For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

गाँव , मसान एवं गुडगाँव

गाँव की फिजाओं में
अब नहीं गूंजते
बैलों के घूँघरू ,
रहट की आवाज.
नहीं दिखते मक्के के खेत
और ऊँचे मचान .
उल्लास हीन गलियां
सूना दृश्य
मानो उजड़ा मसान.
नहीं गूंजती  गांवों में
ढोलक की थाप पर
चैता की तान
गाँव में नहीं रहते अब
पहले से बांके जवान.
गाँव के युवा गए सूरत, दिल्ली और
गुडगांव
पीछे हैं पड़े
बच्चे , स्त्रियाँ, बेवा व बूढ़े
गाँव के स्कूलों में शिक्षा की जगह
बटती है खिचड़ी.
मास्टर साहब का ध्यान,
अब पढ़ाने में नहीं रहता.
देखतें हैं, गिर ना जाये
खाने में छिपकली.
गाँव वाले कहते हैं,
स्साला मास्टर चोर है.
खाता है बच्चों का अनाज
साहब से साला बने मास्टर जी
सोचते हैं,
किस किस को दूँ अब खर्चे का हिसाब.
चढ़ावा ऊपर तक चढ़ता है तब जाकर कहीं
स्कूल का मिलता है अनाज ..
इन स्कूलों में पढ़कर,
नहीं बनेगा कोई डॉक्टर और इंजीनियर
बच्चे बड़े होकर बनेगें मजदूर
जायेंगे कमाने
सूरत, दिल्ली , गुडगाँव
या तलाशेंगे कोई और नया ठाँव.

...... नीरज कुमार नीर

मौलिक एवं अप्रकाशित 

Views: 895

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on May 1, 2014 at 11:29am

//एडमिन को अनावश्यक मेरे कारण परेशानी ना हो , इसी कारण से यहाँ एडिट नहीं कर पाया //

तो फिर ऐडमिन की अवधारणा का क्या अर्थ है ? आपका क्या मानना है, भाईजी ?

यदि सीखने-सिखाने और तदनुरूप सुधरने-सुधारने का माहौल इस मंच पर बाकी रह ही न जाय तो फिर हम सभी रचनाकार-पाठक कर क्या रहे हैं यहाँ ?

विश्वास है, आप मेरे कहे को मेरे कहे के अनुसार लेंगे, भाई. हम प्रयास करें कि माहौल वही तारी रहे जिसके लिए इस मंच का दर्शन और उद्येश्य प्रभावी है.

Comment by Neeraj Neer on May 1, 2014 at 8:28am

आदरणीय सौरभ पाण्डेय जी आपका हार्दिक आभार. जहाँ तक डॉ प्राची सिंह साहिबा द्वारा सुझाये व्याकरण सम्बन्धी सुधार  का प्रश्न है, ऐसा कैसे हो सकता है, मैं आप विद्वजनोंन के सुझावों पर अमल ना करूँ ... ऐसा सोचना उचित नहीं है. मैंने अपने रिकार्ड्स में , अपने ब्लॉग पर इसे सुधार लिया है.. OBO पर एडिट करने का आप्शन नहीं है ... एडिट करने पर यह पुनः अनुमोदन हेतू चला जाता है . एडमिन को अनावश्यक मेरे कारण परेशानी ना हो , इसी कारण से यहाँ एडिट नहीं कर पाया .. आपका पुनः आभार .... मैं अभी एडिट कर रहा हूँ .. :)


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on May 1, 2014 at 1:01am

जब कविता के वैचारिक पक्ष पर ध्यान धरता हूँ तो इस कविता को संग्रहणीय और उदाहरण मानता हूँ. यही इस कविता का शिल्प भी है.  ये मेरे विचार मात्र हैं.

हाँ, सुझाव के अनुसार व्याकरण सम्बन्धी भूल को आपने अबतक सुधारा नहीं है. फिर क्या आवश्यकता बनती है किसी सुझाव आदि की. इस पर सोचियेगा. अन्यथा आगे से सब तुक-बेतुक की बड़ाई कर चुप रह जायेंगे.

शुभ-शुभ

Comment by Neeraj Neer on April 11, 2014 at 8:40am

आदरणीया डॉ प्राची सिंह साहिबा आपका ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूँ .... आपको कविता अच्छी लगी आभार.. मैं गूंजता को गूंजती कर लूँगा .. आपका स्नेह और मार्गदर्शन सर्वदा अपेक्षित है.. स्नेह बनायें रखें ..

Comment by Neeraj Neer on April 11, 2014 at 8:36am

आपका हार्दिक आभार आ. विशाल चर्चित साहब ..


