गिरधारी सिंह गहलोत 'तुरंत ''s Posts - Open Books Online2024-03-28T09:32:03Zगिरधारी सिंह गहलोत 'तुरंत 'http://www.openbooksonline.com/profile/GIRDHARISINGHGAHLOhttp://storage.ning.com/topology/rest/1.0/file/get/448224992?profile=RESIZE_48X48&width=48&height=48&crop=1%3A1http://www.openbooksonline.com/profiles/blog/feed?user=287jd9jg2rsyv&xn_auth=noअगर हक़ीक़त में प्यार था तो सनम हमारे मज़ार जाएँ (137)tag:www.openbooksonline.com,2022-11-24:5170231:BlogPost:10942252022-11-24T13:00:00.000Zगिरधारी सिंह गहलोत 'तुरंत 'http://www.openbooksonline.com/profile/GIRDHARISINGHGAHLO

एक परम्परागत ग़ज़ल ( 121 22 *4 )

अगर हक़ीक़त में प्यार था तो सनम हमारे मज़ार जाएँ

कि आरज़ू है अक़ीदतों का वो सबसे पहले दिया जलाएँ

अगर अभी तक है याद बाक़ी तो इल्तज़ा है करें इनायत

हिना लगाकर वो दस्त-ओ-पा पर हमारा रोज़-ए-फ़ना मनाएँ

हमारी ख़ातिर दुआ न मांगें कि जन्नतें हों हमें भी हासिल

वतन में अम्न-ओ-सुकूँ की…

एक परम्परागत ग़ज़ल ( 121 22 *4 )

अगर हक़ीक़त में प्यार था तो सनम हमारे मज़ार जाएँ

कि आरज़ू है अक़ीदतों का वो सबसे पहले दिया जलाएँ

अगर अभी तक है याद बाक़ी तो इल्तज़ा है करें इनायत

हिना लगाकर वो दस्त-ओ-पा पर हमारा रोज़-ए-फ़ना मनाएँ

हमारी ख़ातिर दुआ न मांगें कि जन्नतें हों हमें भी हासिल

वतन में अम्न-ओ-सुकूँ की ख़ातिर वो अपने दस्त-ए-दुआ उठाएँ

फ़ना हुए हम रक़ीब से अब अदु-गरी और दोस्ती क्या

उन्हें दिया हक़ रक़ीब से वो ख़ुशी से अब सिलसिले बढ़ाएँ

निचोड़ कर दिल का ख़ून हमदम लिखे थे सारे ख़तूत हमने

ज़रा सी कीजे सनम इनायत न ख़त हमारा कोई जलाएँ

हमारी यादों का वो खज़ाना तमाम चाहें तो दफ़्न कर दें

यही वसीयत लिखी है हमने कि हिज्र की वो सज़ा न पाएँ

जहाँ में होता फ़ना जो कोई जहाँ का रुकता न काम जानाँ

यही है अच्छा कि भूलकर सब हयात में नौ क़दम बढ़ाएँ

नसीब में जितनी थी मुहब्बत हमें वो हासिल हयात में थी

हमें न शिकवा-गिला है कोई यही है हसरत वो मुस्कराएँ

'तुरंत' अब तक की नज़्म हमने हज़ारों ग़ज़लें उन्ही के दम पर

यही है चाहत पसे-फ़ना वो कलाम अपना ये गुनगुनाएँ

गिरधारी सिंह गहलोत 'तुरंत ' बीकानेरी

"मौलिक व अप्रकाशित"
आपका इन्तिख़ाब कर डाला(136)tag:www.openbooksonline.com,2022-11-19:5170231:BlogPost:10941362022-11-19T13:30:00.000Zगिरधारी सिंह गहलोत 'तुरंत 'http://www.openbooksonline.com/profile/GIRDHARISINGHGAHLO

ग़ज़ल(2122 1212 22 /112 )

आपका इन्तिख़ाब कर डाला

हमने कार-ए-सवाब कर डाला

बर्क़-ए-हुस्न-ओ-शबाब चमकी जब

आपको बे-हिज़ाब कर डाला

पी मय-ए-चश्म ख़ूब जी भर के

ख़ुद को मस्त-ए-शराब कर डाला

छा गई हुस्न की अदा हम पर

मौज़िजा लाजवाब कर डाला…

ग़ज़ल(2122 1212 22 /112 )

