अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....

प्रिय सदस्य गण / प्रबंधन समिति के सदस्य गण / ओ बी ओ के सभी पाठक एवं शुभचिंतक गण

सादर प्रणाम

आप सभी अवगत हैं कि ओ बी ओ वर्ष 2010 से अनवरत चलते हुए 16 वर्ष से अधिक समय व्यतीत कर चुका है, जो प्रारंभ होता है उसका कभी न कभी अंत भी होता है. 

बहुत ही दुःख और कष्ट के साथ अब ओबीओ को बंद करने का निर्णय लेना पड़ रहा है जिसके पीछे महत्वपूर्ण कारक निम्न हैं...

  • सदस्यों का नगण्य उपस्थिति
  • प्रबंधन सदस्यों के पास समय की कमी
  • संचालन शुल्क में अत्यधिक वृद्धि
  • मासिक संचालन व्यय का संस्थापक द्वारा अकेले अब और वहन करने में असमर्थता
  • अन्यान्य

अतः आप सभी से अनुरोध है कि दिनांक 31 मई 2026 के पूर्व आप अपने साहित्यिक सामग्रियों को कॉपी/पेस्ट कर अपने पास संरक्षित कर लें. 

सादर

ई.गणेश जी बागी

संस्थापक सह मुख्य प्रबंधक

Load Previous Replies
  • up

    Tilak Raj Kapoor

    अगर हमारे समूह में कोई व्यवसायी हैं और उनके पास कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी फंड्स हों तो वे इसके वार्षिक व्यय की पूर्ति उन फंड्स से कर सकते हैं।
    • up

      सतविन्द्र कुमार राणा

      मैं लगभग 10 वर्ष पहले इस मंच से जुड़ा, बहुत कुछ सीखने को मिला। पारिवारिक व्यस्तता के कारण लगभग सोशल मीडिया के हर मंच पर ही उपस्थिति नगण्य हो गई है। तथापि यह समाचार बेहद कष्ट दे रहा है कि अपना यह मंच बंद हो रहा है। ऐसा नहीं होना चाहिए। भविष्य में मै प्रयास करूंगा कि यथोचित समय दे पाऊं। सभी समान्य सदस्यों को सदस्यों से यही निवेदन है कि कोई संभावित राह निकाली जाए और मंच को जारी रखा जाए। सादर
      • up

        आशीष यादव

        जिस प्रकार हम लाइव तरही मुशायरा, चित्र से काव्य तक, obo लाइव महा उत्सव इत्यादि का आयोजन करते हैं उसे सप्ताहांत या किसी खास समय पर वीडियो स्वरूप में लाइव आकर लोग अपनी रचना सुनाएं तथा उसे पोस्ट भी करें। सदस्यों की उपस्थिति के अनुसार प्रत्येक को 2 से 5 मिनट तक का समय दिया जाय। शायद यह ज्यादा रुचिकर हो सकता है। इससे शायद आकर्षण बढ़े। इसमें एक समस्या यह हो सकती है कि कोई या बहुत से व्यक्ति उस खास समय पर उपलब्ध न हो पायें फिर भी मुझे लगता है कि यह ज्यादा प्रभावशाली हो सकता है। यह मेरी एक राय है।