For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"क्या? आपने धूम्रपान छोड़ दिया? ये तो आपने कमाल ही कर दिया।"
"आखिर इतनी पुरानी आदत को एकदम से छोड़ देना कोई मामूली बात तो नहीं।"
"सही कहा आपने, ये तो कभी सिगरेट बुझने ही नही देते थे।"
"जो भी है, इनकी दृढ इच्छा शक्ति की दाद देनी होगी।"
"इस आदत को छुड़वाने का श्रेय आखिर किस को जाता है?"
"भाभी को?"  
"गुरु जी को?"
"नहीं, मेरी रिटायरमेंट को।"उसने ठंडी सांस लेते हुए उत्तर दिया।
.
.
(मौलिक व अप्रकाशित) 

Views: 1992

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by बृजेश नीरज on December 6, 2013 at 10:32pm

आदरणीय बागी जी, मेरे विचार से आदरणीय योगराज जी की योग्यता या इस लघुकथा की गुणवत्ता पर प्रश्न-चिन्ह लगाना उद्देश्य नहीं है!

चूँकि इस मंच पर लघुकथा पर बहुत काम हो रहा है इसलिए इस विधा पर एक लेख आवश्यक है!

यदि आदरणीय योगराज जी ही इस पर कुछ लिखें तो उत्तम रहेगा! हम लोगों को भी इस विधा की जानकारी प्राप्त हो सकेगी!

सादर! 


मुख्य प्रबंधक
Comment by Er. Ganesh Jee "Bagi" on December 6, 2013 at 9:39pm

बृजेश भाई अब तो मैं आदरणीय राहुल देव जी से ही आशान्वित हूँ कि वो लघुकथा पर एक लेख प्रस्तुत करें, क्योंकि मैं जिन्हे अब तक लघुकथा का भीष्म पितामह मानता रहा हूँ और उनकी लघुकथाएं पढ़ पढ़ कर सीखता रहा हूँ उनकी एक बेहतरीन लघुकथा को आदरणीय ने एक सिरे से नकार दिया है |

आदरणीय योगराज सर आपकी लघुकथा पर टिप्प्णी हेतु देर से आना हो रहा है किन्तु रचना पोस्ट होते ही मैंने पढ़ ली थी, और सच कहूं तो एक ईर्ष्या सी हुई कि यह मैंने क्यों नहीं लिखी | इस लघुकथा को पढ़ने के दौरान सेकंड लास्ट लाइन तक कुछ नहीं समझ सका किन्तु अंतिम वाक्य जैसे उठा कर किसी ने पटक दिया, छन् से एक झटके में तन्द्राविहीन हो गया | आज तक पढ़ी लघुकथाओं में यदि ५ बेहतरीन लघुकथा अलग करनी हो तो यह लघुकथा उनमे एक होगी |

बहुत बहुत बधाई आदरणीय गुरुदेव | 

Comment by बृजेश नीरज on December 6, 2013 at 7:25pm

लघुकथा विधा को लेकर आदरणीय राहुल जी ने बहुत ही अच्छे बिंदु उठाये हैं! लघुकथा पर एक लेख इस मंच पर अवश्य होना चाहिए जिससे इसके शिल्प व अन्यान्य बिन्दुओं पर चर्चा संभव हो सके!

सादर!


प्रधान संपादक
Comment by योगराज प्रभाकर on December 6, 2013 at 10:09am

दिल से आभार भाई शुभ्रांशु जी.


प्रधान संपादक
Comment by योगराज प्रभाकर on December 6, 2013 at 10:09am

भाई राहुल देव जी, आपकी बेबाक राय जान अच्छा लगा, और मैं उसका सम्मान भी करता हूँ। लेकिन मेरे भाई, लघुकथा इस तरह भी लिखी जाती है - आश्वस्त रहें।

Comment by Shubhranshu Pandey on December 5, 2013 at 1:54pm

आदरणीय योगराज जी, 

आवकाश प्राप्ति के बाद वेतन से एक या दो छल्ले कम होते हैं, लेकिन गये हुये छल्ले अपने साथ श्वेतधूम्र दण्डिका के गोल्डेन कश भी साथ ले जाते हैं.