आपका इन्तिख़ाब कर डाला

हमने कार-ए-सवाब कर डाला

बर्क़-ए-हुस्न-ओ-शबाब चमकी जब

आपको बे-हिज़ाब कर डाला

पी मय-ए-चश्म ख़ूब जी भर के

ख़ुद को मस्त-ए-शराब कर डाला

छा गई हुस्न की अदा हम पर

मौज़िजा लाजवाब कर डाला

लुत्फ़-ए-उल्फ़त मिला है खूब सनम

दिल मगर इज़्तिराब कर डाला

आपका अक़्स बन गए, ख़ुद को

इश्क़ में कामयाब कर डाला

क़ुर्बतें दे कभी फ़िराक़ कभी

क्या करम बे-हिसाब कर डाला

ठहरे ठहरे से मेरे जीवन में

क्या गज़ब इंक़लाब कर डाला

आपको पा के हर अधूरा 'तुरंत '

हमने कामिल है ख़्वाब कर डाला

गिरधारी सिंह गहलोत 'तुरंत ' बीकानेरी

"मौलिक व अप्रकाशित"

शब्दार्थ--इन्तिख़ाब =चयन, कार-ए-सवाब=

पुण्य का कार्य , बर्क़-ए-हुस्न-ओ-शबाब =

सौंदर्य और तरुणाई की बिजली ,मय-ए-चश्म=

आँखों की मदिरा , मस्त-ए-शराब=शराब में धुत ,

मौज़िजा =जादू/चमत्कार ,लुत्फ़-ए-उल्फ़त=

प्रेमानंद ,इज़्तिराब= बैचैन ,क़ुर्बतें=

नज़दीकियां ,फ़िराक़ =विरह ,कामिल=पूर्ण
जो नहीं है यार तू पास में तो न रंग-ए-फ़स्ल-ए-बहार हैं (135 )tag:www.openbooksonline.com,2021-06-22:5170231:BlogPost:10617822021-06-22T18:00:00.000Zगिरधारी सिंह गहलोत 'तुरंत 'http://www.openbooksonline.com/profile/GIRDHARISINGHGAHLO

ग़ज़ल( 11212 11212 11212 11212 )

जो नहीं है यार तू पास में तो न रंग-ए-फ़स्ल-ए-बहार हैं

न है बर्ग-ए-गुल न शमीम-ए-गुल मेरी ज़ीस्त में बचे ख़ार हैं

तेरे हिज्र से जो मिले हैं ग़म वही दौलतें हैं मेरी सनम

मेरी फ़िक्र का है सबब तो बस ये बढे हुए ग़म-ए-यार हैं

मेरे वास्ते है तू नाज़नीं बड़ी दिलनशीं लगे महज़बीं

अरे…

ग़ज़ल( 11212 11212 11212 11212 )

जो नहीं है यार तू पास में तो न रंग-ए-फ़स्ल-ए-बहार हैं

न है बर्ग-ए-गुल न शमीम-ए-गुल मेरी ज़ीस्त में बचे ख़ार हैं

तेरे हिज्र से जो मिले हैं ग़म वही दौलतें हैं मेरी सनम

मेरी फ़िक्र का है सबब तो बस ये बढे हुए ग़म-ए-यार हैं

मेरे वास्ते है तू नाज़नीं बड़ी दिलनशीं लगे महज़बीं

अरे क्या हुआ जो ज़बीन पर पड़े चंद नक़्श-ओ-निगार हैं

गो है बह्र-ए-इश्क़ ये पुरख़तर प रुका नहीं है कभी सफ़र

भले चंद कस्तियाँ बह्र में हुईं मुश्किलों से ही पार हैं

तेरे दम से ही मेरे गीत हैं भले दूर आज तू मीत है

तेरी धुन पे ही तो थिरक रहे मेरे साज़-ए-दिल के ये तार हैं

हैं अदू जहाँ में सुकूँ के बस अना फ़िक्र और हसद-ओ-हवस

करे ग़ौर ठीक से गर बशर यही चार हैं यही चार हैं

न मिलेगी हूर न ही परी न जहान की कभी सरवरी

दे उन्हें ज़रा सी तो अक़्ल रब जो कि इक भरम के शिकार हैं

है मुसीबतों का जो वक़्त अब रखो थाम दामन-ए-सब्र सब

हमें डसने को यहाँ जा ब जा खड़े क़िस्म क़िस्म के मार हैं

की अता वबा ने जो बेबसी तो ग़रीब क्या करे ख़ुदक़ुशी

जब अमीर कितने ही बन रहे वबा का 'तुरंत 'शिकार हैं

गिरधारी सिंह गहलोत 'तुरंत ' बीकानेरी

"मौलिक व अप्रकाशित"
मुहब्बत की हमारी आख़री मंज़िल तुम्हीं तो थे (134 )tag:www.openbooksonline.com,2021-06-17:5170231:BlogPost:10615022021-06-17T15:00:00.000Zगिरधारी सिंह गहलोत 'तुरंत 'http://www.openbooksonline.com/profile/GIRDHARISINGHGAHLO

ग़ज़ल ( 1222 1222 1222 1222 )

