For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

धुंए का शौक लग गया तो ज़िन्दगी गई

आज 31 मई विश्व  तम्बाकू  विरोधी दिवस पर एक  विशेष रचना


सुट्टों ने सोखा जिस्म, सेहतमन्दगी गई
धुंए का शौक लग  गया तो  ज़िन्दगी गई

छुप छुप के पीना छोड़, खुल्लेआम पी रहे
माँ की  लिहाज़,  बाप से शरमिन्दगी गई

गुटखा चबाने वाले की पिचकारी गज़ब थी
धोयी बहुत दीवार, पर न गन्दगी गई

ज़र्दा चबा चबा के मुँह को सन्त कर दिया
अब स्वाद और मसालों की पसन्दगी गई

अलबेलाजी दिन रात खोहों खोहों खांसते
पूजा, हवन,  नमाज़ गई,  बन्दगी गई

जय हिन्द !

Views: 1216

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by डॉ. सूर्या बाली "सूरज" on June 1, 2012 at 8:45am

अच्छी रचना है अलबेला जी ! दाद कुबूल करें !!

Comment by Rekha Joshi on June 1, 2012 at 8:27am

Albela ji 

सुट्टों ने सोखा जिस्म, सेहतमन्दगी गई 
धुंए का शौक लग  गया तो  ज़िन्दगी गई,bahut khub ,satik abhivykiti badhai

Comment by Albela Khatri on June 1, 2012 at 8:17am

बहुत बहुत  धन्यवाद और आभार  अरुण कुमार निगम जी..........शुक्रिया इस  दाद के लिए

आपकी रचना तो  और भी गज़ब की है,,,,,जय हो....बहुत ख़ूब !


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by अरुण कुमार निगम on June 1, 2012 at 12:50am

तम्बाकू निषेध दिवस पर जन हित में जारी गज़ल की बधाइयाँ..............

हमारा सार्थक समर्थन...........................

तम्बाकू से बनी हुई हर चीज मौत है

हर बीबी ये कहे कि हमारी ये सौत है.

गम और खुशी के फर्क को महसूस कर जरा

हर फिक्र को धुँवे में उड़ाना तो फौत है...................

नाकामियाँ मिलें तो हार मानना न तू

खुद जल के रौशनी दे वो ,कहलाती ज्योत है...............

कुछ मिल गया वहीं पे मुकद्दर थमा नहीं

तू भी किसी की मांग का इक करवा चौथ है......................

Comment by Albela Khatri on May 31, 2012 at 10:33pm

आदरणीय सौरभ  पाण्डेय जी,  आपने बहुत कम लफ़्ज़ों में बहुत बड़ी, बड़ी भी क्या ....पूरी बात कह दी....उस्ताद लोग ऐसे ही  होते हैं....इशारा कर देते हैं ...शागिर्द  में अक्ल हो तो पकड़ ले, वरना बैठा बीड़ियाँ फूंकता  रहे .....

सचमुच  आपके साथ मेरी ख़ूब जमेगी....एक मंचीय  कलाकार ( कलाकार ही कहूँगा ...मंच पर कवि  को कौन टिकने देता है ) होने के नाते  मैं जानता हूँ कि  प्रस्तुति कसी हुई हो तभी मज़ा देती है...अन्यथा लोग  उपेक्षा करते समय नहीं लगाते....हा हा हा


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on May 31, 2012 at 10:19pm

सही है, इसी अंदाज़ में ही सटीक और गहरी बातें की जाती हैं.  उचित व्यंग्य या सटीक हास्य की तासीर सदा से प्रभावी होती है.

भाई अलबेलाजी की धार और कसावट आनन्द देती है. 

