For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

चंद कुंडलिया छंद!

नेता


नेता सा वह आदमी, होता था जो आम /
जा संसद में बैठता, होता है बदनाम //
होता है बदनाम, काम के लेता पैसे /
दिया अमूल्य वोट, दें फिर कैसे पैसे //
गया महल में बैठ, रहा झुग्गी में सोता /
बन गया ये खास, आम रहा नहीं नेता //


बोले हरदम झूठ जों, नेता वही कहाय/
ओछे करके काम जों, मोटा माल बनाय//
मोटा माल बनाय,निराले सपन दिखाता/
भूखा सोय गरीब, ये मोबाईल लाता//
बोले यही अशोक, बचो धोखे से भोले/
नेता वही कहाय, हरदम झूठ जों बोले//

वीर

सीमा पे चौकस सदा, रहता वीर जवान/
आजाए दुश्मन कभी, करता काम तमाम//
करता काम तमाम, छुडा देता है छक्के/
देख वीर का जोश, रहे सब हक्के बक्के//
सदा सुर्य सा तेज, कभी होता नहि धीमा/
जब हों ऐसे वीर, सुरक्षित रहती सीमा//

आतंक

फैला हर इक देश में, यह जहरीला डंक/
करता निर्मम वार ये, कहलाता आतंक//
कहलाता आतंक, वार ये सब पे करता/
मरते कितने लोग, बुढा बच्चा है मरता//
उजड़े कई सुहाग,हुआ दामन भी मैला/
पड़ते नफ़रत बीज, जब आतंक है फैला//

Views: 381

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Yogi Saraswat on August 28, 2012 at 4:40pm

श्री रक्ताले जी , शुरू से लेकर आखिर तक सुन्दर ! क्या बखान किया है नेता का , वाह ! मेरा सलाम क़ुबूल करें

Comment by PHOOL SINGH on August 28, 2012 at 3:52pm

अशोक  जी नमस्कार

वह वह सर कमाल कर दिया आपने उत्तम प्रस्तुति .........रचना के लिए बधाई

फूल सिंह

Comment by कुमार गौरव अजीतेन्दु on August 28, 2012 at 11:45am
आदरणीय रक्ताले सर, सुन्दर कुण्डलिया प्रस्तुत करने के लिये बधाई। नेता तो नेता हैं, बेचारे झूठ नहीं बोलें तो उन्हें घर पर बैठना पड़ेगा। जनता को टोपी जो पहनानी है।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Blogs

Latest Activity

LEKHRAJ MEENA is now a member of Open Books Online
4 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-184
"शेर क्रमांक 2 में 'जो बह्र ए ग़म में छोड़ गया' और 'याद आ गया' को स्वतंत्र…"
Sunday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-184
"मुशायरा समाप्त होने को है। मुशायरे में भाग लेने वाले सभी सदस्यों के प्रति हार्दिक आभार। आपकी…"
Sunday
Tilak Raj Kapoor updated their profile
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-184
"आ. भाई दयाराम जी, सादर अभिवादन। अच्छी गजल हुई है। हार्दिक बधाई।"
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-184
"आ. भाई जयहिन्द जी, सादर अभिवादन। अच्छी गजल हुई है और गुणीजनो के सुझाव से यह निखर गयी है। हार्दिक…"
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-184
"आ. भाई विकास जी बेहतरीन गजल हुई है। हार्दिक बधाई।"
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-184
"आ. मंजीत कौर जी, अभिवादन। अच्छी गजल हुई है।गुणीजनो के सुझाव से यह और निखर गयी है। हार्दिक बधाई।"
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-184
"आ. भाई दयाराम जी, सादर अभिवादन। मार्गदर्शन के लिए आभार।"
Sunday
Dayaram Methani replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-184
"आदरणीय महेन्द्र कुमार जी, प्रोत्साहन के लिए बहुत बहुत धन्यवाद। समाँ वास्तव में काफिया में उचित नही…"
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-184
"आ. मंजीत कौर जी, हार्दिक धन्यवाद।"
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-184
"आ. भाई तिलक राज जी सादर अभिवादन। गजल पर उपस्थिति, स्नेह और विस्तृत टिप्पणी से मार्गदर्शन के लिए…"
Sunday

© 2025   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service