For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

आज हमे दोनों वक़्त खाना मिल जायेगा

बंज़र होती धरती
किसान बे-हाल है
सोच रहा है इस बार भी पानी मिलेगा
मेरी फसल को या नही
या गुजरे कई सालो जैसा ही
ये साल है .........
सोच रहा है ......
क्या कम होगा .......?????
इस बार मेरे कर्ज का बोझ
या कहीं हर साल की तरह इस साल भी तो 
बढ़ नही जायेगा दिल पर मेरे
अन्नदाता होने का बोझ ..........
पढ़- लिख कर लोग बड़े बनते हैं
मैं ठहरा अनपढ़  गंवार ........
नाम अन्नदाता है मेरा
मगर मेरे घर में नही खाने को
दाने चार ..........
रह -रह कर बाबा की बाते
याद आती हैं मुझको आज
बेटा पढ़-लिख ले तू तो
वरना रह जायेगा मुझ जैसा गंवार .......
काश कि मैं भी पढ़ लेता
तो आज बड़ा आदमी होता ....
जिस अनाज को उगाकर भी भूखा सोता हूँ
खरीद लेता उसको दो पल में ही
देकर मैं कुछ पैसे बाज़ार ......
बाबा तो फिर भी अच्छे थे
लेकिन मैं तो हूँ इतना मजबूर
कहता है मेरा बेटा मुझसे
बाबा मैं भी जाउंगा स्कूल ...
मैं नजरे बचाकर कहता हूँ उससे

तू मेरे साथ काम पर चलेगा बेटा तो
आज हमे दोनों वक़्त खाना मिल जायेगा .....!!!!!

Views: 799

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Sonam Saini on May 21, 2013 at 1:07pm

आदरणीय विजय मिश्र जी सादर नमस्कार  व धन्यवाद आपने रचना को समझा ...

Comment by Sonam Saini on May 21, 2013 at 1:04pm

आदरणीय जवाहर सिंह सर नमस्कार
मैं भी एक किसान की ही बेटी हूँ और पढ़ भी रही हूँ .....जैसे पांचो उंगलिया एक सामान नही होती वैसे ही सभी किसानो की हालत भी
एक जैसी नही है , लेकिन अधिकतर किसानो/ मजदूरो की यही हालत है ....ये मैंने हकीक़त में देखा है ........धन्यवाद ..

Comment by बृजेश नीरज on May 20, 2013 at 11:27pm

आदरणीया प्रथम तो आपको इस प्रयास पर बधाई!
मुझे लगता है कि आप लिखने के पहले यह तय नहीं कर पायीं कि लिखना क्या है? मसाला फिल्मों की तरह सारा मसाला मौजूद है लेकिन संदेश नदारद। किसान के हालात, उसपर बढ़ता कर्ज का पढ़ाई से क्या संबंध है? इस देश में कितने लोग पढ़ लिखकर बड़े आदमी बन गए?

Comment by Abhinav Arun on May 20, 2013 at 3:43pm


यथार्थ के करीब इस रचना के कलवार और संयोजन के लिए हार्दिक बधाई सोनम जी ! आज के हालात पर विचार को ऐसी रचनाएँ प्रेरित करती है यही उनकी सफलता है । 

Comment by राजेश 'मृदु' on May 20, 2013 at 1:26pm

आपकी यह पहली पोस्‍ट मेरे नजर से गुजरी है, क्षमा चाहता हूं । किसान अन्‍नदाता है, बिन पानी बेहाल है, यह सच है, उसकी मजबूरी को भी आपने उकेरने का प्रयास किया है जिसके लिए बहुत बधाई । लिखते रहें, आपको पढ़ने का आग्रह जरूर रहेगा किंतु किसी किसान का और करीब से परीक्षण करना आवश्‍यक होगा ताकि सच पूरा का पूरा और ज्‍यों का त्‍यों आ सके

