For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

शक्ति के रूप  (मौलिक एवं अप्रकाशित )

हिमालय की लाली मां, हैं बैल पर सवार |

दिव्य रूप हाथ त्रिशूल, सुशोभित पद्म सार ||

 

सत्व सत्ता प्रकृति रूप, शिखरों पर हैं धाम |

सती यज्ञ से दुर्गा का, ‘ शैलपुत्री ’ है नाम

 

एक हाथ में जप माला, दूजे कमण्डल नीर |

तपाचार की ज्योति में, बोध ज्ञान के हीर ||

 

तपस्विनी ‘ब्रह्मचारणी ’, बीते वर्ष हजार |

शिव शक्ति बनने उसने, ना मानी थी हार ||

 

अर्ध चंद्रमा मस्तक पर, सोने का है रंग |

सिंह पर सवार देवी, अस्त्र–शस्त्र हैं संग ||

 

दिव्य प्रकाश भर देती, ध्वनि कितनी अपार |

‘ चंद्रघंटा ’ की शक्ति से, पाप गया है हार ||

 

अष्ट-भुज आदि-शक्ति मां, देती यश बल आयु |

आधि-व्याधि दूर हटाए, प्रवाहित प्राण वायु ||

 

सूर्य मंडल सी आभा, फैला तेज प्रकाश |

‘ कूष्मांडा ’  के विभव से, अंधकार का नाश ||

 

महादेव की वामनी, स्कंद विराजे गोद |
जगत जननी गौरी माँ, लुटा रहीं हैं मोद ||

 

‘ स्कंदमाता ’ की वरमुद्रा, पुष्कल जीवन सार |
विशुद्ध चक्र में मन हो, खुलते मोक्ष द्वार ||

 

 वर-मुद्रा अभय-मुद्रा है, कर खड्ग कमल सार |

माँ शुंभनिशुंभहननी, दुष्ट रहे हैं हार ||

कात्यायनी रूप देख, मन सब का सुख पाय | 
अर्थ धर्म काम मोक्ष, ध्यान धरो आ जाय ||

 

अंधकार सा घना है, काली रूप विकराल |
गर्दभ पर सवार शक्ति, हैं भक्त पर निहाल ||


‘ कालरात्रि ’ के नाम से, असुर भागते दूर |
त्रिनेत्रों में समाए हैं, असंख्य चमकते सूर ||

 

सितवर्ण श्वेत परिधान, डमरू बजे अपार |

सुहाग रक्षक वरदानी, माँ वृषभ पर सवार ||

 

अष्टमी को ‘ महागौरी, ’ देतीं हैं वरदान |

लाल चुनरिया चढ़ रही, गूंजे मंगल गान ||

 

भक्ति से शिव ने पाया, अर्ध नार का रूप |

कमल पुष्प आसीन हैं, देवी अनंत स्वरूप |

 

‘ सिद्धिदात्री ’ की पूजा, नवरात्रों का सार |

मधुर स्वरों से मोहित, सारा जग संसार ||

 

Views: 943

Replies to This Discussion

बहुत सुंदर सृजन | साधुवाद आदरणीय 

धन्यवाद

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  आदरणीय,  तकनीकी दृष्टिकोण से मैं कुछ  अधिक नहीं कह सकता । किन्तु यदि हमारा …"
Sunday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सभी विद्वद्जन अपने-अपने हिसाब कुछ न कुछ चर्चा कर रहे हैं, उपाय बता रहे हैं, आदरणीय ..  आप भी…"
Friday
Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" आदरणीय सौरभ साहब,  अंततोगत्वा कुछ ऐसा प्रबंध तो होना ही चाहिए कि ओ,बी,ओ पराभव को प्राप्त…"
Friday
जगदानन्द झा 'मनु' added a discussion to the group मैथिली साहित्य
Thumbnail

भक्ति गजल

सजल कन्हाइ रूपक रस बहाबैएहरिक ई रूप दुनियाकेँ रिझाबैएमुकुटपर पैंख मोरक मोहनी सोहैहियामे रस सिनेहक ई…See More
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  उत्साहित बने रहने और सतत चलते रहने के सुझाव से निस्सृत होती सकारात्मकता का आयाम आश्वस्तिकारी…"
Jun 8
धर्मेन्द्र कुमार सिंह replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जब कविता कोश चल सकता है तो ओबीओ क्यूँ नहीं। वहाँ भी शुरू में जो लोग थे आज नहीं हैं। नए-नए लोग…"
Jun 6

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"चर्चा में आपकी उपस्थिति तथा आपके भावमय शब्दों का स्वागत है आदरणीय मिथिलेश जी. "
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "प्यारी दुश्मन" -[लघु कथा] (18)
"मेरी इस रचना के अवलोकन हेतु पाठकों को हार्दिक धन्यवाद।"
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "शह और शिकस्त" - [लघुकथा] 25 (शतरंज संदर्भित) - शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"मेरी इस रचना पर 446 अवलोकन हेतु हार्दिक आभार पाठकों के प्रति।"
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post सूरज के तेवर (लघुकथा) [छंदोत्सव-58 चित्र से प्रेरित] /शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"रचना पटल पर उपस्थिति, समीक्षात्मक टिप्पणी और सवाल हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया कान्ता रॉय जी। मेरी…"
Jun 5
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" सादर नमस्कार आदरणीय मंच। कुछ अन्य सुझाव: 1- सदस्यों से सहयोग राशि एकत्रित कर ओबीओ की पत्रिका…"
Jun 1
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अच्छा सुझाव"
Jun 1

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service