For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

" बेटा चीनू ! उठो, स्कूल का समय हो रहा है ।"

" नहीं , सोने दो माँ ! मुझे नहीं जाना स्कुल-विस्कुल ।"

" मेरे राजा बेटा, जिद नहीं करते ।स्कूल नहीं जाओगे ,तो आज का पाठ छूट जायेगा ।"

" नहीं....।मुझे नहीं जाना , कह तो दिया एक बार
।गन्दा लगता है मुझे स्कूल जाना "

" लगता है , कल सजा पाकर आये हो । अब उठो और बताओ कल क्या हुआ स्कूल में ? "

" कल गणित की टीचर ने मुझे पूरे पीरियड बेंच पर खड़े रखा ।"

" क्यों ? देखो अपनी माँ से झूठ न कहना ।"

"वो.. वो..... परसों में अपने मित्र से गणित की कॉपी होमवर्क पूरा करने के लिए लाया था , पर कल.... कल उसे घर पर ही भूल गया ।"

" ह्म्म्म... इसलिए टीचर ने तुम्हे सजा दी , और तुम नाराज हो गए ।"

"हाँ ... आप बताओ , क्या ये इतनी बड़ी बात थी ? "

" पहले तुम सच-सच बताओ , क्या वाकई तुम भूल गए थे या कुछ और बात है ?"

" और क्या बात होगी माँ ? "

" दरअसल मैंने तुम्हें पिछले चार-पांच रोज़ से गणित का कोई कार्य करते हुए नहीं देखा ।"

"................."

" चुप क्यों हो ? क्या यही वजह थी समय पर कॉपी न लौटाने की ? "

" हाँ ।मैंने उसके बाद भी कॉपी पूरी नहीं की थी माँ ।"

" चीनू ! अब तुम इतने भी छोटे नहीं हो कि , बात की गंभीरता न समझ सको ।गणित प्रतिदिन अभ्यास का विषय है ।मैंने तुम्हे पहले भी कई बार समझाया है , गणित नक़ल से नहीं अकल से करो ।"

" पर माँ ! आपको पता तो है पिछले दिनों बीमार होने के कारण स्कूल नहीं जा पाया था , इसलिए कार्य अधूरा रह गया ।"

" फिर तुमने परसों ही कार्य पूर्ण क्यों नहीं किया , और आज भी अनुपस्थित रहकर मित्र को परेशान करना चाहते हो ? "

" हाँ माँ! मुझसे गलती हो गई ।सॉरी ...।"

" सॉरी मुझे नहीं , अपने मित्र और टीचर से कहो , क्योंकि तुम्हारी इस गलती से अब उसका काम भी पिछड़ गया होगा ।"

" परंतु माँ ! मैंने तो कल भी कार्य पूर्ण नहीं किया ।"

" कोई बात नहीं ।तुमने अपनी गलती मान ली है तो तुम्हारा मित्र भी तुम्हे क्षमा कर दोबारा सहायता अवश्य करेगा ।"

" अच्छा माँ , अब जल्दी से टिफिन तैयार कर दो , स्कूल जाने को देरी हो रही है ।"

" ना.... पहले अपनी मम्मा से एक प्रॉमिस करो कि आइन्दा झूठ नहीं बोलोगे और समय पर सब कार्य पूर्ण करोगे ।"

" ओ.के. मम्मा.... अब कभी आपको शिकायत का मौका नहीं दूँगा । प्रॉमिस... प्रॉमिस... प्रॉमिस.. ।"

"बच्चों, ये बहुत सामान्य सी बात है। अक़्सर छूटा हुआ कार्य पूर्ण करने के लिए आप अपने मित्रों से कॉपी लेते हैं , जो गलत भी नहीं है ।पर इसके बाद कुछ बच्चे या तो कई दिनों के लिए अनुपस्थित हो जाते हैं या कई - कई दिनों लौटाते नहीं है , उसे गन्दी कर देते हैं , गुमा देते हैं , कभी - कभी ईर्ष्यावश फाड़ भी देते हैं । जरा सोचिये आपकी इस नादानी से आपकी सहायता करने वाले मित्र को कितनी ठेस पहुँचती होगी ।उसकी मेहनत तो व्यर्थ होती ही है , वह आगे से किसी और सच्चे जरुरतमंद की मदद न करने की ठान लेता है ।आपकी ये छोटी से आदत भविष्य में बड़ी गलती का रूप ले सकती है ।इसलिए आप सब भी मुझसे प्रॉमिस करिये, जो गलती चीनू ने की , उसे आप कभी नहीं दोहराएँगे ।प्रॉमिस ...।"

Views: 807

Replies to This Discussion

आदरणीया शशि बंसल जी बहुत सुन्दर सीख देती बाल कथा लिखी है आपने 

इस प्रस्तुति पर हार्दिक बधाई निवेदित है 

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"  आदरणीय अजय गुप्ता अजेय जी सादर, प्रथम दो चौपाइयों में आपने प्रदत्त चित्र का सुन्दर वर्णन…"
2 hours ago
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव साहब सादर नमस्कार,  प्रदत्त  चित्र पर आपने सुन्दर चौपाइयाँ…"
2 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"दिल रुलाना नहीं कि तुझ से कहें हम ज़माना नहीं कि  तुझ से कहें । अच्छा शेर हुआ। ज़माना तो…"
2 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"वो तराना नहीं कि तुझ से कहें आशिक़ाना नहीं कि तुझ से कहें । यह शेर कहता है कि यह तराना आशिक़ाना…"
3 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"यह मेरी बेध्यानी का परिणाम है, मुझे और सतर्क रहना पड़ेगा। "
3 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"यह तो ऋचा जी की ग़ज़ल पर कहा था, यहॉं न जाने कैसे चिपक गया। आपकी ग़ज़ल अभी पढ़ी नहीं है।"
3 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"मुझे लगता है कि मूल ग़ज़ल के शेर की विवेचना यह समझने में सहायक होगी कि ऐसी कठिन ज़मीनों पर शेर कैसे…"
3 hours ago
Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"आदरणीय तिलक जी नमस्कार  बहुत बहुत आभार आपका इतनी बारीक़ी से  हर एक बात बताई आपने और बेहतर…"
4 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"कुछ भी होना नहीं कि तुझसे कहें रोना धोना नहीं कि तुझसे कहें १ मतले में जो क़ाफ़िया निर्धारित हुआ…"
5 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"ग़ज़ल में बह्र, रदीफ़, क़ाफ़िया का पालन अच्छा हुआ है। ग़म-ए-दौलत मिली है किस्मत से, ये लुटाना नहीं…"
5 hours ago
Dayaram Methani replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"आदरणीय, मैने तो आना के हिसाब से ही सब काफिया लिखे है। पूरी रचना पर टिप्पणी करते तो कुछ सीखने का…"
7 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"सच फ़साना नहीं कि तुझ से कहें ये बहाना नहीं कि तुझ से कहें। शेर का शेर के रूप में पूरा होना और एक…"
12 hours ago

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service