For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

आज बागी जी की एक ईमेल पर दृष्टि पड़ी जिसे जस का तस नीचे उद्घृत कर रहा हूँ।

"यदि कोई आपके पास फ़ोन करता है और आप का नाम, पिता का नाम व पता बताते हुये कहता है कि आप पर दिल्ली की अदालत में किसी ने केस कर दिया है और अधिक जानकारी हेतु वकील से फलां नंबर पर बात करें, आपके पता से कोर्ट का सम्मन वापस हो गया है यह अंतिम मौका है तो सावधान हो जाइये, यह जालसाजो के द्वारा फैलाया गया जाल है जो आपको डरा कर / फंसा कर आपसे अंततः पैसे की माँग करेंगे ।
दरअसल ये जालसाज लोग आपका डिटेल क्रेडिट कॉर्ड कंपनी के लालची कर्मचारियों आदि से प्राप्त कर लेते है और भिन्न भिन्न तरीके से जालसाजी का प्रयास करते है । आज ही मेरे मित्र को इस तरह का फ़ोन आया था जो पहले तो पूरी तरह घबरा गया फिर मेरे समझाने से संयमित हुआ ।
जनहित में जारी, कृपया आप भी इस मैसेज को शेयर कर अधिक से अधिक लोग तक पहुंचा दे।"

मेरे साथ भी ठीक ऐसी ही घटना घट चुकी है। मेरे पास चार पाँच बार एक स्त्री का फ़ोन आया कि आप पर पटियाला हाउस कोर्ट दिल्ली में फ़्राड का एक केस है। आजकल कोर्ट के सारे केस आनलाइन देखे जा सकते हैं। मैंने आनलाइन देखा तो मुझे मेरे नाम का कोई केस पटियाला हाउस कोर्ट में नहीं मिला। अगली बार फ़ोन आने पर मैंने उस स्त्री से कहा कि मुझे आप अपने वकील का रजिस्ट्रेशन नंबर बताइए ताकि मेरा वकील जाकर उनसे बात कर लगे तो उस लड़की ने फ़ोन काट दिया और उसके बाद से कभी उसका फ़ोन नहीं आया। ऐसा किसी के भी साथ हो सकता है। बेहतर है कि ऐसा फ़ोन आने पर वो फ़ोन नंबर यहाँ लिख दिया जाय ताकि बाकी लोग उस नंबर से कॉल आने पर सावधान रहें। मैंने थोड़ी जाँच की तो पता चला कि ये नंबर दिल्ली या नोएडा में रिलायंस का प्री पेड लैंडलाइन नंबर होता है। जो एकाध महीने इस्तेमाल करने के बाद बंद कर दिया जाता है और नया नंबर ले लिया जाता है। कृपया सावधान रहें।

Views: 831

Replies to This Discussion

सतर्क करने के लिए आभार आ. धर्मेन्द्र जी 

आदरणीय धर्मेंद्र जी आपने बहुत अच्छा किया ये लिख दिया मैं भी सोच ही रही थी मेरे पास चार दिन पहले एक व्यक्ति का फोन आया बोला आपके नाम 25 लाख कि लॉटरी निकली है और मैं बांद्रा हेड ऑफिस सेबोल रहा हूँ आप हमारे सीनियर ऑफिसर से इस सिलसिले में तुरंत कॉल करें वो दीदी ,दीदी करके बात कर रहा था मैंने कॉल बैक ना करके उस नंबर का पता किया तो वो पाकिस्तान से आया था मैंने पोलिस में रिपोर्ट लिखा दी है आप भी ये नंबर नोट कर लें आने पर पोलिस में इंफार्म करें नंबर-----00923033987928 

धन्यवाद राजेश कुमारी जी अब जिसको भी इस तरह का फोन आएगा वो गूगल पर भी सर्च करेगा तो उसे ये पोस्ट मिल जाएगी।

ऐसा ही हो रहा है!...फ्राड करने के नए नए तरीके सामने आ रहे है!...आभार धर्मेन्द्र जी!

आपका आभार

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

vijay nikore posted a blog post

प्यार का पतझड़

एक दूसरे में आश्रय खोजतेभावनात्मक अवरोधों के दबाव मेंकभी ऐसा भी तो होता है ...समय समय से रूठ जाता…See More
6 hours ago
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"प्रारम्भ (दोहे) अंत भला तो सब भला, कहते  सब ये बात। क्या आवश्यक है नहीं, इक अच्छी…"
yesterday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"आदरणीय  जयहिंद रायपुरी जी अच्छा हायकू लिखा है आपने. किन्तु हायकू छोटी रचना है तो एक से अधिक…"
yesterday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"हाइकु प्रारंभ है तो अंत भी हुआ होगा मध्य में क्या था मौलिक एवं अप्रकाशित "
Saturday
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"स्वागतम"
Friday
Admin posted a discussion

"ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185

आदरणीय साहित्य प्रेमियो,जैसाकि आप सभी को ज्ञात ही है, महा-उत्सव आयोजन दरअसल रचनाकारों, विशेषकर…See More
Apr 8
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं
"आदरणीय रवि भसीन 'शाहिद ' जी सादर अभिवादन प्रथम तो मैं क्षमाप्रार्थी हूँ देरी से आने की…"
Apr 7
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा दशम. . . . . उम्र

दोहा दशम् . . . . उम्रठहरी- ठहरी उम्र अब, करती एक सवाल ।कहाँ गई जब जिंदगी, रहती थी खुशहाल ।।यादों…See More
Apr 6
रवि भसीन 'शाहिद' commented on Jaihind Raipuri 's blog post वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं
"आदरणीय Jaihind Raipuri साहिब, नमस्कार। बढ़िया ग़ज़ल हुई है, बधाई स्वीकार करें। /ये मेरा…"
Apr 3
आशीष यादव added a discussion to the group धार्मिक साहित्य
Thumbnail

चल मन अब गोकुल के धाम

चल मन अब गोकुल के धाम अद्भुत मनहर बाल रूप में मिल जाएंगे श्याम कि चल मन अब……………………….कटि करधनी शीश…See More
Apr 3
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"आदरणीय अशोक भाईजी धन्यवाद ... मेरा प्रयास  सफल हुआ।"
Mar 31
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"वाह वाह वाह !!! बहुत दिनों बाद ऐसी लाजवाब प्रतिक्रिया पढने में आई है। कांउटर अटैक ॥ हजारों धन्यवाद…"
Mar 31

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service