मुहब्बत की हमारी आख़री मंज़िल तुम्हीं तो थे

सफ़र भी तुम मुसाफ़िर तुम मक़ाम-ए-दिल तुम्हीं तो थे

अकेलेपन के साथी हो अभी तक याद में ढलकर

मुसीबत में ख़ुशी में बारहा शामिल तुम्हीं तो थे

हथेली की लकीरों को नुज़ूमी को दिखाते क्या

तुम्हीं कल थे हमारा और मुस्तक़्बिल तुम्हीं तो…

ग़ज़ल ( 1222 1222 1222 1222 )

मुहब्बत की हमारी आख़री मंज़िल तुम्हीं तो थे

सफ़र भी तुम मुसाफ़िर तुम मक़ाम-ए-दिल तुम्हीं तो थे

अकेलेपन के साथी हो अभी तक याद में ढलकर

मुसीबत में ख़ुशी में बारहा शामिल तुम्हीं तो थे

हथेली की लकीरों को नुज़ूमी को दिखाते क्या

तुम्हीं कल थे हमारा और मुस्तक़्बिल तुम्हीं तो थे

न जाने रह गए कितने अधूरे ख़्वाब जीवन में

हज़ारों में हुआ था ख़्वाब जो कामिल तुम्हीं तो थे

बहुत बेहतर समझते थे ज़ुबान-ए-ख़ामुशी भी तुम

बताएँ क्या कि इस दिल की ज़ुबान-ए-दिल तुम्हीं तो थे

समुंदर तुम तुम्हीं सैलाब और गिर्दाब भी थे तुम

तुम्हीं थे नाख़ुदा इस ज़ीस्त के साहिल तुम्हीं तो थे

हमें रब के करम से ख़ूबसूरत सा मिला तोहफ़ा

गुहर जो क़ीमती हमको हुआ हासिल तुम्हीं तो थे

लिये थे इम्तिहाँ कितने परख कर फल यही निकला

हर इक पहलू से हमदम प्यार के क़ाबिल तुम्हीं तो थे

शबाब-ओ-हुस्न की दौलत से मालामाल थे तुम ही

'तुरंत' इसके अलावा आलिम-ओ-फ़ाज़िल तुम्हीं तो थे

गिरधारी सिंह गहलोत 'तुरंत ' बीकानेरी

"मौलिक व अप्रकाशित"
ज़ुबान कुछ शिकायती भी कीजिए कभी कभी (133 )tag:www.openbooksonline.com,2021-06-13:5170231:BlogPost:10616402021-06-13T22:30:00.000Zगिरधारी सिंह गहलोत 'तुरंत 'http://www.openbooksonline.com/profile/GIRDHARISINGHGAHLO

ज़ुबान कुछ शिकायती भी कीजिए कभी कभी

निज़ाम से तनातनी भी कीजिए कभी कभी

हयात के लिए हैं दोस्त ख़ुश्क़ अश्क पुरख़तर

फुगाँ की रस्म अदायगी भी कीजिए कभी कभी

विसाल और हिज्र के मज़े भी हैं जुदा जुदा

सुपुर्द-ए-हिज्र ज़िंदगी भी कीजिए कभी कभी

कशीदगी गमों से हम निभा…

ज़ुबान कुछ शिकायती भी कीजिए कभी कभी

निज़ाम से तनातनी भी कीजिए कभी कभी

हयात के लिए हैं दोस्त ख़ुश्क़ अश्क पुरख़तर

फुगाँ की रस्म अदायगी भी कीजिए कभी कभी

विसाल और हिज्र के मज़े भी हैं जुदा जुदा

सुपुर्द-ए-हिज्र ज़िंदगी भी कीजिए कभी कभी

कशीदगी गमों से हम निभा सकेंगे कब तलक

ज़रा ग़मों से दोस्ती भी कीजिए कभी कभी

यक़ीन है हमें कि होंगी दिल में बारिश-ए-सुकूं

जनाब फ़िक्र-ए-मुफ़्लिसी भी कीजिए कभी कभी

गुहर तलाशने अगर हैं आपको समाज में

निगाह अपनी पारखी भी कीजिए कभी कभी

मिलेगा क्या किसे बताएँ छेद कर ये आसमाँ

ज़मीन नर्म खेत की भी कीजिए कभी कभी

हवस बदन की बस मिटाना ही समझते प्यार क्या

मुहब्बतें अनार-सी भी कीजिए कभी कभी

अलम उठा रखा 'तुरंत' क़ाफ़िरी का आपने

मगर सनम की बंदगी भी कीजिए कभी कभी

गिरधारी सिंह गहलोत 'तुरंत ' बीकानेरी

"मौलिक व अप्रकाशित"
ग़लत है मीर तो उस से भी कुछ सवाल करेंtag:www.openbooksonline.com,2021-03-30:5170231:BlogPost:10575762021-03-30T08:00:00.000Zगिरधारी सिंह गहलोत 'तुरंत 'http://www.openbooksonline.com/profile/GIRDHARISINGHGAHLO

