For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गनेश जी "बागी")

काश
कि उसी वक्त देख लेता
पलट कर पन्ने
उस किताब के ,
जो तुमने वापस कर दी
भीगी आँखों के साथ !
और मैंने उसे इंकार समझा
अपने प्रणय निवेदन का !
.
और जब आज
हम दोनों ने थाम रखे है
दो अलग अलग सिरे
जिंदगी के !
तो अनायास ही
हाथों में आई वो किताब !
थरथरा गया अस्तित्व !
जैसे कोई रेल गुज़री हो
किसी पुराने पुल से !
बिखर गए किताब के पन्ने !
और पन्नों के बीच
एक सुख चुका गुलाब
जो मैंने नही रखा था !
.
काश
कि उसी वक्त देख लेता
पलट कर पन्ने
उस किताब के !


....................... अरुन श्री !

Views: 68

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Arun Srivastava on April 20, 2012 at 9:59am

दिव्या मैम ,  आपकी  सराहना के लिए धन्यवाद !

Comment by दिव्या on April 20, 2012 at 9:38am

पुरानी किताब के पन्ने पलटना  मन मे एक टीस उठा गया ........... काश हमेशा रह जाता है |

 काश
कि उसी वक्त देख लेता
पलट कर पन्ने
उस किताब के !


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on April 19, 2012 at 9:13pm

भाई अरुण जी और सरिता जी, इस अदम्य विश्वासी वार्तालाप से मन विभोर हो गया. 

आप दोनों गुणीजनों को मेरा हार्दिक धन्यवाद ..   :-)))

Comment by Arun Srivastava on April 19, 2012 at 8:56pm

सरिता सिन्हा मैम ,
अब क्या करें गलती हो ही गई तो ! अगली बार कोई किताब वापस मिलेगी तो जरूर देखूंगा !   :)) :))

माहौल हल्का करने के लिए आपका धन्यवाद , आपकी विनोदप्रियता का अभिनन्दन !

Comment by Sarita Sinha on April 19, 2012 at 5:51pm
अरुण जी नमस्कार,
बड़ी करुण कथा है,इसी लिए कहा जाता है कि हर समय चैतन्य रहना चाहिए..उसी समय देखना चाहिए था न....
क्षमा कीजिये गा...भारी माहौल थोडा हल्का भी तो होना चाहिए...वरना गम तो गले का पत्थर होता है, डुबा कर ही छोड़ता है..
Comment by Arun Srivastava on April 19, 2012 at 12:35pm

प्रदीप सर , बहुत बहुत धन्यवाद !

Comment by Arun Srivastava on April 19, 2012 at 12:35pm

महिमा श्री जी , आपकी आत्मीय प्रतिक्रिया ने उत्साहित किया ! धन्यवाद !

Comment by Arun Srivastava on April 19, 2012 at 12:33pm

राजेश कुमारी मैम , जिंदगी के सफर में अक्सर वक्त बहुत कुछ हमसे छीन लेता है और कुछ हम खुद खो देते है और फिर बस एक ही शब्द बचता है अपने पास " काश ......................... !"
आपने कविता को सम्मान दिया इसके लिए आभारी हूँ !

Comment by Arun Srivastava on April 19, 2012 at 12:31pm

वंदना गुप्ता मैम , आपका निशब्द होना मेरे लिए सम्मान की बात है ! आपकी प्रतिक्रिया आत्ममुग्धता का कारण बनी ! दृष्टी बनाए रखें ! सादर धन्यवाद !

Comment by Arun Srivastava on April 19, 2012 at 12:30pm

शैलेन्द्रर कुमार भ्रमर सर , सच कहा ऐसा भी  होता है ! और हमें पता चलता है देर हो चुकी होती है ! धन्यवाद !

कृपया ध्यान दे...

New

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा,रचना शीघ्र अनुमोदित कराने हेतु रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिख दें । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-"OBO" मुफ्त विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

अरुन शर्मा 'अनन्त' commented on aditya chaturvedi's blog post हास्य कविता
"हाहाहा बढ़िया है भाई जी, मुझे यह लड़का तो नहीं लगता. हाहाहा"
1 minute ago
अरुन शर्मा 'अनन्त' commented on सतवीर वर्मा 'बिरकाळी''s blog post माँ
"आदरणीय सतवीर जी बहुत ही सुन्दर रचना है, इस तरह की रचनाओं में मुझे कोई कमी महसूस नहीं होती, अप्रितम…"
5 minutes ago
अरुन शर्मा 'अनन्त' commented on SANDEEP KUMAR PATEL's blog post ग़ज़ल "बह रही गंगा अजल से पापियों के वास्ते"
"वाह वाह प्रिय मित्रवर मज़ा आ गया क्या बात है जोरदार प्रहार किया है आपने, सभी के सभी अशआर बेहद धारदार…"
21 minutes ago
Rajesh Kumar Jha commented on aditya chaturvedi's blog post हास्य कविता
"वाह-वाह बहुत ही अच्‍छा लिखा है आपने,सादर"
23 minutes ago
Rajesh Kumar Jha commented on Sonam Saini's blog post आज हमे दोनों वक़्त खाना मिल जायेगा
"आपकी यह पहली पोस्‍ट मेरे नजर से गुजरी है, क्षमा चाहता हूं । किसान अन्‍नदाता है, बिन पानी…"
24 minutes ago
अरुन शर्मा 'अनन्त' commented on Admin's group सुझाव एवं शिकायत
"आदरणीय एडमिन महोदय, मैं भी आदरणीय गुरुदेव श्री अरुण निगम सर जी से सहमत हूँ. आयोजन में शामिल होने की…"
27 minutes ago
Rajesh Kumar Jha commented on anwar suhail's blog post खनिकर्मी
"खदान की जिंदगी, उसकी तड़प, उसकी उलझन का उम्‍दा चित्रण आपने किया है, इस संवेदनापूर्ण…"
30 minutes ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on SANDEEP KUMAR PATEL's blog post ग़ज़ल "बह रही गंगा अजल से पापियों के वास्ते"
"एक ऐसी ग़ज़ल जो कई विन्दुओं पर तो बहुत सटीक है कुछ पर और समय चाहती थी. वैसे निम्नलिखित…"
30 minutes ago
Rajesh Kumar Jha commented on POOJA AGARWAL's blog post फेरीवाला
"कहने वाले कह गए सब कुछ/अब कहना बेकार है...... लिखते रहें और दिए गए सुझावों को गुणते हुए आगे बढ़ते…"
32 minutes ago
Rajesh Kumar Jha commented on Gul Sarika Thakur's blog post कंजूस
"ऐसा लगता है जैसे किसी अनुभव का अर्द्धांश भर हो पर इसमें अनकहा इतना कुछ है कि उसे ढूंढते-ढूंढते…"
37 minutes ago
Shubham Jain joined Admin's group
Thumbnail

विद्यार्थी कोना

यहाँ युवाओं के शिक्षा, रोजगार इत्यादि विषयों पर जानकारी, परिचर्चा आरम्भ किया जा सकता है |
39 minutes ago
Rajesh Kumar Jha commented on Neeraj Mishra's blog post चाँद बादल में छुपा [नज़्म]
"नज्‍म तक तो ठीक है लेकिन उसके साथ ये एड किसलिए, एक के साथ एक मुफ़त का ऑफर तो नहीं चल रहा है यहां"
40 minutes ago

© 2013   Created by Admin.

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service