For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

  व्रत पर्वोत्सव एक समीक्षा ( भाग – 2 )

 

व्रत का आध्यात्मिक अर्थ उन आचरणों से है जो शुद्ध सरल और सात्विक हों तथा उनका विशेष मनोयोग तथा निष्ठा पूर्वक पालन किया जाय । कुछ लोग व्यवहारिक जीवन मे सत्य बोलने का प्रयास करते हैं और सत्य का आचरण भी करते है , किन्तु कभी कभी उनके जीवन मे ऐसे क्षण भी आ जाते है की लोभ और स्वार्थ के वाशी भूत होकर उन्हे असत्य का आश्रय लेना पड़ता है तथा वे उन क्षणों मे झूँठ भी बोल जाते हैं । इस प्रकार वे व्यक्ति सत्यव्रती  नहीं कहे जा सकते हैं । इसलिए आचरण की शुद्धता को कठिन परिस्थितियों मे भी न छोड़ना ही व्रत है। प्रतिकूल परीथितियों मे भी प्रसन्न रह कर जीवन व्यतीत करने का अभ्यास ही व्रत है । इससे मनुष्य मे श्रेष्ठ कर्मों के सम्पादन की योग्यता आती है , कठिनाइयों मे आगे बढ्ने की शक्ति प्राप्त होती है , आत्मविश्वास दृढ़ होता है और अनुसाशन की भावना विकसित होती है । आत्मज्ञान के महान लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रारम्भिक कक्षा व्रत पालन ही है । इसी से हम अपने जीवन को सार्थक बना सकते है ।

 

पर्वोत्सव

भारतीय संस्कृति का यह लक्ष्य है कि जीवन का प्रत्येक क्षण पर्वोत्सवों के आनन्द एवं उल्लास से परिपूर्ण हो । इन पर्वों मे हमारी संस्कृति कि विचारधारा के बीज छिपे हुये है । आज भी अनेक विघ्न बाधाओं के बीच हमारी संस्कृति सुरक्षित है और विश्व कि सम्पूर्ण संस्कृतियों का नेतृत्व भी करती है । इसका एक मात्र श्रेय हमारी पर्व परम्परा को ही जाता है । ये पर्व समय समय पर सम्पूर्ण समाज को नई चेतना प्रदान करते है तथा दैनिक जीवन की नीरसता को दूर कर जन जीवन मे उल्लास भरते है और उच्चतर दायित्वों को निर्वहन करने कि प्रेरणा प्रदान करते हैं ।

पर्व का शाब्दिक अर्थ है – संधि काल । हिन्दू पर्व हमेशा संधि काल मे ही पड़ते हैं । पूर्णिमा, अमावस्या, प्रदोष, अष्टमी तथा संक्रांति आदि को शास्त्रों मे पर्व कहा गया है । शुक्ल पक्ष की और क्रष्ण पक्ष कि संधि वेलाओं मे अमावस्या और पूर्णिमा पर्व है । दैनिक जीवन मे तड़के सवेरे , मध्यान्ह, तथा सायंकाल – त्रिकाल कि संध्या भी संधि काल मे होने के कारण पर्व के रूप मे अभिहित है ।

 

प्रत्येक पर्व काल जहाँ पर्व कि दृष्टि से महत्त्व पूर्ण है , वहीं शरीर कि दृष्टि से सावधानी रखने योग्य भी है । कच्ची नींद मे किसी को जगा देने पर हानि होने की संभावना रहती है । ऋतुओं के संधि काल मे अनेक रोग हो सकते हैं उस समय संयम बरतने की आवश्यकता होती है । इसी प्रकार प्रत्येक संधि काल मे एक प्रभाव की समाप्ती और दूसरे के प्रभाव के प्रारम्भ होने की स्थिति होती है । उनमे दो प्रभावों का संक्रमण रहता है । इसलिए उस संक्रामण काल के प्रभाव की दृष्टि से शास्त्रों ने उस समय कुछ कृत्यों का तथा कुछ पदार्थों के सेवन का निषेध बताया है ।

 

पर्वों के भेद :-

व्रतों की भाँति पर्वों के भी तीन मुख्य भेद हैं । 1) नित्य , 2) नैमित्तिक और 3) काम्य । कुछ पर्व ऐसे है जिनका समय निश्चित है । संध्यादि से लेकर एकादशी , प्रदोष , दीपावली , होली आदि ऐसे ही पर्व हैं , ये नित्यपर्व कहलाते है । कुछ ऐसे पर्व है जो किसी निमित्त होते  हैं जैसे ग्रहण , कुम्भ , किसी गृह नक्षत्र आदि के योग विशेष से अथवा किसी घटना विशेष से पड़ने वाले ये नैमित्तिक होते हैं । कुछ व्रत पर्व किसी कामना वश किए जाते है और कामना के पूर्ण होने पर उत्सव रूप मे मनाए जाने वाले व्रत पर्व काम्य कहे जाते हैं ।

 

आगे और भी -

Views: 317

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

vijay nikore commented on Sushil Sarna's blog post दोहा दशम. . . . . उम्र
"भाई सुशील जी, सारे दोहे जीवन के यथार्थ में डूबे हुए हैं.. हार्दिक बधाई।"
2 hours ago
vijay nikore posted a blog post

प्यार का पतझड़

एक दूसरे में आश्रय खोजतेभावनात्मक अवरोधों के दबाव मेंकभी ऐसा भी तो होता है ...समय समय से रूठ जाता…See More
10 hours ago
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"प्रारम्भ (दोहे) अंत भला तो सब भला, कहते  सब ये बात। क्या आवश्यक है नहीं, इक अच्छी…"
yesterday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"आदरणीय  जयहिंद रायपुरी जी अच्छा हायकू लिखा है आपने. किन्तु हायकू छोटी रचना है तो एक से अधिक…"
yesterday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"हाइकु प्रारंभ है तो अंत भी हुआ होगा मध्य में क्या था मौलिक एवं अप्रकाशित "
Saturday
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"स्वागतम"
Friday
Admin posted a discussion

"ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185

आदरणीय साहित्य प्रेमियो,जैसाकि आप सभी को ज्ञात ही है, महा-उत्सव आयोजन दरअसल रचनाकारों, विशेषकर…See More
Apr 8
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं
"आदरणीय रवि भसीन 'शाहिद ' जी सादर अभिवादन प्रथम तो मैं क्षमाप्रार्थी हूँ देरी से आने की…"
Apr 7
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा दशम. . . . . उम्र

दोहा दशम् . . . . उम्रठहरी- ठहरी उम्र अब, करती एक सवाल ।कहाँ गई जब जिंदगी, रहती थी खुशहाल ।।यादों…See More
Apr 6
रवि भसीन 'शाहिद' commented on Jaihind Raipuri 's blog post वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं
"आदरणीय Jaihind Raipuri साहिब, नमस्कार। बढ़िया ग़ज़ल हुई है, बधाई स्वीकार करें। /ये मेरा…"
Apr 3
आशीष यादव added a discussion to the group धार्मिक साहित्य
Thumbnail

चल मन अब गोकुल के धाम

चल मन अब गोकुल के धाम अद्भुत मनहर बाल रूप में मिल जाएंगे श्याम कि चल मन अब……………………….कटि करधनी शीश…See More
Apr 3
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"आदरणीय अशोक भाईजी धन्यवाद ... मेरा प्रयास  सफल हुआ।"
Mar 31

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service