(१२१२ ११२२ १२१२ २२/११२ )

ग़लत है मीर तो उस से भी कुछ सवाल करें

न हैसियत न रसूखों का फिर ख़याल करें

(१२१२ ११२२ १२१२ २२/११२ )

ग़लत है मीर तो उस से भी कुछ सवाल करें

न हैसियत न रसूखों का फिर ख़याल करें

अवाम रहती अगर चुप तो कौन सुनता है

बढ़ाएं अज़्म को और दोगुना जलाल करें

क़दम उठाएँ सदा वक़्त पर कहीं ये न हो

कि बअ'द वक़्त गुज़रने पे फिर मलाल करें

जहान मोजिज़ा को ही सलाम करता है

यहाँ है पूछ उन्हीं की जो कुछ कमाल करें

ख़ुशी के चंद ही मौक़े मिलेंगे जीवन में

मिलें वो जब भी कभी तो सभी धमाल करें

ख़फ़ा बुज़ुर्ग हैं इन सिरफिरे जवानों से

बुढ़ापे में भी जो उनकी न देखभाल करें

हमारी खू है कि हम या तो कुछ नहीं करते

अगर करें तो कोई काम बेमिसाल करें

चलाएँ तीर-ए-नज़र या कि हुस्न का जादू

अब आप ही पे है कैसे हमें हलाल करें

लुटी है मुफ़लिसों की चंद खुशियाँ जीवन की

'तुरंत' हो सके जितना उन्हें बहाल करें

गिरधारी सिंह गहलोत 'तुरंत ' बीकानेरी

मौलिक व अप्रकाशित

किस लिए तर्क-ए-तअल्लुक़ के तू पहलू देखे (131 )tag:www.openbooksonline.com,2021-02-23:5170231:BlogPost:10549382021-02-23T16:00:00.000Zगिरधारी सिंह गहलोत 'तुरंत 'http://www.openbooksonline.com/profile/GIRDHARISINGHGAHLO

ग़ज़ल( 2122 1122 1122 22 /112 )

किस लिए तर्क-ए-तअल्लुक़ के तू पहलू देखे

ज़ीस्त भर के लिए क्यों हिज्र के बिच्छू देखे

था कभी वक़्त तुझे दिखती थी बस अच्छाई

जब भी देखे तू मेरी अब तो बुरी खू देखे

सूखे टुकड़े भी हैं देखे किसी थाली में कभी

जाम-ए-मय संग कहीं सजते हैं काजू देखे

ग़ज़ल( 2122 1122 1122 22 /112 )

किस लिए तर्क-ए-तअल्लुक़ के तू पहलू देखे

ज़ीस्त भर के लिए क्यों हिज्र के बिच्छू देखे

था कभी वक़्त तुझे दिखती थी बस अच्छाई

जब भी देखे तू मेरी अब तो बुरी खू देखे

सूखे टुकड़े भी हैं देखे किसी थाली में कभी

जाम-ए-मय संग कहीं सजते हैं काजू देखे

इश्क़ में देखे हैं तेज़ाब से झुलसे चेहरे

और कहीं शम'अ पे लुटते हुए जुगनू देखे

ज़ुल्म ये दोस्त रक़ीबों के भी है बस का नहीं

कौन चाहेगा तेरी आँख में आंसू देखे

आजकल इश्क़ का मतलब है फ़क़त हासिल-ए-जिस्म

किसको फ़ुरसत है कोई प्यार की ख़ुश्बू देखे

पाटते लोग हैं ज्यों साहिल-ए-ज़ू मुमकिन है

अगली पीढ़ी कहीं तस्वीर में ही जू देखे

डूबते देखे सफ़ीने हैं तलातुम में बहुत

और गिर्दाब से बचने के भी जादू देखे

रक़्स मीरा का इबादत से भरा देखा 'तुरंत '

और बेआबरू होते भी हैं घुँघरू देखे

गिरधारी सिंह गहलोत 'तुरंत ' बीकानेरी

मौलिक व अप्रकाशित
वो कहते हैं वतन के ख़्वाब हम मिस्मार कर देंगे( 130 )tag:www.openbooksonline.com,2021-02-16:5170231:BlogPost:10516222021-02-16T16:30:00.000Zगिरधारी सिंह गहलोत 'तुरंत 'http://www.openbooksonline.com/profile/GIRDHARISINGHGAHLO

