For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

                                   सामान्य शीशा कुछ नहीं छुपाता जो जैसा है वैसा ही दिखाता है.देखने वाले के मन में उस द्रश्य के प्रति कोई संशय ही नहीं रह जाता, किन्तु एक हल्का सा पर्दा भी मन में संशय पैदा कर देता है. किन्तु आज पारदर्शिता कि नितांत कमी महसूस कि जा रही है चाहे लोकतंत्र में सरकारी कामकाज कि बातें करें या फिर इंसान के चरित्र कि बात करें. सरकारी कामकाज में पारदर्शिता के अभाव के कारण ही समाज सेवी अन्ना हजारे जी को आर टी आय क़ानून लागू करने के लिए लड़ना पड़ा. इसी कानून के कारण आज कई वांछित जानकारियाँ कार्यकर्ता या जागरूक नागरिक द्वारा ली जा रही हैं.

                                   लोकतंत्र में पारदर्शिता का काफी महत्त्व है. क्योंकि लोकतंत्र में जनता ही सरकार बनाने के लिए नुमाइंदों का चयन करती है. यदि इनके चयन याने कि चुनाव प्रक्रिया यदि पारदर्शी नहीं होगी तो जनता में संशय के बीज अंकुरित होंगे. सिर्फ चुनाव ही नहीं उम्मीदवारों का भी चरित्र यदि साफ़ शीशे कि तरह पारदर्शी होगा तो जनता को वोट करने में आसानी होगी. बहुत प्रचार कि आवश्यकता नहीं रह जायेगी.पारदर्शी चरित्र का अर्थ एक ऐसे चरित्र से है जो निर्मल हो. जहां कट्टरता का नितांत अभाव हो. अभी कुछ दिन पहले पश्चिम बंगाल कि मुख्यमंत्री सुश्री ममता दीदी का जैसा कट्टरपंथी चरित्र देखने को मिला यह लोकतंत्र के लिए या मानवता के लिए ठीक नहीं है. मानव चरित्र इतना निर्मल होना चाहिए जैसे कि ब्लेक बोर्ड पर लिखा हुआ हो. जिसे आसानी से मिटाया जा सके तभी जीवन में नया सीखने का मार्ग प्रशस्त होगा. यदि आयल पैंट कि लकीर कि तरह हो जिसे कितना भी स्वच्छ पानी से धोते रहो कोई बदलाव नहीं होगा तो आगे बढ़ने के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता.

                                      यहाँ बात पारदर्शिता कि चल रही थी तो चरित्र भी निर्मल और पारदर्शी होना चाहिए. लोकतंत्र में सरकार का खजाना भरता है जनता के ही पैसे से, चाहे टैक्स के द्वारा वसूल किया गया हो या अन्य किसी तरह. इसलिए जनता को सरकारी खर्च कि पूरी जानकारी उपलब्ध होनी चाहिए.  आज हमारे देश कि वर्तमान सरकार यदि बदनाम है तो वह इसी कारण कि सरकारी कामकाज में पारदर्शिता का अभाव हो गया है. सराकर में बैठे नुमाइंदे अपनी आवश्यकताओं पर अनाप शनाप खर्च कर रहे हैं. जब कभी इनका मन होता है सब मिलकर अपने वेतन भत्तों में असंगत वृद्धि कर लेते हैं. अपनी विदेश यात्राओं पर गैर जरूरी धन खर्च करते हैं. सरकारी कामकाज में पारदर्शिता के अभाव के कारण ही आज भ्रष्टाचार अपनी चरम पर है. सिर्फ एक ही वर्ष में मंत्रियों कि संपत्ति दुगना हो जाना अपारदर्शिता का ही नतीजा है. पिछले कई दिनों से बाबा रामदेव सरकार के विरुद्ध कालाधन वापस लाने के लिए झंडा थामे देश भर में घूम रहे हैं. जबकि सरकार कालाधन के मामले में ज़रा भी पारदर्शीता नहीं बरत रही है. आज तक ना तो सरकार ने उन लोगों के ही नाम उजागर किये है जिनका कालाधन विदेशी बैंको में जमा है और ना ही आगे कि कार्यवाही पारदर्शी है. इस कारण देश कि जनता के मन में संशय होना लाजमी है कि कहीं कालेधन के सौदागरों को सरकार प्रश्रय तो नहीं दे रही है.

                              इसलिए अंत में यही कहूँगा कि लोकतंत्र में जनता के नुमाइंदों का कम से कम सार्वजनिक जीवन पारदर्शी होना चाहिए ताकि उनकी वही छवि सरकार के कार्य में भी दिखे.

Views: 331

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

रवि भसीन 'शाहिद' commented on Jaihind Raipuri 's blog post वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं
"आदरणीय Jaihind Raipuri साहिब, नमस्कार। बढ़िया ग़ज़ल हुई है, बधाई स्वीकार करें। /ये मेरा…"
yesterday
आशीष यादव added a discussion to the group धार्मिक साहित्य
Thumbnail

चल मन अब गोकुल के धाम

चल मन अब गोकुल के धाम अद्भुत मनहर बाल रूप में मिल जाएंगे श्याम कि चल मन अब……………………….कटि करधनी शीश…See More
yesterday
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"आदरणीय अशोक भाईजी धन्यवाद ... मेरा प्रयास  सफल हुआ।"
Tuesday
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"वाह वाह वाह !!! बहुत दिनों बाद ऐसी लाजवाब प्रतिक्रिया पढने में आई है। कांउटर अटैक ॥ हजारों धन्यवाद…"
Tuesday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"  आदरणीय शेख शाहज़ाद उस्मानी जी सादर, सरकारी शालाओं की गलत परम्परा की ओर ध्यान आकृष्ट कराती…"
Tuesday
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"सार्थक है आपका सुझाव "
Tuesday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"आदाब।‌ रचना पटल पर उपस्थिति और समीक्षाओं हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया प्रतिभा पाण्डेय जी। मेरी…"
Tuesday
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"हार्दिक धन्यवाद आदरणीया प्रतिभाजी ।  इसमें कुछ कमी हो सकती है लेकिन इस प्रकार के आयोजन शहरों…"
Tuesday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"आदरणीय अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव साहब सादर, बिना सोचे बोलने के परिणाम पर सुन्दर और संतुलित लघुकथा…"
Tuesday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"अमराई में उत्सव छाया,कोयल को न्यौता भिजवाया। मौसम बदले कपड़े -लत्ते, लगे झूमने पत्ते-…"
Tuesday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"ठण्ड गई तो फागुन आया। जन मानस में खुशियाँ लाया॥ आम  लगे सब हैं बौराने। पंछी गाते सुर में…"
Tuesday
pratibha pande replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"लघुकथा किसी विसंगति से उभरती है और अपने पीछे पाठको के पीछे एक प्रश्न छोड़ जाती है। सबकुछ खुलकर…"
Tuesday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service