For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

ग़जल/ पिघल गया होगा

जब जिक्र मेरा हुआ होगा

वो कुछ पिघल तो गया होगा

 

जी भर तुझे देख ही लेता

ओझल कहीं हो गया होगा

 

अब सांस भर जी नहीं सकते

इस शहर में कुछ धुंआ होगा

 

दरिया यहां सूखने को है

पानी कहां बह गया होगा

 

इस आंख में हिज्र के आंसू

दिल में तूफां सा रहा होगा

 

बुनियाद हिलने लगी है जो

पत्थर खिसकने लगा होगा

                       - बृजेश नीरज

 

 

 

 

 

 

Views: 561

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by बृजेश नीरज on March 21, 2013 at 6:16pm

आदरणीय राजेश भाई, आपका बहुत बहुत धन्यवाद!

Comment by बृजेश नीरज on March 21, 2013 at 6:16pm

आदरणीय पाठक जी, आपका आभार!

Comment by बृजेश नीरज on March 21, 2013 at 6:16pm

योगी भाई आपका आभार!

Comment by बृजेश नीरज on March 21, 2013 at 6:15pm

आदरणीया राजेश कुमारी जी, आपका बहुत बहुत आभार! आपको रचना पसन्द आयी मेरी लिखना सार्थक हुआ। होली की आपको भी बहुत बहुत शुभकामनाएं।

Comment by बृजेश नीरज on March 21, 2013 at 6:15pm

आदरणीय वीनस केसरी भाई, यह आपकी ही शिक्षा का परिणाम है। गुरू से प्रशंसा लिखना सार्थक करती है। आपका आभार!

Comment by बृजेश नीरज on March 21, 2013 at 6:14pm

आदरणीय मोहन बेगोवाल जी,

आपका आभार!

 

Comment by राजेश 'मृदु' on March 21, 2013 at 4:49pm

सुंदर प्रस्‍तुति, आगे और पढ़ने की इच्‍छा जरूर है, सादर

Comment by ram shiromani pathak on March 21, 2013 at 11:07am

अब सांस भर जी नहीं सकते

इस शहर में कुछ धुंआ होगा

 

दरिया यहां सूखने को है

पानी कहां बह गया होगा!!!!!!!

आदरणीय ब्रिजेश जी वाह ! बहुत खूब

Comment by Yogi Saraswat on March 21, 2013 at 11:02am

दरिया यहां सूखने को है

पानी कहां बह गया होगा

 

इस आंख में हिज्र के आंसू

दिल में तूफां सा रहा होगा

वाह ! बहुत खूब


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on March 21, 2013 at 9:21am

बुनियाद हिलने लगी है जो

पत्थर खिसकने लगा होगा-----चाहे तो एक पत्थर ही बुनियाद हिला दे बहुत सच्ची बड़ी बात वाह 

दरिया यहां सूखने को है

पानी कहां बह गया होगा-----पर्यावरण प्रदूषण निगल रहा है पानी सही कटाक्ष  वाह ब्रजेश नीरव जी  बहुत सुंदर लिखा है होली की शुभ शुभकामनाएं

 

 

             

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आपकी बात से सहमत हूँ। यह बात मंच के आरंभिक दौर में भी मैंने रखी थी। अससे सहजता रहती। लेकिन उसमें…"
17 hours ago
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .विविध

दोहा सप्तक. . . . . . विविधकभी- कभी तो कीजिए, खुद से खुद की बात ।सुलझेंगे उलझे हुए,  अंतस के हालात…See More
19 hours ago
amita tiwari posted blog posts
22 hours ago
Admin replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"साथियों, आप सभी के बहुमूल्य विचारों का स्वागत है, इस बार के लिए निर्णय लिया गया है कि सभी आयोजन एक…"
yesterday
Admin posted discussions
yesterday
Admin added a discussion to the group चित्र से काव्य तक
Thumbnail

'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177

आदरणीय काव्य-रसिको !सादर अभिवादन !!  ’चित्र से काव्य तक’ छन्दोत्सव का यह एक सौ…See More
yesterday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"नीलेश भाई के विचार व्यावहारिक हैं और मैं भी इनसे सहमत हूँ।  डिजिटल सर्टिफिकेट अब लगभग सभी…"
Friday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सादर नमस्कार, अब तक आए सभी विचार पढ़े हैं। अधिक विचार आयोजन अवधि बढ़ाने पर सहमति के हैं किन्तु इतने…"
Friday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"इन सुझावों पर भी विचार करना चाहिये। "
Thursday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"यह भी व्यवहारिक सुझाव है। इस प्रकार प्रयोग कर अनुभव प्राप्त किया जा सकता है। "
Thursday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"हाल ही में मेरा सोशल मीडिया का अनुभव यह रहा है कि इस पर प्रकाशित सामग्री की बाढ़ के कारण इस माध्यम…"
Thursday
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आदरणीय प्रबंधन,यह निश्चित ही चिंता का विषय है कि विगत कालखंड में यहाँ पर सहभागिता एकदम नगण्य हो गयी…"
Thursday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service