वो कहते हैं वतन के ख़्वाब हम मिस्मार कर देंगे

सभी के बीच नफ़रत की खड़ी दीवार कर देंगे

सियासत सिर्फ़ चमके एक है उनका यही मक़सद

घरों में दुश्मनों की फौज़ को तय्यार कर देंगे

वो ऐसे बीज बोएँगे उगेगी फ़स्ल काँटों की

उन्ही काँटों से फिर हर रास्ता दुश्वार कर देंगे

वो इतनी नफ़रतें भी पाल कर…

वो कहते हैं वतन के ख़्वाब हम मिस्मार कर देंगे

सभी के बीच नफ़रत की खड़ी दीवार कर देंगे

सियासत सिर्फ़ चमके एक है उनका यही मक़सद

घरों में दुश्मनों की फौज़ को तय्यार कर देंगे

वो ऐसे बीज बोएँगे उगेगी फ़स्ल काँटों की

उन्ही काँटों से फिर हर रास्ता दुश्वार कर देंगे

वो इतनी नफ़रतें भी पाल कर क्यों चैन से रहते

सुकूँ इस मुल्क से क्या ख़त्म कुछ मक्कार कर देंगे

वतन के वास्ते क्या फ़र्ज़ हैं उससे नहीं वाक़िफ़

मगर हक़ के लिए तक़रीर की बौछार कर देंगे

रिआया ने दिया दुत्कार जिनको है चुनावों में

तमन्ना उनकी है जनता को हम लाचार कर देंगे

किसी को हक़ नहीं कानून देता है रिआया को

कि रुसवा लोग यूँ आकर सर-ए-बाजार कर देंगे

कभी सोचा न था कुछ लोग यूँ औज़ार खेतों के

बदलकर इस तरह से जंग का हथियार कर देंगे

कोई कितना ज़ियाँ कर दे इरादा है 'तुरंत' अपना

हम अपनी कोशिशों से फिर वतन गुलज़ार कर देंगे

गिरधारी सिंह गहलोत 'तुरंत ' बीकानेरी

मौलिक व अप्रकाशित
अम्न का माहौल हो आराम-ए-जाँ के वास्ते (129 )tag:www.openbooksonline.com,2021-02-10:5170231:BlogPost:10474022021-02-10T10:00:00.000Zगिरधारी सिंह गहलोत 'तुरंत 'http://www.openbooksonline.com/profile/GIRDHARISINGHGAHLO

ग़ज़ल( 2122 2122 2122 212 )

अम्न का माहौल हो आराम-ए-जाँ के वास्ते

जूँ कि गुल दरकार है इक गुलसिताँ के वास्ते

है शराब अच्छी अगर तो रिन्द ख़ाली कर सुबू

पर नमूना छोड़ दे पीर-ए-मुग़ाँ के वास्ते

है चना कोई अकेला भाड़ क्या फोड़ेगा वो

लोग होते हैं ज़रूरी कारवाँ के वास्ते

ग़ज़ल( 2122 2122 2122 212 )

अम्न का माहौल हो आराम-ए-जाँ के वास्ते

जूँ कि गुल दरकार है इक गुलसिताँ के वास्ते

है शराब अच्छी अगर तो रिन्द ख़ाली कर सुबू

पर नमूना छोड़ दे पीर-ए-मुग़ाँ के वास्ते

है चना कोई अकेला भाड़ क्या फोड़ेगा वो

लोग होते हैं ज़रूरी कारवाँ के वास्ते

क्या फ़साने नज़्म होते हैं फ़क़त अल्फ़ाज़ से

सोज़-ए-दिल भी है ज़रूरी दास्ताँ के वास्ते

दर्द होता है दिलों में अश्क़ बहते हैं तभी

मुंतज़िर रहता है कोई कब फुगाँ के वास्ते

आजकल मौसम की बदली है फ़ज़ा कुछ इस तरह

फ़स्ल-ए-गुल करती हैं मिन्नत अब ख़िज़ाँ के वास्ते

इल्तज़ा है छोड़ दो ज़िद फ़ायदा कुछ भी नहीं

गुफ़्तगू है सिर्फ़ रह अम्न-ओ-अमाँ के वास्ते

मौज में अपनी गरजते और बरसते हैं सहाब

कौन करता है मदद अब्र-ए-रवाँ के वास्ते

फ़ायदे की कोशिशें हों यह सबक़ सीखें 'तुरंत '

क्या तिजारत ठीक है कार-ए-ज़ियाँ के वास्ते

गिरधारी सिंह गहलोत 'तुरंत ' बीकानेरी

मौलिक व अप्रकाशित
न तनाब-ए-इश्क़ छुड़ाइए ये सितम हुज़ूर न ढाइए (128 )tag:www.openbooksonline.com,2021-02-06:5170231:BlogPost:10447512021-02-06T07:00:00.000Zगिरधारी सिंह गहलोत 'तुरंत 'http://www.openbooksonline.com/profile/GIRDHARISINGHGAHLO