सार्थक सुन्दर कथा.

सादर.


प्रधान संपादक
Comment by योगराज प्रभाकर on December 4, 2013 at 12:31pm

दरअसल मैं खुद अभी इस दौर से बहुत साल दूर हूँ. लकिन इस प्रकार के हालातों से कई दफा दो चार होना ही पड़ जाता है. आपने बिलकुल सत्य कहा कि ज़िम्मेवारियों का बोझ ऐसे हालत पैदा कर ही दिया करता है. आपको लघुकथा पसंद आई यह जान कर बहुत अच्छा लगा, दिल से शुक्रिया भाई अरुण शर्मा अनंत जी.

Comment by अरुन 'अनन्त' on December 4, 2013 at 12:18pm

आदरणीय श्री योगराज सर अभी मैं उस दौर से गुजरा तो नहीं हूँ किन्तु पढ़कर ऐसा लगा मानो मैं स्वयं भी इस दौर से गुजर रहा हूँ शायद इसलिए कि जिम्मेदारियां काँधे पर चढ़कर बैठी हुई हैं. सादर नमन आपकी लेखनी को आपको प्रणाम इतनी सुन्दर लघुकथा हेतु.


प्रधान संपादक
Comment by योगराज प्रभाकर on December 4, 2013 at 10:25am

दिल से शुक्रिया भाई शिज्जू शकूर जी.     


प्रधान संपादक
Comment by योगराज प्रभाकर on December 4, 2013 at 10:24am

लघुकथा पर आपकी उत्साहवर्धक टिप्प्णी से मेरा हौसला दोबाला हुआ है आ० लक्ष्मण प्रसाद लड़ीवाला जी,सादर आभार।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity


सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"आदरणीय अमिताजी, हार्दिक बधाइयाँ    प्रस्तुति में रचनात्मकता के साथ-साथ इसके प्रस्तुतीकरण…"
11 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on सुरेश कुमार 'कल्याण''s blog post कुंडलिया
"आदरणीय सुरेश कल्याण जी, आपकी उपस्थिति के लिए हार्दिक धन्यवाद  छंद की अंतिम दोनों पंक्तियों की…"
11 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
"एक मार्मिक भावदशा को शाब्दिक करने का सार्थक प्रयास हुआ है, आदरणीया अमिता तिवारीजी. आप सतत अभ्यासरत…"
11 hours ago
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"शुक्रिया आदरणीय सर जी। डाउनलोड करने की उस व्यवस्था में क्या हम अपने प्रोफाइल/ब्लॉग/पन्ने की पोस्ट्स…"
13 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अभी प्रश्न व्यय का ही नहीं सक्रियता और सहभागिता का है। पोर्टल का एक उद्देश्य है और अगर वही डगमगा…"
14 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जैसा कि ज्ञात हुआ है कि संचालन का व्यय प्रतिवर्ष 90 हज़ार रुपये आ रहा है। इस रकम को इतने लंबे समय तक…"
17 hours ago
Admin replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"लगभग 90 हजार प्रति वर्ष"
yesterday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सादर नमस्कार और आदाब सम्मानित मंच। ओबीओ के वाट्सएप समूह से इस दुखद सूचना और यथोचित चर्चा की जानकारी…"
yesterday
Dayaram Methani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय, ओ.बी.ओ. को बंद करने का निर्णय दुखद होने के साथ साथ संचालक मण्डल की मानसिक पराजय, थकान आदि…"
yesterday
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"नीचे आए हुए संदेशों से यह स्पष्ट है कि अब भी कुछ लोग हैं जो जलते शहर को बचाने के लिए पानी आँख में…"
Monday
Sushil Sarna replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय जी  ओबीओ को बन्द करने की सूचना बहुत दुखद है । बहुत लम्बे समय से इसके साथ जुड़ा हूँ कुछ…"
Monday
pratibha pande replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"ओबीओ से पिछले बारह साल से जुड़ी हूँ। इसके बंद हो जाने की बात से मन भारी हो रहा है।मेरे कच्चे-पक्के…"
Sunday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service