सुर है लेकिन ताल नहीं है बाबाजी
पॉकेट है पर माल नहीं है बाबाजी
क्योंकर कोई चूमे हमको सावन में
अपने चिकने गाल नहीं है बाबाजी
दर्पण से उनको नफ़रत हो जाती है
जिनके सर पर बाल नहीं है बाबाजी
मेहमानों की ख़ातिरदारी कैसे हो
घर में आटा दाल नहीं है बाबाजी
देश बेच कर खाने वाले लोगों का
लोहू शायद लाल नहीं है बाबाजी
उनकी ममता घुट घुट कर मर जाती है
जिनके अपने लाल नहीं है बाबाजी
मंहगाई के बिच्छू डंक चुभाते हैं
मोटी अपनी खाल नहीं है बाबाजी
हास्यकवि 'अलबेला' ऐसा घोड़ा है
जिसके खुर में नाल नहीं है बाबाजी
-अलबेला खत्री
Comment
Comment by Albela Khatri on July 21, 2012 at 6:43pm आपका हार्दिक हार्दिक आभार राजेश जी......
देर आयद.............
साभार

अरे अरे मै लेट हो गई पढने में पहले तो ग़ज़ल को हास्य रस में लपेट कर जो समाज पर व्यंग्य का चांटा मारा है उसकी खूब तारीफ करने दो दूसरे तारीफ़ करनी पड़ेगी उन बारीकियों को ताड़ने वाली नजरों की ,वो कहते हैं न क्या क़यामत की नज़र रखते हैं ..आदि आदि एक अंक का बिंदु भी उनके एक्सरे में आ जाता है झट से |
Comment by Albela Khatri on July 21, 2012 at 10:01am आदरणीय अम्बरीश जी,
बड़ी कृपा की आपने.........धन्यवाद
मैं इसे सुधार दूंगा और भविष्य में भी ध्यान रखूँगा . हाँ, एक निवेदन करना चाहता हूँ कि मुझे ग़ज़ल की जानकारी न के बराबर है. मैं तो एक लय पकड़ लेता हूँ और उसी पर लिखता रहता हूँ . इस कारण कभी कभी मेरे ख़ुद के दोषपूर्ण उच्चारण से भी मामला मीटर के बाहर हो जाता है
__जब बह्र की जानकारी प्राप्त कर लूँगा तब ये कमी दूर हो जायेगी, लेकिन तब तक कृपया यों ही ध्यान देते रहिएगा
______सादर
Comment by Albela Khatri on July 21, 2012 at 9:49am :-)
Comment by Albela Khatri on July 21, 2012 at 9:48am कितना अच्छा लगेगा
जब कर विभाग वाले कहेंगे
टिप्पणी कर !
और आप को करनी ही पड़ेगी....हा हा हा
Comment by Albela Khatri on July 21, 2012 at 9:46am सादर
Comment by Er. Ambarish Srivastava on July 21, 2012 at 9:36am //मेहमानों की ख़ातिरदारी कैसे हो
घर में आटा दाल नहीं है बाबाजी
मंहगाई के बिच्छू डंक चुभाते हैं
मोटी अपनी खाल नहीं है बाबाजी
हास्यकवि 'अलबेला' ऐसा घोड़ा है
जिसके खुर में नाल नहीं है बाबाजी//
आदरणीय अलबेला जी, बहुत खूबसूरत गज़ल कही है आपने .....जीवन से सारे रंगों को समेटे हुए सभी अशआर एक से बढ़कर एक हैं ......इस निमित्त हमारी ओर से दिली बधाई स्वीकारें .....
निम्नलिखित मिसरे को पुनः देख लीजियेगा यह बेबह्र हो गया है |
२ /१ /२/१ / २ /२ /२ /२ /२ /२ /२ २
दे/श/ बे/च/ कर/ खा/ने/ वा/ले/ लो/गों/ का
सुझाव : बेच के स्थान पर 'लुटा', 'चबा' अथवा जो भी आपको उपयुक्त लगे .....
उदाहरण
२ /२ /२ /२ /२ /२ /२ /२ /२ /२ /२
दे/श च/बा/ कर /खा/ने/ वा/ले/ लो/गों/ का
सादर
Comment by UMASHANKER MISHRA on July 21, 2012 at 8:24am ...प्रभु लगता है टिपण्णी पर टेक्स लगवाओगे..... ये टैक्स लगाने वाली टेक्सी सरकार देख रही है हा हा हा
जय हो जय हो
Comment by वीनस केसरी on July 21, 2012 at 3:43am सुर है लेकिन ताल नहीं है बाबाजी
पॉकेट है पर माल नहीं है बाबाजी
क्योंकर कोई चूमे हमको सावन में
अपने चिकने गाल नहीं है बाबाजी
वाह वाह .....
Comment by Albela Khatri on July 21, 2012 at 12:06am आप गलत बयानी कर रहे हैं जनाब !
ओ बी ओ में ऐसा करना सख्त मना है ....भले ही लोग मानते नहीं, जहाँ जहाँ जो जो करना मना होता है, वहीँ जा कर वो वो कर डालते हैं . आपके भी ढंग कुछ ऐसे ही दिख रहे हैं
__आप असत्य कहते हैं कि आपने मुफ़्त में माल पचाया है जबकि सच ये है कि आपने दो बार पेमेंट की है
__आपकी दो दो टिप्पणियां किसी पेमेंट से कम है क्या .....हा हा हा हा हा हा
___कहो, कैसी रही.......
___सादर
1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा,रचना शीघ्र अनुमोदित कराने हेतु रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिख दें । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे
2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |
3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |
4-"OBO" मुफ्त विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)
5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |
विजय मिश्र commented on Neeraj Mishra's blog post ज़िन्दगी
Raj Kumar Jindal left a comment for Dr.Prachi Singh
POOJA AGARWAL joined Admin's group
विजय मिश्र commented on Dr Ashutosh Vajpeyee's blog post स्वाभिमान से रहे तना हुआ
बृजेश नीरज replied to shambhu nath's discussion राम कसम हमहू नसबन्दी करौबय।। in the group आंचलिक साहित्य© 2013 Created by Admin.
महत्वपूर्ण लिंक्स :- ग़ज़ल की कक्षा ग़ज़ल की बातें ग़ज़ल से सम्बंधित शब्द और उनके अर्थ रदीफ़ काफ़िया बहर परिचय और मात्रा गणना बहर के भेद व तकतीअ
ओपन बुक्स ऑनलाइन डाट कॉम साहित्यकारों व पाठकों का एक साझा मंच है, इस मंच पर प्रकाशित सभी लेख, रचनाएँ और विचार उनकी निजी सम्पत्ति हैं जिससे सहमत होना ओबीओ प्रबन्धन के लिये आवश्यक नहीं है | लेखक या प्रबन्धन की अनुमति के बिना ओबीओ पर प्रकाशित सामग्रियों का किसी भी रूप में प्रयोग करना वर्जित है |


You need to be a member of Open Books Online to add comments!
Join Open Books Online