For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

व्यंग्य - ‘ऐरे-गैरे’ की प्रतिक्रिया

एक बात तो है, जो ‘आम’ होता है, वही ‘खास’ होता है। अब देख लीजिए ‘आम’ को, वो फलों का ‘राजा’ है। नाम तो ‘आम’ है, मगर पहचान खास में होती है। हर ‘आम’ में ‘खास’ के गुण भी छिपे होते हैं। जो नाम वाला बनता है, एक समय उन जैसों का कोई नामलेवा नहीं होता। जैसे ही कोई उपलब्धि हासिल हुई नहीं कि ‘आम’ से बन जाते हैं, ‘खास’।
देख लीजिए, हमारे क्रिकेट के महारथी, कुल कैप्टन को। जब वे क्रिकेट की दहलीज पर कदम रखे तो उन्हें कोई नहीं जानता था, उनकी बस इतनी ही पहचान थी, जैसे वे आजकल बोले जा रहे हैं, ‘एैरे-गैरे’ की। परिस्थतियां बदलीं, दो-चार धमाल किया, हैलीकाप्टर शॉट की झलक दिखाई। फिर क्या था, बन गए ‘आम‘ से ‘खास’। क्रिकेटप्रेमी की एक बड़ी खासियत है, जब तक बल्ला बोलता है, तब तक इनकी जुबान मीठी होती है और जैसे ही बल्ला शांत होता है, उसके बाद जुबान इतनी कड़वी हो जाती है कि ‘खास’ की भी औकात ‘आम’ की हो जाती है।
हमारे ‘कैप्टन-कुल’ ने न जाने कई सीरीज जीतायी और देश के भरोसेमंद के साथ ही उपलब्धि वाले कैप्टन बन गए। क्रिकेटप्रेमियों ने भी उन्हें सिर-आंखों पर बिठाया, लेकिन ‘चार दिन की चांदनी’ की तर्ज पर अब कैप्टन-कुल की कैप्टेंसी पर ही सवाल दागे जा रहे हैं। कई ‘ऐरे-गैरे’ भी कैप्टन-कुल का छिछालेदर कर रहे हैं। कोई कह रहा है, कैप्टन-कुल को कैप्टेंसी छोड़ देनी चाहिए, कई सीरीज हार गए। बरसों से बल्ला नहीं चला। हमारे क्रिकेटप्रेमी, कैप्टन-कुल को कहीं ये न सलाह दे दे कि जब बेहतर नहीं खेल सकते तो क्रिकेट को अलविदा कह दो। इससे पहले ही कैप्टन-कुल के गरम दिमाग से बातें निकलीं कि कोई ‘ऐरा-गैरा’ उनके खेल पर सवाल न खड़ा करे।
हम तो यही कहेंगे, कैप्टन-कुल साहब। आपकी नजर में आपको सिर पर बिठाने वाले क्रिकेटप्रेमी ‘ऐरे-गैरे’ हैं तो फिर आपकी पहचान बनाने वाले भी, यही ‘ऐरे-गैरे’ हैं। ऐसे में आपकी तो औकात उन करोड़ों ऐरे-गैरों से भी कम हैं, जिनकी आपके सामने कोई हैसियत नहीं है। हार के बाद झल्लाहट जरूरी है, लेकिन जो खुद को ‘कुल कैप्टन’ कहलावकर वाह-वाही लूटता हो, उनसे ऐसी उम्मीद भला कोई कर सकता है ? कैप्टन-कुल को ये शोभा नहीं देता, उन्हें तो कहना चाहिए। मुझमें जितना कीचड़ उछालना है, उछालो, क्या फर्क पड़ता है। क्रिकेट के नाम पर कई बार कीचड़ उछाले जाते रहे हैं, एक कीचड़, और सही।
खैर, क्रिकेटप्रेमी अपने मन की मर्जी के मालिक होते हैं, वे तो जिन्हंे भगवान मानते हैं, उन्हें रास्ते से हट जाने की दुहाई दे देते हैं, फिर ‘कैप्टन-कुल’ की क्या बिसात, जिनका दिमाग कभी भी बिफर जाता है ? हालांकि, ये सब बातें, ‘ऐरे-गैरों’ को समझ में आती, तो फिर वे भूख-प्यास के साथ क्यों क्रिकेट देखते। क्यों अपनी दिन खराब करते ? क्यों सिर खपाते क्रिकेट की किचकिच में ? किसी की, जब कोई नुमाइंदगी करता है तो निश्चित ही उसके सामने, ऐसे लोगों की हैसियत ‘ऐरे-गैरे’ की ही होती है। अब तो इन ‘ऐरे-गैरों’ को भी ‘आम’ से ‘खास’ बने, ‘कैप्टन-कुल’ की सुध छोड़ ही देनी चाहिए, फिर पता चलेगा कि आखिर कौन है, ऐरा-गैरा ? मैं भी ‘ऐरा-गैरा’ ही हूं, मैंने तो अपना काम कर दिया और आप, कब करेंगे ?


