नगर प्रेम का हो वतन सोचते थे-लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

१२२/१२२/१२२/१२२
**
बहुत घोल मन में ज़हर धीरे धीरे
बनाया  है  तुमने  ये डर धीरे धीरे।।
*
नगर प्रेम का हो वतन सोचते थे
कतर डाले ख़्वाबों के पर धीरे धीरे।।
*
कहीं से न जन्नत है कश्मीर देखो
बनाया है दोजख इधर धीरे धीरे।।
*
सभी को गिराया स्वयं को उछाला
सियासत का चलने सफ़र धीरे धीरे।।
*
हुआ लाल है चौक जो लाल नामित
कभी होगा मुखरित मगर धीरे धीरे।।
*
नहीं होश खोना 'मुसाफिर' सितम से
मिटा  देगी  तम  यह  सहर धीरे धीरे।।
*
(१९९०)
मौलिक-अप्रकाशित
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'