For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

राज़ नवादवी: मेरी डायरी के पन्ने- ७

पुरानी इमारतों, कदीम घरों, और बोसीदा मकानों में.....

---------------------------------------------------------------------------

पुरानी इमारतों, कदीम घरों, और बोसीदा मकानों में एक अलग सी जाज्बियत (आकर्षण) महसूस होती है! ऐसा लगता है जैसे ये बीते ज़मानों का लिबास पहने हैं और इनके सीने में न जाने कितने किरदारों (चरित्रों) की कहानियां दफ्न है, न जाने कितनी मुहब्बतों और नफरतों के ये बेज़ुबान गवाह हैं.

 

पुणे शह्र में अंग्रेजों के ज़माने के कई मकान हैं जो आज भी सदियों की खामोशियाँ ओढ़े न जाने कौन से वक्त के इन्तेज़ार में खड़े हैं. कौन रहता है इन घरों में- मैं अक्सरहा सोचता हूँ. कदम जैसे उनके पास आके रुक से जाते हैं, नज़रें न जाने क्या ढूंढती हैं लोहे की लहरदार सीढ़ियों से ख्यालों में चढ़ते उतरते! पेड़ों, झाड़ियों और झुरमुटों का गुंजान (घना) गिर्दोपेश और इनका गहरा हरा रंग इन्हें किसी तस्वीर की नौइयत दे देता है और दिल तस्वीरों के खवाबबीदा (स्वप्निल) ख्यालों में खो जाता है.

 

पुरानी खिड़कियाँ शायद अभी खुल जाएँगी और कोई झांकने लगेगा बाहर गली में किसी फेरीवाले की गुहार सुनके,छत की चिमनी से धुआं उठने लगेगा, कोई माँ अपने बच्चों को आवाज़ लगाएगी और कहेगी कि खेलने का वक्त खत्म हुआ और आ जाओ खाने की मेज पे, या कोई पत्नी अपने शौहर को बगीचे के झूले में थोड़ी देर साथ वक्त गुजारने की गुज़ारिश करेगी. मानो सब कुछ इक विडियो फिल्म की तरह रीवाइंड होकर फास्ट फॉरवर्ड होने लगेगा.

 

तसव्वुर के रेले में जैसे मैं भी गुज़री तारीख का इन बेनाम किरदार बन जाता हूँ और न जाने किन जन्मों के और न जाने कौन से भूले बिसरे साथियों की बेशक्ल सी यादें दिल को कचोटने लगती हैं और उदासी इक नशा बनके मुझपे हावी हो जाती है.

 

मैं सोचने लगता हूँ कि मेरे पिछले जन्मों के साथी और घरवाले कहाँ गए, कहाँ होंगे वो इस वक्त, क्या सोचते होंगे या क्या कर रहे होंगे और कायनात के किस कोने में. और फिर ये भी कि इस ज़िंदगी का सफा भी एक दिन पूरा लिख दिया जाएगा और कहानी अगले पन्ने पे आ पहुंचेगी. फिर क्या होगा मेरे इस जन्म के अहबाबों का-  मेरी बच्चियाँ, मेरी पत्नी, मेरे कुत्ते, मेरे साथी...... फेहरिस्त लंबी है.

 

आसमान में खोने से पहले धुआं का रेला लंबा होता जाता था और मेरी बसारत (दृष्टि) भी!

 

©राज़ नवादवी

पुणे, ०२/०४/२०१२ 

Views: 258

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-133 (विषय मुक्त)
"हाड़-मॉंस स्ट्रेट (लघुकथा) : "नेता जी ये क्या हमें बदबूदार सॅंकरी गलियों वाली बस्ती के दौरे…"
21 hours ago
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-133 (विषय मुक्त)
"सादर नमस्कार आदरणीय मंच। इंतज़ार है साथियों की सार्थक रचनाओं का, सहभागिता का। हम भी हैं कोशिश में।"
22 hours ago
Admin posted a discussion

"ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-133 (विषय मुक्त)

आदरणीय साथियो,सादर नमन।."ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" में आप सभी का हार्दिक स्वागत है।प्रस्तुत…See More
Tuesday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-190
"इल्म गिरवी है अभी अपनी जहालत के लिए ढूँढ लो क़ौम नयी अब तो बग़ावत के लिए अब अगर नाक कटानी ही है हज़रत…"
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-190
"आ. रिचा जी, सादर अभिवादन। तरही मिसरे पर सुंदर गजल हुई है। गिरह भी खूब लगाई है। हार्दिक बधाई।"
Sunday
Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-190
"2122, 1122, 1122, 112/22 सर झुका देते हैं हम उसकी इबादत के लिए एक दिल चाहिए हमको तो मुहब्बत के…"
Apr 25
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-190
"सादर अभिवादन।"
Apr 25
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-190
"सर कोई जब न उठा सच की हिमायत के लिएकर्बला   साथ   चले   कौन …"
Apr 25
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-190
" स्वागतम "
Apr 25
Admin posted a discussion

"ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189

ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरे के 190 वें अंक में आपका हार्दिक स्वागत है | इस बार का मिसरा नौजवान शायर…See More
Apr 21
आशीष यादव posted a blog post

मशीनी मनुष्य

आज के समय में मनुष्य मशीन बनता जा रहा है या उसको मशीन बनने पर मजबूर किया जाता है. कारपोरेट जगत…See More
Apr 20
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव साहब, प्रस्तुत दोहों की सराहना हेतु आपका हार्दिक आभार। सादर"
Apr 19

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service