राजकुमार साहू
लेखक व्यंग्य लिखते हैं।

जांजगीर, छत्तीसगढ़
मोबा. - 074897-57134, 098934-94714


 



 

     

 

Views: 435

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on December 20, 2012 at 11:28pm

बहुत दिनों बाद आपकी कोई रचना पोस्ट हुई दखी है राजकुमार जी.  क्रिकेट के क्षेत्र में आज हो रही ऐरी-गैरी बातों को आपने बेहतर समेटने का अच्छा प्रयास किया है. बधाई.

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Awanish Dhar Dvivedi commented on Awanish Dhar Dvivedi's blog post ग़ज़ल
"सर नमस्कार मुझे ग़जल का ज्ञान नहीं है  अरकान आदि को नहींं जानता हूँ। बस भव में कुछ लिख देता हूँ।"
13 hours ago
बृजेश कुमार 'ब्रज' replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"ओ बी ओ जैसे मंच की ये स्थिति अत्यंत कष्टप्रद है। अपने स्वास्थ्य और पारिवारिक विवशताओं , व्यस्ततओं…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अभी नहीं.. चर्चा जारी रहे।  'अभी' अलविदा ना कहना.. "
Thursday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय सौरभ भाई, आप ने सभी बातें सविस्तार कही और अनेकों संशयों को समाप्त किया। इसके पश्चात और कुछ…"
Thursday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"यह डेटाबेस तक पहुंच का प्रश्न है। सामान्यतः पोर्टल सर्विसेज एजेंसी साइट ओनर को डेटाबेस तक पहुंच…"
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय अजय गुप्ता ’अजेय’ जी, आपकी संलग्नता आश्वस्तिकारी है. आपका सोचना आपके पहलू से…"
Thursday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"इस सारी चर्चा के बीच मैं एक बात और कहना चाहता हूँ। जैसा कि हम सबने देख लिया कि सदस्य इस मंच के लिए…"
Thursday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जी आदरणीय "
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"आदरणीय अमिताजी, हार्दिक बधाइयाँ    प्रस्तुति में रचनात्मकता के साथ-साथ इसके प्रस्तुतीकरण…"
Wednesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on सुरेश कुमार 'कल्याण''s blog post कुंडलिया
"आदरणीय सुरेश कल्याण जी, आपकी उपस्थिति के लिए हार्दिक धन्यवाद  छंद की अंतिम दोनों पंक्तियों की…"
Wednesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
"एक मार्मिक भावदशा को शाब्दिक करने का सार्थक प्रयास हुआ है, आदरणीया अमिता तिवारीजी. आप सतत अभ्यासरत…"
Wednesday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"शुक्रिया आदरणीय सर जी। डाउनलोड करने की उस व्यवस्था में क्या हम अपने प्रोफाइल/ब्लॉग/पन्ने की पोस्ट्स…"
Wednesday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service