For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

करवा चौथ -एक सत्य कथा (हास्य व्यंग) लघु कथा

करवा चौथ -एक सत्य कथा (हास्य व्यंग) लघु कथा 

पेशे से इंजिनियर शौकिया होम्योपथी डाक्टर वर्मा जी हम लोग प्रतिदिन रेल से साथ - साथ कार्यालय आते जाते थे.वे  बहुत हंसमुख और जवान दिल इंसान थे. शरीर ऐसा कि फूँक मार  दो तो दूसरे शहर  में जा गिरें. पान के हम दोनों शौकीन थे सो वे भी पान लगवाकर लाते थे और बड़ी प्रसन्नता के साथ हमें भी खिलाते. 
एक दिन वे बोले भाई शर्मा जी आज ये पान आप रख लो. मैं कार्यालय जाकर तुरंत बस से वापस लौट आऊंगा . मैने पूछा भाई क्या बात है जो जल्दी घर वापस जा रहे हैं. खैरियत  तो है.शर्मा जी आपको पता नहीं कि आज करवा चौथ है. घर जाकर सारी तैयारी  करनी है. आपकी भाभी के लिए साडी और कोई छोटा मोटा जेवर  आदि भी तो लेना  है. वर्मा जी आप भी कमाल करते हो. चाँद तो रात में निकलता है. और दो वाली ट्रेन से मैं भी लौटूंगा जब एम्.एस.टी है तो अनावश्यक बस का पैसा क्यों दिया जाए. मुझे भी तो करवा मनाना  है. वर्मा जी को सोच में पड़ते देख मैने धीरे से चुटकी ली, भाई वर्मा जी आपका अपनी पत्नी के प्रति अगाध स्नेह देख मन अति प्रसन्न हुआ पर ये बताओ की साडी, जेवर, मिठाई पर पैसा आप खर्च करोगे पर जब वे चलनी से चाँद  को घूँघट की आड़ से निहारेंगी तो इस बात की क्या गारंटी है की अगले सात जन्म हेतु आपका ही साथ मांग रही हों?
शर्मा जी ठीक है मै आपके साथ दो बजे की ट्रेन से वापस लौटूंगा. 

Views: 1910

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by PRADEEP KUMAR SINGH KUSHWAHA on November 3, 2012 at 3:46pm

आदरणीय बड़े भाई, लक्ष्मण  जी सादर अभिवादन. 

अब गलती नहीं करूँगा.

आभार स्नेह प्रदान करने हेतु. 

Comment by PRADEEP KUMAR SINGH KUSHWAHA on November 3, 2012 at 3:44pm

आदरणीय गुरुदेव सौरभ जी, 

सादर अभिवादन.

आपका आशीर्वाद और स्नेह जिसे प्राप्त हो, कोयला होने पर भी भी हीरा  दीखता है. 

आभार प्रोत्साहन हेतु. 

Comment by लक्ष्मण रामानुज लडीवाला on November 2, 2012 at 11:38am

सुन्दर और हास्य की सामयिक लागु कथा के लिए बधाई भाई प्रदीप कुमार सिंह कुशवाहा जी. पर शर्मा ने खुद के साथ साथ वर्मा जी को भी पत्नी को खुश करने के लिए उपहार लाने से रोककर अच्छा नहीं किया | 


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on November 2, 2012 at 10:58am

//शर्मा जी ठीक है मै आपके साथ दो बजे की ट्रेन से वापस लौटूंगा //

हा हा हा हा .. !

आदरणीय प्रदीपभाईजी, आपकी चुटीली लघु-कथाएँ आपके रचनाकर्म को एक अलग ही प्रभाव दे रही हैं. आपका यह शानदार स्वरूप मुझे चकित तो अवश्य कर रहा है किन्तु मेरे लिये ही नहीं इस मंच के लिये भी अति प्रसन्नतादायी और संतुष्टिकारक है.

इस लघु-कथा के लिये हृदय से साधुवाद और हार्दिक शुभकामनाएँ व बधाइयाँ .. .

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

KALPANA BHATT ('रौनक़') replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"दुःखद"
Tuesday
Profile IconKamran Akmal and sushil yadav joined Open Books Online
Sep 24
राज़ नवादवी replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"🌹 OBO के पुनर्गठन एवं पुनर्जीवन के लिए एक सशक्त अपील और कुछ रचनात्मक…"
Sep 22
Dharmendra Kumar Yadav posted blog posts
Sep 19
Sushil Sarna posted a blog post

कुंडलिया. . . . झोला

कुंडलिया. . . . झोलाझोला   लेकर  हाथ  में, चले   मुरारी   लाल । भाव देख कर थम गई,  उनकी बढ़ती चाल…See More
Sep 19
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सभी को मिलकर ओबीओ को बचाने का सतत प्रयास करते रहना चाहिए।"
Sep 17
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on vijay nikore's blog post सांकल मन के द्वार पर
"आ.भाई विजय जी, सादर अभिवादन। बहुत सुंदर रचना हुई है। हार्दिक बधाई स्वीकारें।"
Sep 17
राज़ नवादवी replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"atyant dukahd "
Sep 11
जगदानन्द झा 'मनु' replied to जगदानन्द झा 'मनु''s discussion गजल in the group मैथिली साहित्य
"आदरणीय, प्रणाम संगहि संग हार्दिक धन्यवाद। अपनेक मार्गदर्शन पाबि बहुत बेसी मोटिवेशन आ सीखक मिलैए…"
Sep 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to जगदानन्द झा 'मनु''s discussion गजल in the group मैथिली साहित्य
"आदरणीय जगदानन्द झा मनु जी, अहाँ बड्ड नीक गजल पठेलियै. सबसे पहिल, त हम प्रयुक्त भेल बहरक विषय में…"
Aug 18
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत हरिगीतिका छंद पर आपकी प्रतिक्रिया से सृजन सफल हुआ है. आपके…"
Aug 15
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"आदरणीय श्याम नारायण वर्मा जी सादर, प्रस्तुत छंदों पर उत्साहवर्धन के लिए आपका हार्दिक आभार.…"
Aug 15

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service