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Dr.Prachi Singh on April 11, 2014 at 7:42am

सरकारी स्कूलों में मध्यान्ह भोजन और गाँव के बदलते स्वरुप पर बहुत सार्थक प्रस्तुति आ० नीरज जी..

बहुत बहुत बधाई 

नहीं गूंजते गांवों में....................मुझे लगता है यहाँ गूंजता  के स्थान पर गूँजती  होना चाहिए, देख लीजियेगा ! 
ढोलक की थाप पर
चैता की तान

मास्टर साहब का ध्यान,
अब पढ़ाने में नहीं रहता. 
देखतें हैं, गिर ना जाये 
खाने में छिपकली.......................इन पंक्तियों में कुछ कुछ सपाटबयानी सी महसूस हुई.... सिर्फ,पूरी कविता के प्रवाह के जैसा प्रवाह नहीं लगा यहाँ..

कथ्य को तथ्यात्मकता से प्रस्तुत किया है, मास्टर साहब का साहब से सा... हो जाना और इस परिवर्तन के पीछे की विवशता को भी सुन्दर शब्द मिले हैं 

बहुत बहुत बधाई इस सार्थक प्रस्तुति पर 

शुभकामनाएं 

Comment by VISHAAL CHARCHCHIT on April 9, 2014 at 11:30pm

आज के गावॉ के हालात पर विचारणीय दृश्य प्रस्तुत करती एक सराहनीय रचना !!!

Comment by Neeraj Neer on April 9, 2014 at 7:11pm

हार्दिक आभार आदरणीय विजय मिश्र जी .. रचना के कथ्य से सहमती जताने एवं रचना पसंद करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद ..

Comment by Neeraj Neer on April 9, 2014 at 7:10pm

आपका आभार गीतिका वेदिका जी ..

Comment by विजय मिश्र on April 9, 2014 at 3:51pm
नीरजजी , सच में गाँव अपनी धूरी से भटक गया है , सारे के सारे शुष्क जीवन जीने को बाध्य हैं |जवान क्या अब तो बच्चे भी नहीं दिखते |माएं बाहर जानेवालों से आग्रह करतीं फिरती हैं कि इस दफा अब मेरे बेटे को भी ले जाओ ,कमसेकम अपना पेट तो भरेगा |बहुत सजीव चित्रण है |आभार |

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity


सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"चर्चा से कई और पहलू, और बिन्दु भी, स्पष्ट होंगे। हम उन सदस्यों से भी सुनना चाहेंगे जिन्हों ने ओबीओ…"
15 hours ago
pratibha pande replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आदरणीय मिथिलेश जी के कहे से मैं भी सहमत हूँ। कैलेंडर प्रथम सप्ताह में आ जाय और हफ्ते बाद सभी आयोजन…"
Saturday
Dayaram Methani replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सभी आदरणीय को नमस्कार। आदरणीय तिलक राज कपूर जी का ये उत्तम विचार है। अगर इसमें कुछ परेशानी हो तो एक…"
Friday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .युद्ध

दोहा सप्तक. . . . . युद्धहरदम होता युद्ध का, विध्वंसक परिणाम ।बेबस जनता भोगती ,  इसका हर  अंजाम…See More
Friday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"इस सारी चर्चा के बीच कुछ बिन्दु और उभरते हैं कि पूरे महीने सभी आयोजन अगर ओपन रहेंगे तो…"
Friday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आदरणीय, नमस्कार  यह नव प्रयोग अवश्य सफलता पूर्वक फलीभूत होगा ऐसा मेरा विश्वास है तथा हमें…"
Thursday
Sushil Sarna replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सुझाव सुन्दर हैं ।इससे भागीदारी भी बढ़गी और नवीनता भी आएगी । "
Thursday

मुख्य प्रबंधक
Er. Ganesh Jee "Bagi" replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
" कृपया और भी सदस्य अपना मंतव्य दें ।"
Wednesday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"तरही का मुख्य उद्देश्य अभ्यास तक सीमित है, इस दृष्टि से और बहरों पर भी तरही मिसरे देना कठिन न होगा…"
Wednesday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . . घूस

दोहा सप्तक. . . . . घूस बिना कमीशन आजकल, कब होता है काम । कैसा भी हो काम अब, घूस हुई है आम ।। घास…See More
Mar 10
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सादर नमस्कार। मुझे ऐसी ही एक चर्चा की अपेक्षा थी। आवश्यकता महसूस हो रही थी। हार्दिक धन्यवाद और…"
Mar 10

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार के सभी सम्मानित सदस्यों को सादर नमस्कार। आदरणीय तिलक राज कपूर सर द्वारा…"
Mar 10

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service