For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

ग़ज़ल- सारथी || बहुत चर्चा हमारा हो रहा है ||

बहुत चर्चा हमारा हो रहा है

इशारों में इशारा हो रहा है /१  

लकीरें हाथ की बेकार हैं सब 

समझिये बस गुजारा हो रहा है /२ 

न जाने रूह पर गुजरी है क्या क्या 

बदन का खून खारा हो रहा है /३ 

गगन के तारे क्यूँ जलने लगे हैं

कोई जुगनू सितारा हो रहा है /४  

तुम अपनी धड़कनों को साधे रखना 

तुम्हारा दिल हमारा हो रहा है/५ 
.............................................
बह्र : १२२२ १२२२ १२२ 
*सर्वथा मौलिक व अप्रकाशित 

Views: 1421

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Saarthi Baidyanath on September 19, 2013 at 11:38pm

बसंत नेमा :
श्रीमान ..आप ही हैं जिनसे साहित्यिक परिचय है पहले से ! बड़े बड़े सुखनवर हैं यहाँ पर ..सृजन की सार्थकता तो अब पता चलेगी...! बहुत बहुत आभार आपका ! आशा है इस साहित्यिक समुदाय के वरिष्ठ कलमकारों का सदैव मार्गदर्शन और सहयोग मिलेगा ..ग़ज़ल की इस अनुपम विधा को समझने के लिए !... पुनश्च धन्यवाद :)

Comment by Saarthi Baidyanath on September 19, 2013 at 11:29pm

saalim sheikh:
जनाब, जर्रानवाजी का शुक्रिया ! दिल से सलाम आपको ! आपने बढ़िया और मार्गदर्शी बात लिखी है अपनी टिप्पणी में ! मैंने मिसरा लिखते वक़्त, जरा भी नहीं सोचा था इस बारे में !...आभार आपका मेरे इस शंशय के निराकरण के लिए ...नमन सहित :)

Comment by Saarthi Baidyanath on September 19, 2013 at 11:23pm

श्री अभिनव अरुण :
महोदय, सादर प्रणाम आपको ! आपने हमारे दिल को छुआ है ! नवाजिश ..मेहरबानी आपकी ! इस स्नेह के लिए आभारी रहूँगा ! आशीष का अभिलाषी ....नमन सहित :)

Comment by Saarthi Baidyanath on September 19, 2013 at 11:18pm

श्री गिरिराज भंडारी :
मान्यवर , सादर नमन आपको ! ये तो आप सभी गुणीजन का साथ है ..जो बारीक़ और महीन बातों को समझने में हमारी मदद कर रहे हैं  ! मैं आपका इशारा भलीभांति समझ रहा हूँ ...'चर्चा को लेकर बहुत चर्चा हो रही है '..! जी , इस ओर प्रयासरत रहूँगा कि वर्तनी और लिंग आदि का भविष्य में ख्याल रखूं !... कोटिशः आभार आशीर्वाद देने के लिए ! नमन :)

Comment by Saarthi Baidyanath on September 19, 2013 at 11:11pm

Shijju Shakoor : 
जनाब मेहरबानी आपकी ! पसंदगी के लिए आभार एवं नमन ! उम्मीद से बढ़कर आप सबका प्यार मिला ...कृतग्य हूँ ! नमन :)

Comment by Saarthi Baidyanath on September 19, 2013 at 11:08pm

आदरणीया महिमा श्री :
बेहद शुक्रिया आपका ! आपने जिन मिसरों को अंकित किया है ..वे मुझे भी बेहद अज़ीज़ हैं !..आशीष देते रहिएगा ! दिल से सलाम :)

Comment by Saarthi Baidyanath on September 19, 2013 at 11:04pm

श्री अरुन शर्मा 'अनन्त' :
आदरणीय , अनेक धन्यवाद आपका ! आइन्दा..आपकी बातों पर गौर करूँगा  !..सीख रहा हूँ अभी ..आज पहली कक्षा से ही सीखने की शुरुआत हो गई ...ही ही ही ! नमन आपका इस स्नेह के लिए ! शुक्रिया :)

Comment by Saarthi Baidyanath on September 19, 2013 at 10:57pm

प्रथमतया, सभी बड़ों को चरण-स्पर्श और दिल से सलाम .... ! सारथी का विनम्र नमन ! :)

Comment by अरुन 'अनन्त' on September 19, 2013 at 10:00pm

वाह भाई बहुत ही सुन्दर ग़ज़ल क्या कहने लाजवाब अशआर बहुत ही बढ़िया बधाई स्वीकारें.

हकीक़त रूह को तड़पा रही है  .. भाई इस शेर में तकाबुले रदीफ़ का दोष लग रहा है. आप भी देख लें. 

बदन का खून खारा हो रहा है |

Comment by MAHIMA SHREE on September 19, 2013 at 9:02pm

गगन के तारे क्यूँ जलने लगे हैं

कोई जुगनू सितारा हो रहा है |... बहुत ही बढ़िया आ. सारथी जी बधाई आपको

 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  आदरणीय,  तकनीकी दृष्टिकोण से मैं कुछ  अधिक नहीं कह सकता । किन्तु यदि हमारा …"
Sunday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सभी विद्वद्जन अपने-अपने हिसाब कुछ न कुछ चर्चा कर रहे हैं, उपाय बता रहे हैं, आदरणीय ..  आप भी…"
Friday
Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" आदरणीय सौरभ साहब,  अंततोगत्वा कुछ ऐसा प्रबंध तो होना ही चाहिए कि ओ,बी,ओ पराभव को प्राप्त…"
Friday
जगदानन्द झा 'मनु' added a discussion to the group मैथिली साहित्य
Thumbnail

भक्ति गजल

सजल कन्हाइ रूपक रस बहाबैएहरिक ई रूप दुनियाकेँ रिझाबैएमुकुटपर पैंख मोरक मोहनी सोहैहियामे रस सिनेहक ई…See More
Jun 11

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  उत्साहित बने रहने और सतत चलते रहने के सुझाव से निस्सृत होती सकारात्मकता का आयाम आश्वस्तिकारी…"
Jun 8
धर्मेन्द्र कुमार सिंह replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जब कविता कोश चल सकता है तो ओबीओ क्यूँ नहीं। वहाँ भी शुरू में जो लोग थे आज नहीं हैं। नए-नए लोग…"
Jun 6

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"चर्चा में आपकी उपस्थिति तथा आपके भावमय शब्दों का स्वागत है आदरणीय मिथिलेश जी. "
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "प्यारी दुश्मन" -[लघु कथा] (18)
"मेरी इस रचना के अवलोकन हेतु पाठकों को हार्दिक धन्यवाद।"
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "शह और शिकस्त" - [लघुकथा] 25 (शतरंज संदर्भित) - शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"मेरी इस रचना पर 446 अवलोकन हेतु हार्दिक आभार पाठकों के प्रति।"
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post सूरज के तेवर (लघुकथा) [छंदोत्सव-58 चित्र से प्रेरित] /शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"रचना पटल पर उपस्थिति, समीक्षात्मक टिप्पणी और सवाल हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया कान्ता रॉय जी। मेरी…"
Jun 5
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" सादर नमस्कार आदरणीय मंच। कुछ अन्य सुझाव: 1- सदस्यों से सहयोग राशि एकत्रित कर ओबीओ की पत्रिका…"
Jun 1
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अच्छा सुझाव"
Jun 1

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service