ग़ज़ल ( 11212 11212 11212 11212 )

न तनाब-ए-इश्क़ छुड़ाइए ये सितम हुज़ूर न ढाइए

यही इल्तज़ा है कि दिल से यूँ न उमीद-ए-ज़ीस्त मिटाइए

हमें इश्क़ में हैं तलाशने कई संग-ए-रह बनें हमसफ़र

है मुफ़ीद ये कि क़दम सनम ज़रा साथ साथ बढ़ाइए

ये जो कनखियों से है देखना ये झुकी नज़र फिर उठी नज़र

ये अदा है आपकी पुरख़तर किसी और को न…

ग़ज़ल ( 11212 11212 11212 11212 )

न तनाब-ए-इश्क़ छुड़ाइए ये सितम हुज़ूर न ढाइए

यही इल्तज़ा है कि दिल से यूँ न उमीद-ए-ज़ीस्त मिटाइए

हमें इश्क़ में हैं तलाशने कई संग-ए-रह बनें हमसफ़र

है मुफ़ीद ये कि क़दम सनम ज़रा साथ साथ बढ़ाइए

ये जो कनखियों से है देखना ये झुकी नज़र फिर उठी नज़र

ये अदा है आपकी पुरख़तर किसी और को न सिखाइए

ये घटा जो दिल में है प्यार की न बरस सकी है अभी तलक

इसे रोक कर यूँ ज़मीन-ए-दिल पे न बिजलियों को गिराइये

भले आहू-चश्म सी है नज़र दिल-ए-मुन्तशिर पे है बे-असर

कोई तीर आप कमान से न चलाइए कि चलाइए

बिना आपके नहीं कुछ हैं हम किसी बुत के जैसे हैं जाँ-ब-लब

इसी बुत में जाँ नई डालने किसी दिन हयात में आइए

भरी तीरगी से है ज़िंदगी हमें कब मिलेगी ये रोशनी

न चिराग़ का कुछ अता पता ज़रा शम'अ आ के जलाइए

किसी वहम को न दें अब हवा न हो फ़ासला कोई दरमियाँ

हो शमीम प्यार की हर तरफ गुल-ए-तर यक़ीं के सजाइए

ये हिसार-ए-दिल ज़रा तोड़ दें है ग़ुरूर जो उसे छोड़ दें

खुले दिल से बात करें ये दिल वो फ़ज़ा 'तुरंत ' बनाइए

गिरधारी सिंह गहलोत 'तुरंत ' बीकानेरी

मौलिक व अप्रकाशित
थक चुके हैं आपका हुज़ूर इंतज़ार कर (127 )tag:www.openbooksonline.com,2021-02-04:5170231:BlogPost:10438282021-02-04T13:30:00.000Zगिरधारी सिंह गहलोत 'तुरंत 'http://www.openbooksonline.com/profile/GIRDHARISINGHGAHLO

ग़ज़ल ( 212 1212 1212 1212 )

थक चुके हैं आपका हुज़ूर इंतज़ार कर

हाल-ए-दिल की आप अब तो आके लीजिए ख़बर

किस तरह से एतबार हम दिलाएँ आपकी

याद की शमीम से महकती दिल की रहगुज़र

हसरतें मुकाम तक पहुँच सकेंगी क्या कभी

या कि हम बनाएँगे हुज़ूर रेत के ही घर

बढ़ गईं हैं…

ग़ज़ल ( 212 1212 1212 1212 )

थक चुके हैं आपका हुज़ूर इंतज़ार कर

हाल-ए-दिल की आप अब तो आके लीजिए ख़बर

किस तरह से एतबार हम दिलाएँ आपकी

याद की शमीम से महकती दिल की रहगुज़र

हसरतें मुकाम तक पहुँच सकेंगी क्या कभी

या कि हम बनाएँगे हुज़ूर रेत के ही घर

बढ़ गईं हैं दूरियाँ दिलों के बीच बेसबब

क्या समर बिना रहेगा अपने प्यार का शजर

मौज में रक़ीब हैं उधर तमाम शह्र के

क्या सबब है बह रही हवा-ए-बे-रहम इधर

दिल का दर्द मानिये कि लें समझ उलाहना

दिल से क्या जनाब ने हमें किया है दर ब दर

ज़िक्र तो नहीं कभी हुआ कि कुछ हुई ख़ता

कीजिए मुआफ़ आप हो गई ख़ता अगर

एक बार आइये हयात में तो लौट के

हल करेंगे साथ मिल के हम गिले तमाम-तर

या तो कीजिए करम 'तुरंत' आप अब हुज़ूर

या कि बोलिये इधर न होगी अब कभी नज़र

गिरधारी सिंह गहलोत 'तुरंत ' बीकानेरी

मौलिक व अप्रकाशित
ग़मों से हम सभी आज़ाद होंगे (126 )tag:www.openbooksonline.com,2021-01-30:5170231:BlogPost:10432062021-01-30T06:00:00.000Zगिरधारी सिंह गहलोत 'तुरंत 'http://www.openbooksonline.com/profile/GIRDHARISINGHGAHLO