विशेष बात,  प्रस्तुत प्रतिक्रिया की पंक्तियों को लिखने वाला देसी इण्टोक्सिकेटिंग सब्स्टैंस का तरफ़दार है !! (संदर्भ,  ’आओ गटकें पान-सुपारी’... ) अलबेलाजी के साथ अपनी खूब जमेगी. हाँ, हास्य के नाम पर हम शून्य हैं..  या सही कहिये,  हास्यास्पद हैं .. :-)))))))))

Comment by Albela Khatri on May 31, 2012 at 10:18pm

आभार........बहुत बहुत धन्यवाद  उमाशंकर मिश्रा जी,  आपके स्नेह  का ऋणी हो गया हूँ .

Comment by Albela Khatri on May 31, 2012 at 10:16pm

सम्मान्य महिमाश्री जी,
सादर नमस्कार.
लिखने वाला तो अपनी मौज में लिख जाता है, बलिहारी तो उस  सराहक की  जो लेखक को  हौसला दे कर  आगे बढ़ाता है........आपने  मुझे  नव ऊर्जा दी है....और मैं इसका बहुत सम्मान करता हूँ
शुक्रिया ....जय हिन्द !

Comment by UMASHANKER MISHRA on May 31, 2012 at 9:33pm

बहेतरीन  प्रस्तुति- बेहतरीन कार्टून के साथ

कटु सत्य, साथ शिक्षाप्रद बधाई ..

Comment by MAHIMA SHREE on May 31, 2012 at 9:26pm

ज़र्दा चबा चबा के मुँह को सन्त कर दिया
अब स्वाद और मसालों की पसन्दगी गई

अलबेलाजी दिन रात खोहों खोहों खांसते
पूजा, हवन,  नमाज़ गई,  बन्दगी गई

आदरणीय अलबेला जी .. वाकई में कमाल का लिखा है आपने .. कितनी सरलता से गुटके से जनित रोगों को आपने हँसते हँसाते बता दिया .. बधाई स्वीकार करें  



कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity


सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  उत्साहित बने रहने और सतत चलते रहने के सुझाव से निस्सृत होती सकारात्मकता का आयाम आश्वस्तिकारी…"
21 hours ago
धर्मेन्द्र कुमार सिंह replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जब कविता कोश चल सकता है तो ओबीओ क्यूँ नहीं। वहाँ भी शुरू में जो लोग थे आज नहीं हैं। नए-नए लोग…"
Saturday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"चर्चा में आपकी उपस्थिति तथा आपके भावमय शब्दों का स्वागत है आदरणीय मिथिलेश जी. "
Saturday
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "प्यारी दुश्मन" -[लघु कथा] (18)
"मेरी इस रचना के अवलोकन हेतु पाठकों को हार्दिक धन्यवाद।"
Friday
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "शह और शिकस्त" - [लघुकथा] 25 (शतरंज संदर्भित) - शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"मेरी इस रचना पर 446 अवलोकन हेतु हार्दिक आभार पाठकों के प्रति।"
Friday
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post सूरज के तेवर (लघुकथा) [छंदोत्सव-58 चित्र से प्रेरित] /शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"रचना पटल पर उपस्थिति, समीक्षात्मक टिप्पणी और सवाल हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया कान्ता रॉय जी। मेरी…"
Friday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" सादर नमस्कार आदरणीय मंच। कुछ अन्य सुझाव: 1- सदस्यों से सहयोग राशि एकत्रित कर ओबीओ की पत्रिका…"
Jun 1
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अच्छा सुझाव"
Jun 1
Gajendra shrotriya replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"प्रतिष्ठित मंच के सभी सम्माननीय सदस्यों को सादर प्रणाम🙏ओ बी ओ परिवार के समक्ष बनी इस विषम परिस्थिति…"
May 31
Manjeet kaur replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"ओ बी ओ मंच से बहुत कुछ सीखने को मिला इसके बंद होने की खबर दुखद और पीड़ादाई लगी। अजय गुप्ता जी की…"
May 30
Manjeet kaur commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"धर्मेंद्र कुमार जी आज के मुश्किल दौर में इतना जिगरा ! यथार्थ और सटीक वर्णन के लिए बहुत बहुत बधाई"
May 30
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .मंच

दोहा सप्तक. . . . . मंचअभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।यह जग…See More
May 30

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service