For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

राज़ नवादवी: एक अंजान शायर का कलाम- ३० (हमने कब यह सोच कर लिखा कि जो लिखा वो कोई गज़ल है)

हमने कब यह सोच कर लिखा कि जो लिखा वो कोई गज़ल है

चलनेवालेकी मंजिलपे नज़र है, नकि वो हवाओं में या पैदल है

 

अंदाज़ेतसव्वुर ने बदले हैं तरीकाए-तालीम-ओ-फहम दौरेके दौर  

कल जोकोई होगा बढ़के असद वो आज फकत बाशक्लेहमल है

 

बंदिशेबह्र-ओ-रदीफ़ोकाफिए के बगैर भी हो सकते हैं कलामेपाक

अल्लाहने जो बनाई है ये कायनात वो इक वाहिद सौतेअज़ल है   

 

शह्रमें होती हैं बसाहटें मकानोकस्बाओबाजारोशाहराह, क्याक्या

पे जाँ पे दिललगे मेरा वो मुकामेमजनूँ, वो नहीं तमद्दुन, जंगल है

 

मैं मानता हूँ राज़ मेरे अंदाज़ेसुखनमें हो सकती हैं कई खामियां

पे जो तू समझ जाए मेरा जज़्बा और मैं तेरा, ये बात अव्वल है

 

© राज़ नवादवी  

भोपाल, ०५.४७ संध्याकाल

गुरुवार, २०/०९/२०१२    

 

अंदाज़ेतसव्वुर- सोचने का तरीका; शिक्षाप्राणाली और समझाने का तरीका; असद- शेर, बाघ; बाशक्लेहमल- भेड़ के मेमने की शक में; बंदिशेबह्र-ओ-रदीफ़ोकाफिए – बह्र, रदीफ और काफिए के बंधन; वाहिद- अकेली; सौतेअज़ल- प्रारब्द्ध/ सृष्टि की ध्वनि; मुकामेमजनूँ – मजनूँ के रहने का स्थान; तमद्दुन- संस्कृति; अंदाज़ेसुखन- शायरी कहने का अंदाज़;  

   

Views: 596

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by राज़ नवादवी on September 25, 2012 at 9:50pm

भाई वीनस जी, समझाने का शुक्रिया. वक्त दर्ज इसलिए भी करता हूँ कि जब आगे किसी औकात पीछे मुड़कर इन्हें कभी फिर से देखूं, पढूं, या निहारूं तो ये जान सकूं कि अपनी ज़िंदगी का वो कौन सा लम्हा था जब इन्हें कलम किया. इतना ही....

'बीती बातों से बेहतर ज़िंदगी का आइना क्या हो सकता है.

दिलकी बातोंसे कमतर खुदीका मुआइना क्या हो सकता है'

राज़  

Comment by वीनस केसरी on September 21, 2012 at 11:37pm

राज साहिब आपने पोस्ट में रचना के साथ समय विशेष को भी टंकित किया है मेरा इशारा उस जानिब था

आप समय का विशेष ख़याल रखते हैं इसे देख कर दिल खुश हुआ तो खुशी का इज़हार कर दिया .....

Comment by राज़ नवादवी on September 21, 2012 at 7:43pm

जनाब उमा शंकर जी, इक अरसे के बाद आप से मुखातिब होते अच्छा लग रहा है. आपको हमारा कलाम भाया, ये जानकार हैं बेहद खुशी हुई. आपकी बधाई का शुक्रिया. 

-राज़ 

Comment by UMASHANKER MISHRA on September 21, 2012 at 12:04pm

वाह राज़ साहब ...मान गये 

बहेतरीन अंदाज़ में आपने उम्दा बात कही है 

दिल को छू गई.... मायने लिखने के लिए धन्यवाद 

हार्दिक बधाई 

Comment by राज़ नवादवी on September 21, 2012 at 9:36am

भाई वीनस जी, आपके अल्फाज़ पढ़कर बेसाख्ता ये कहने को जी चाहा- 

'आपको मज़ा आ जाता है तो हम भी गुनगुना लेते हैं

जैसे गुलाबी जाड़े में बराएगुस्ल पानी गुनगुना लेते हैं'

अरे साहेब, ये तो सौरभ भाई की दिलदारी है जो उस्ताद कह दिया, और हमने भी खाक्सारी में  सर झुका दिया क्यूंकि मुहब्बत में सर झुक ही जाते हैं. मगर ये बताएं कि मिनट मिनट के हिसाब का मुद्दआ क्या है जो हम ही से वाबस्ता है और हम ही आपसे पूछते हैं.?