ग़ज़ल( 1222 1222 122 )

ग़मों से हम सभी आज़ाद होंगे

मगर शायद क़ज़ा के बाद होंगे

यक़ीनन अब जहाँ में फिर कभी भी

न पैदा कैस और फरहाद होंगे

ग़लतफ़हमी न पालें इश्क़ में ये

कि जो उश्शाक़ हैं सब शाद होंगे

मुहब्बत शय है वो जिसमें ख़ुशी से

कई आबाद और…

ग़ज़ल( 1222 1222 122 )

ग़मों से हम सभी आज़ाद होंगे

मगर शायद क़ज़ा के बाद होंगे

यक़ीनन अब जहाँ में फिर कभी भी

न पैदा कैस और फरहाद होंगे

ग़लतफ़हमी न पालें इश्क़ में ये

कि जो उश्शाक़ हैं सब शाद होंगे

मुहब्बत शय है वो जिसमें ख़ुशी से

कई आबाद और बर्बाद होंगे

असल जैसी न मौसीक़ी बनेगी

नए पैदा न अब नौशाद होंगे

कभी ऐसा भी होगा क्या कि बेज़र

न दुनिया में कहीं नाशाद होंगे

तलाशेंगे नई दुनिया जहां पर

न कोई मक़्तल-ओ-जल्लाद होंगे

खुले घूमेंगे सहरा में परिंदे

क़फ़स थामे नहीं सैयाद होंगे

मुहब्बत के 'तुरंत ' अपने भी क़िस्से

ज़माने को ज़ुबानी याद होंगे

गिरधारी सिंह गहलोत ' तुरंत ' बीकानेरी।

मौलिक व अप्रकाशित
ग़म सभी की ज़ीस्त से हों लापता कीजे दुआtag:www.openbooksonline.com,2021-01-29:5170231:BlogPost:10431902021-01-29T15:00:00.000Zगिरधारी सिंह गहलोत 'तुरंत 'http://www.openbooksonline.com/profile/GIRDHARISINGHGAHLO

ग़ज़ल( 2122 2122 2122 212 )

ग़म सभी की ज़ीस्त से हों लापता कीजे दुआ

और ख़ुशियों से हो पैहम सामना कीजे दुआ

दिल मिलाने के लिए आगाज़ हो इक जश्न का

दिल न कोई अब रहे टूटा हुआ कीजे दुआ

नफ़रतों के सब शजर उखड़ें हमारे मुल्क से

और शगुफ़्ता हर शजर हो प्यार का कीजे दुआ

ग़ज़ल( 2122 2122 2122 212 )

ग़म सभी की ज़ीस्त से हों लापता कीजे दुआ

और ख़ुशियों से हो पैहम सामना कीजे दुआ

दिल मिलाने के लिए आगाज़ हो इक जश्न का

दिल न कोई अब रहे टूटा हुआ कीजे दुआ

नफ़रतों के सब शजर उखड़ें हमारे मुल्क से

और शगुफ़्ता हर शजर हो प्यार का कीजे दुआ

मुल्क में जनता न हो बीमार रोगों से कभी

हर मकाँ में पा न रख पाए क़ज़ा कीजे दुआ

रब तरक़्क़ी की लकीरें सिर्फ़ हाथों में लिखे

या लिखें ख़ुद ही मुक़द्दर आपका कीजे दुआ

जाहिलों के हर मकाँ में इल्म की हो रोशनी

दूर हो जाये अँधेरों की घटा कीजे दुआ

हर नदी को हो मयस्सर बह्र कोई ज़ीस्त में

हर सफ़ीने को मिले इक नाख़ुदा कीजे दुआ

चाहतों और हसरतों के कारवाँ आगे बढ़ें

हो रुख़ों पर कामयाबी की ज़िया कीजे दुआ

मय ग़ुरूर-ए-हुस्न ज़र का और सत्ता का नशा

है 'तुरंत ' अब तक तो वो छूटे नशा कीजे दुआ

गिरधारी सिंह गहलोत 'तुरंत ' बीकानेरी

मौलिक व अप्रकाशित
ग़ज़लtag:www.openbooksonline.com,2021-01-28:5170231:BlogPost:10432382021-01-28T10:00:00.000Zगिरधारी सिंह गहलोत 'तुरंत 'http://www.openbooksonline.com/profile/GIRDHARISINGHGAHLO