Comment by केवल प्रसाद 'सत्यम' on May 18, 2013 at 9:19pm

आ0 सोनम जी,  कथ्य तो सुन्दर है, वास्तविकता भी है, एक दलित और मजदूर का मर्म भी उजागर हुआ है, और सरकार की नई-नई योजनाओं की भी पोल भी खुल रही है। और क्या चाहिए?.......हां!  एक भावी नागरिक की स्वतंत्रता पर आज भी बेड़ी  पड़ी हुई है। यह आजादी कब मिलेगी?....बच्चा, लड़का या लड़की कब और किसकी सुरक्षा में विद्यालय जाएगा?  यह कौन तय करेगा?... बहुत सुन्दर,  तहेदिल से  हार्दिक बधाई स्वीकारे।   सादर,

Comment by विजय मिश्र on May 18, 2013 at 2:37pm
जीवन में कसमकस तो है ही ,भारतीय कृषि न ही उद्योग की श्रेणी में है और न ही सामूहिक उपक्रम .व्यवसायिक दृष्टिकोण भी नहीं है .लोग इसे अधम आजीविका के रूप में लेते हैं क्योंकि अत्यंत कठोर श्रम पर आधारित पद्धति है अपनी . शेष ,इससे उत्पन्न दुखों की चर्चा आपने मार्मिक ढंग से किया है जो पंजाब ,हरियाणा और महाराष्ट्र के कुछ भाग को छोड़कर सम्पूर्ण भारत की दशा बखानता है .असुंदर प्रसंग की सुंदर व्याख्या .साधुवाद सोनमजी .
Comment by JAWAHAR LAL SINGH on May 18, 2013 at 6:43am

स्नेही सोनम!

किसान मजदूर का यथार्थ ... और ज्यादा कुछ नहीं कहूँगा, क्योंकि मै उस किसान का बेटा हूँ, जिसने हमें स्कूल भेजा ....

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity


सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  उत्साहित बने रहने और सतत चलते रहने के सुझाव से निस्सृत होती सकारात्मकता का आयाम आश्वस्तिकारी…"
22 hours ago
धर्मेन्द्र कुमार सिंह replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जब कविता कोश चल सकता है तो ओबीओ क्यूँ नहीं। वहाँ भी शुरू में जो लोग थे आज नहीं हैं। नए-नए लोग…"
Saturday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"चर्चा में आपकी उपस्थिति तथा आपके भावमय शब्दों का स्वागत है आदरणीय मिथिलेश जी. "
Saturday
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "प्यारी दुश्मन" -[लघु कथा] (18)
"मेरी इस रचना के अवलोकन हेतु पाठकों को हार्दिक धन्यवाद।"
Friday
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "शह और शिकस्त" - [लघुकथा] 25 (शतरंज संदर्भित) - शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"मेरी इस रचना पर 446 अवलोकन हेतु हार्दिक आभार पाठकों के प्रति।"
Friday
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post सूरज के तेवर (लघुकथा) [छंदोत्सव-58 चित्र से प्रेरित] /शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"रचना पटल पर उपस्थिति, समीक्षात्मक टिप्पणी और सवाल हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया कान्ता रॉय जी। मेरी…"
Friday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" सादर नमस्कार आदरणीय मंच। कुछ अन्य सुझाव: 1- सदस्यों से सहयोग राशि एकत्रित कर ओबीओ की पत्रिका…"
Jun 1
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अच्छा सुझाव"
Jun 1
Gajendra shrotriya replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"प्रतिष्ठित मंच के सभी सम्माननीय सदस्यों को सादर प्रणाम🙏ओ बी ओ परिवार के समक्ष बनी इस विषम परिस्थिति…"
May 31
Manjeet kaur replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"ओ बी ओ मंच से बहुत कुछ सीखने को मिला इसके बंद होने की खबर दुखद और पीड़ादाई लगी। अजय गुप्ता जी की…"
May 30
Manjeet kaur commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"धर्मेंद्र कुमार जी आज के मुश्किल दौर में इतना जिगरा ! यथार्थ और सटीक वर्णन के लिए बहुत बहुत बधाई"
May 30
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .मंच

दोहा सप्तक. . . . . मंचअभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।यह जग…See More
May 30

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service