For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

गजल : कितनी भला कटुता लिखें

भर्त्सना के भाव भर, कितनी भला कटुता लिखें?

नर पिशाचों के लिए, हो काल वो रचना लिखें।  

 

नारियों का मान मर्दन, कर रहे जो का-पुरुष,

न्याय पृष्ठों पर उन्हें, ज़िंदा नहीं मुर्दा लिखें।

 

रौंदते मासूमियत, लक़दक़ मुखौटे ओढ़कर,

अक्स हर दीवार पर, कालिख पुता उनका लिखें।

 

पशु कहें, किन्नर कहें, या दुष्ट दानव घृष्टतम,

फर्क उनको क्या भला, जो नाम, जो ओहदा लिखें।

 

पापियों के बोझ से, फटती नहीं अब ये धरा

खोद कब्रें, कर दफन, कोरा कफन टुकड़ा लिखें।

 

हों बहिष्कृत परिजनों से, और धिक्कृत हर गली,

डूब जिसमें खुद मरें वो, शर्म का दरिया लिखें।

 

कब तलक घिसते रहेंगे, रक्त भरकर लेखनी,

हों न वर्धित वंश, उनके नाश को न्यौता लिखें।

 

मौलिक व अप्रकाशित

 

कल्पना रामानी

Views: 2292

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by बृजेश नीरज on April 26, 2013 at 3:20pm

आदरणीय कल्पना जी बहुत ही सुन्दर! इसी जोश, इसी आहवाहना की आज नारियों को आवश्यकता है। आपको बहुत साधुवाद!

Comment by राजेश 'मृदु' on April 26, 2013 at 3:09pm

कल्‍पना दी, हमने तो आपके शानदार नवगीत पढ़े, बेहतरीन कुंडलियां पढ़ी और अब ये शानदार गज़ल, आपने तो मंत्रमुग्‍ध कर दिया, सादर

Comment by कल्पना रामानी on April 26, 2013 at 1:42pm

आदरणीय श्याम नारायण जी, बहुत बहुत धन्यवाद....

Comment by कल्पना रामानी on April 26, 2013 at 1:41pm

आदरणीय विजय जी, रचना को मन से सराहने के लिए हृदय से आभार....

Comment by Shyam Narain Verma on April 26, 2013 at 12:44pm

BAHOT KHOOB..................

Comment by vijay nikore on April 26, 2013 at 11:31am

आदरणीया कल्पना जी:


हर शेर बेहद ख़ूबसूरत है ! हर ख्याल लाजवाब है ......!


इस नज़्म की तारीफ़ के लिए उचित अल्फाज़ की कमी महसूस हो रही है !

 

विजय निकोर

Comment by कल्पना रामानी on April 26, 2013 at 9:18am

समस्त आदरणीय विद्वानों की चर्चा से मुझे काफी सीख मिल चुकी है, मुझे गजल की बारीकियाँ, परिभाषाएँ और उर्दू के शब्दों का ज्ञान बिलकुल नहीं है। सिर्फ हिन्दी के छंदों के आधार पर उदाहरण देख पढ़कर ही लिखने की कोशिश करती हूँ।दो महीने पहले से यहीं आकर गजल सीखने और लिखने का अभ्यास कर रही हूँ, अब लगता है सही स्थान पर पहुँच गई हूँ।   आप सबके सहयोग के लिए हार्दिक आभार, आगे भी मार्गदर्शन मिलता रहे इसी उम्मीद के साथ....कल्पना  


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on April 26, 2013 at 12:36am

फिलहाल आदरणीया कल्पना जी की प्रस्तुति को साफ़-सुथरा रहने दें हम.. .   :-)))

Comment by वीनस केसरी on April 26, 2013 at 12:19am

सौरभ जी,
शुक्रिया
मेरा भी यही आशय है की ग़ज़ल को ग़ज़ल रहने दिया जाए,,,,
हिन्दी ग़ज़ल, उर्दू ग़ज़ल विशेषण का प्रयोग उसके पारिभाषिक मानको से इतर करने पर तो स्थिति भयावह हो जायेगी

// हम प्रस्तुति की आत्मा देखें तो उचित होगा. //
सहमत हूँ
सादर


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on April 26, 2013 at 12:04am

अनावश्यक शाब्दिकता को छोड़ हम प्रस्तुति की आत्मा देखें तो उचित होगा.

शब्द मात्र को नहीं शब्दों के प्रयोग की सार्थकता प्रकृष्टता को देखें

हम अब भी ग़ज़ल को ग़ज़ल ही कहते हैं. लेकिन मेहरबां हम हिन्दी वर्णमाला के आगे नहीं जाना चाहते.  जो गिर सकता है उस गिराने का सुख हम लेना चाहेंगे. चाहे नियम जो हो, जैसे हो. शब्द नहीं बिगड़ने चाहिये. बस

शुभेच्छाएँ

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity


सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  उत्साहित बने रहने और सतत चलते रहने के सुझाव से निस्सृत होती सकारात्मकता का आयाम आश्वस्तिकारी…"
19 hours ago
धर्मेन्द्र कुमार सिंह replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जब कविता कोश चल सकता है तो ओबीओ क्यूँ नहीं। वहाँ भी शुरू में जो लोग थे आज नहीं हैं। नए-नए लोग…"
Saturday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"चर्चा में आपकी उपस्थिति तथा आपके भावमय शब्दों का स्वागत है आदरणीय मिथिलेश जी. "
Saturday
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "प्यारी दुश्मन" -[लघु कथा] (18)
"मेरी इस रचना के अवलोकन हेतु पाठकों को हार्दिक धन्यवाद।"
Friday
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "शह और शिकस्त" - [लघुकथा] 25 (शतरंज संदर्भित) - शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"मेरी इस रचना पर 446 अवलोकन हेतु हार्दिक आभार पाठकों के प्रति।"
Friday
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post सूरज के तेवर (लघुकथा) [छंदोत्सव-58 चित्र से प्रेरित] /शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"रचना पटल पर उपस्थिति, समीक्षात्मक टिप्पणी और सवाल हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया कान्ता रॉय जी। मेरी…"
Friday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" सादर नमस्कार आदरणीय मंच। कुछ अन्य सुझाव: 1- सदस्यों से सहयोग राशि एकत्रित कर ओबीओ की पत्रिका…"
Jun 1
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अच्छा सुझाव"
Jun 1
Gajendra shrotriya replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"प्रतिष्ठित मंच के सभी सम्माननीय सदस्यों को सादर प्रणाम🙏ओ बी ओ परिवार के समक्ष बनी इस विषम परिस्थिति…"
May 31
Manjeet kaur replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"ओ बी ओ मंच से बहुत कुछ सीखने को मिला इसके बंद होने की खबर दुखद और पीड़ादाई लगी। अजय गुप्ता जी की…"
May 30
Manjeet kaur commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"धर्मेंद्र कुमार जी आज के मुश्किल दौर में इतना जिगरा ! यथार्थ और सटीक वर्णन के लिए बहुत बहुत बधाई"
May 30
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .मंच

दोहा सप्तक. . . . . मंचअभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।यह जग…See More
May 30

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service