2122 2122 2122
जितना कल था उतना ही डर आज भी है
हमसफ़र सच मेरा कातर आज भी है
खूब पढ़कर पद बड़ा पा भी लें तो क्या
लड़कियों का वक़्त बदतर आज भी है
है न दुर्योधन, न है अब वो शकुनि ही
पर सियासत की वो चौसर आज भी है
मुझसे जो तोड़ा न जाता चाहकर भी
दिल में वो इक याद का घर आज भी है
थे पिताजी अब नहीं हैं किन्तु उनका
हाथ सिर पर बन के छप्पर आज भी है
दूरियाँ तो मिट गईं हैं अब सनम से
किन्तु देहर मन का वो तर आज भी है
किस तरह पूछे ‘भगत’ उनसे कि मेरा
सेव तुम पर फोन नम्बर आज भी है
मौलिक/अप्रकाशित.
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'
आ. भाई अशोक जी, सादर अभिवादन। सुन्दर समसामयिक ग़ज़ल हुई है। बहुत बहुत हार्दिक बधाई।
4 hours ago