For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

रोशनी के सामने ये तीरगी क्या चीज़ है ( २३ )

रोशनी के सामने ये तीरगी क्या चीज़ है 
वक़्त की आंधी के आगे आदमी क्या चीज़ है 
***
जब थपेड़े ग़म के खाता है जहाँ में आदमी
तब उसे मालूम होता है ख़ुशी क्या चीज़ है 
***
एक बच्चे की कोई भी आरज़ू पूरी हो जब 
ग़ौर से फिर देखिये चेहरा हँसी क्या चीज़ है 
***
ग़ुरबतों से लड़ के जिसने ख़ुद बनाया हो मक़ाम 
बस वही तो जानता है मुफ़लिसी क्या चीज़ है
***
शह्र में तो प्यास का अहसास क्या होगा जनाब
गांव में जाकर के देखो तिश्नगी क्या चीज़ है 
***
जब तिरंगे में विदाई पुत्र को देता पिता 
उससे पूछो आँख की होती नमी क्या चीज़ है 
***
जह्र पी लेती है जो होकर दिवानी प्यार में 
सिर्फ मीरा ने ही जाना बंदगी क्या चीज़ है 
***
मुब्तला है जिस्म के धंधे में उससे पूछिए 
बेबसी क्या चीज़ है और खीरगी क्या चीज़ है 
***
आज तो है घर बड़ा रहता जहाँ पर है 'तुरंत '
पर उसे मालूम है ये झोंपड़ी क्या चीज़ है
***
गिरधारी सिंह गहलोत 'तुरंत' बीकानेरी
***

(मौलिक एवं अप्रकाशित )

Views: 501

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by गिरधारी सिंह गहलोत 'तुरंत ' on February 8, 2019 at 2:52pm

दिगंबर नासवा साहेब ,आदाब | 

स्नेहिल सराहना के लिए हार्दिक आभार !
Comment by दिगंबर नासवा on February 8, 2019 at 1:19pm

बहुत खूब ...

अच्छे खनकदार शेर हैं कुछ तो ... वाह वाह निकल ही जाती है ... 

बहुत बधाई ....

Comment by गिरधारी सिंह गहलोत 'तुरंत ' on February 7, 2019 at 9:53pm

आदरणीय Samar kabeer साहेब ,आदाब | आपकी सराहना के साथ साथ इस्लाह ने न केवल मेरा हौसला बढ़ाया है बल्कि मेरी कमियों को ठीक से समझने में भी मदद की है | मुझे आपकी शरण में बहुत पहले आ जाना चाहिए था | आप निस्वार्थ जो साहित्य की सेवा कर रहे हैं एवं भटके हुओं को राह दिखा रहे हैं ,उसके लिए आपका शुक्रगुज़ार हूँ | आप द्वारा सुझाये गए सभी संशोधन सटीक एवं कलाम में चार चाँद लगाने वाले होते हैं | आपके इस जज़्बे को सलाम | 

Comment by Samar kabeer on February 7, 2019 at 3:41pm

जनाब गिरधारी सिंह गहलोत 'तुरंत' जी आदाब,ग़ज़ल का प्रयास अच्छा है,बधाई स्वीकार करें ।

'जब थपेड़े ग़म के खाकर सुर्ख़रू हो आदमी'

इस मिसरे में 'सुर्ख़रु' शब्द मुनासिब नहीं,मिसरा यूँ कर सकते हैं:-

'जब थपेड़े ग़म के खाता है जहाँ में आदमी'

'इक वही बस जानता है मुफ़लिसी क्या चीज़ है'

इस मिसरे को यूँ करना उचित होगा:-

'बस वही तो जानता है मुफ़लिसी क्या चीज़ है'

'आप तो बस तिश्नगी का ढूंढते हल मयकशी'

इस मिसरे को यूँ करना उचित होगा:-

'शह्र में तो प्यास का अहसास क्या होगा जनाब'
'पर उसे मालूम होती झोंपड़ी क्या चीज़ है'

इस मिसरे को यूँ करना उचित होगा:-

'पर उसे मालूम है ये झोंपड़ी क्या चीज़ है'

बाक़ी शुभ शुभ ।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Blogs

Latest Activity

LEKHRAJ MEENA is now a member of Open Books Online
6 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-184
"शेर क्रमांक 2 में 'जो बह्र ए ग़म में छोड़ गया' और 'याद आ गया' को स्वतंत्र…"
Sunday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-184
"मुशायरा समाप्त होने को है। मुशायरे में भाग लेने वाले सभी सदस्यों के प्रति हार्दिक आभार। आपकी…"
Sunday
Tilak Raj Kapoor updated their profile
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-184
"आ. भाई दयाराम जी, सादर अभिवादन। अच्छी गजल हुई है। हार्दिक बधाई।"
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-184
"आ. भाई जयहिन्द जी, सादर अभिवादन। अच्छी गजल हुई है और गुणीजनो के सुझाव से यह निखर गयी है। हार्दिक…"
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-184
"आ. भाई विकास जी बेहतरीन गजल हुई है। हार्दिक बधाई।"
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-184
"आ. मंजीत कौर जी, अभिवादन। अच्छी गजल हुई है।गुणीजनो के सुझाव से यह और निखर गयी है। हार्दिक बधाई।"
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-184
"आ. भाई दयाराम जी, सादर अभिवादन। मार्गदर्शन के लिए आभार।"
Sunday
Dayaram Methani replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-184
"आदरणीय महेन्द्र कुमार जी, प्रोत्साहन के लिए बहुत बहुत धन्यवाद। समाँ वास्तव में काफिया में उचित नही…"
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-184
"आ. मंजीत कौर जी, हार्दिक धन्यवाद।"
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-184
"आ. भाई तिलक राज जी सादर अभिवादन। गजल पर उपस्थिति, स्नेह और विस्तृत टिप्पणी से मार्गदर्शन के लिए…"
Sunday

© 2025   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service