सादर!  

Comment by वीनस केसरी on September 21, 2012 at 1:02am

वाह वाह वा
राज साहिब तुसी तो मज़ा ला दित्ता
रचना की तो तारीफ़ ही क्या करूं अलबत्ता मिनट मिनट के आपके हिसाब ने अत्यंत प्रभावित किया

और जब सौरभ जी ने आपको उस्ताद कह कर संबोधित कर दिया है तो मेरे पास कहने को तो वैसे ही कुछ नहीं बचता है ,,,,

Comment by राज़ नवादवी on September 20, 2012 at 10:18pm

प्रिय प्रमेन्द्र जी, मैं आपकी भावनाओं की क़द्र करता हूँ, और शुक्र गुज़ार हूँ कि आपको मेरी ये रचना पसंद आई.

मगर आजिज़ाना गुजारिश है, मैंने कोई जवाब देने के लिए नहीं लिखा, बस अपनी बात रखने के लिए और वो भी कैसे, खुद मालूम नहीं. चुनांचे किसी का दिल दुखा के मेरी तारीफ़ मेरा भी दिल दुखाएगी. 

आपका राज़ 

Comment by प्रमेन्द्र डाबरे on September 20, 2012 at 7:40pm

राज़ भाई क्या खूब जवाब है, कोई नहीं ग़र कोई चाँद को नहीं पहचानता तो उसकी आँखें ख़राब है........ प्रमेन्द्र डाबरे


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on September 20, 2012 at 7:30pm

बहुत खूब ! .. . समझ गया उस्ताद समझ गया.. .

सादर

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

amita tiwari posted a blog post

निर्वाण नहीं हीं चाहिए

निर्वाण नहीं हीं चाहिए---------------------------कैसा लगता होगाऊपर से देखते होंगे जबमाँ -बाबाकि…See More
Tuesday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . . .अधर

दोहा पंचक. . . . . अधरअधरों को अभिसार का, मत देना  इल्जाम ।मनुहारों के दौर में, शाम हुई बदनाम…See More
Tuesday
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सभी सदस्यों को सादर सप्रेम राधे राधे सभी चार आयोजन को को दो भागों में विभक्त किया जा सकता है। ( 1…"
Tuesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"चर्चा से कई और पहलू, और बिन्दु भी, स्पष्ट होंगे। हम उन सदस्यों से भी सुनना चाहेंगे जिन्हों ने ओबीओ…"
Monday
pratibha pande replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आदरणीय मिथिलेश जी के कहे से मैं भी सहमत हूँ। कैलेंडर प्रथम सप्ताह में आ जाय और हफ्ते बाद सभी आयोजन…"
Saturday
Dayaram Methani replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सभी आदरणीय को नमस्कार। आदरणीय तिलक राज कपूर जी का ये उत्तम विचार है। अगर इसमें कुछ परेशानी हो तो एक…"
Friday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .युद्ध

दोहा सप्तक. . . . . युद्धहरदम होता युद्ध का, विध्वंसक परिणाम ।बेबस जनता भोगती ,  इसका हर  अंजाम…See More
Mar 13
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"इस सारी चर्चा के बीच कुछ बिन्दु और उभरते हैं कि पूरे महीने सभी आयोजन अगर ओपन रहेंगे तो…"
Mar 13
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आदरणीय, नमस्कार  यह नव प्रयोग अवश्य सफलता पूर्वक फलीभूत होगा ऐसा मेरा विश्वास है तथा हमें…"
Mar 12
Sushil Sarna replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सुझाव सुन्दर हैं ।इससे भागीदारी भी बढ़गी और नवीनता भी आएगी । "
Mar 12

मुख्य प्रबंधक
Er. Ganesh Jee "Bagi" replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
" कृपया और भी सदस्य अपना मंतव्य दें ।"
Mar 11
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"तरही का मुख्य उद्देश्य अभ्यास तक सीमित है, इस दृष्टि से और बहरों पर भी तरही मिसरे देना कठिन न होगा…"
Mar 11

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service