ग़ज़ल(22 22 22 22 22 22 2 )

किसने आज सजाई महफ़िल मेरी यादों की

कौन सफ़ाई का इच्छुक है अपनी आँखों की

दर्द बढ़ाती है पीरी का अपनों से दूरी

कौन समझता पीर जहाँ में घायल रिश्तों की

बाजू कट जाता है जिसका वो ही ये जाने

कितनी बढ़ती हैं तक़लीफ़ें उसके शानों की

कटता है…

ग़ज़ल(22 22 22 22 22 22 2 )

किसने आज सजाई महफ़िल मेरी यादों की

कौन सफ़ाई का इच्छुक है अपनी आँखों की

दर्द बढ़ाती है पीरी का अपनों से दूरी

कौन समझता पीर जहाँ में घायल रिश्तों की

बाजू कट जाता है जिसका वो ही ये जाने

कितनी बढ़ती हैं तक़लीफ़ें उसके शानों की

कटता है दुनियादारी में जैसे तैसे दिन

लेकिन कटनी मुश्किल है तन्हाई रातों की

बेकारों के ख़्वाबों के देखे कितने मक़्तल

और हुई नफ़रत से तीखी नोकें दारों की

ज़िद कोई भी एक तरह की दहशतगर्दी है

बात बनेगी तब जब होगी क़द्र विचारों की

किस दल के अब हाथ लगेगी देखें वोट-बटेर

आंदोलन से है पौ बारह कुछ नेताओं की

गाली देकर वो कहते हैं माफ़ी भी दे दो

उम्मीदें हैं बाट लगेगी तांडव वालों की

ख़ूनी हमलों से दहलेगा क्या फिर से बंगाल

फ़िक्र 'तुरंत' लगी है सबको अपने वोटों की

गिरधारी सिंह गहलोत 'तुरंत ' बीकानेरी

मौलिक व अप्रकाशित
हक़ीक़त का हमेशा सामना करने से डरते हैं (१२४ )tag:www.openbooksonline.com,2020-10-01:5170231:BlogPost:10227002020-10-01T07:30:00.000Zगिरधारी सिंह गहलोत 'तुरंत 'http://www.openbooksonline.com/profile/GIRDHARISINGHGAHLO

++ग़ज़ल++( 1222 1222 1222 1222 )

हक़ीक़त का हमेशा सामना करने से डरते हैं

मुहब्बत की वो पहले इब्तिदा करने से डरते हैं

मुहब्बत की उन्हें हासिल नहीं होती कभी मंज़िल

जहाँ में जो भी इज़हार-ए-वफ़ा करने से डरते हैं

न उन की कोई सुनता है न अपनी बात कह पाते

जो अक्सर लोग अर्ज़-ए-मुद्दआ करने से डरते हैं

कोई भी इल्म हो काबू में उनके आ नहीं…

++ग़ज़ल++( 1222 1222 1222 1222 )

हक़ीक़त का हमेशा सामना करने से डरते हैं

मुहब्बत की वो पहले इब्तिदा करने से डरते हैं

मुहब्बत की उन्हें हासिल नहीं होती कभी मंज़िल

जहाँ में जो भी इज़हार-ए-वफ़ा करने से डरते हैं

न उन की कोई सुनता है न अपनी बात कह पाते

जो अक्सर लोग अर्ज़-ए-मुद्दआ करने से डरते हैं

कोई भी इल्म हो काबू में उनके आ नहीं सकता

बशर जो ज़ीस्त में कोई ख़ता करने से डरते हैं

वबा का ज़ुल्म है जारी ख़ुदा भी हो गया बहरा

हुए हालात ऐसे हम दुआ करने से डरते हैं

बने हमराह ऐसे ग़म कि आदत हो गई इनकी

ग़मों को ज़िंदगी से हम जुदा करने से डरते हैं

हक़ों की बात करना तो हमें लगता बड़ा आसाँ

मगर हम फ़र्ज़ को अक्सर अदा करने से डरते हैं

पिलाकर अपनी आँखों से किया मख़्मूर है जब से

तभी से आज तक हम हर नशा करने से डरते हैं

कभी आँखें दिखाकर तो कभी लूटा मुहब्बत से

'तुरंत' अपनों से हम फिर भी दग़ा करने से डरते हैं

गिरधारी सिंह गहलोत 'तुरंत ' बीकानेरी

मौलिक व अप्रकाशित
फ़ितरत से हूँ मैं सब से जुदागाना समझिये (123)tag:www.openbooksonline.com,2020-09-27:5170231:BlogPost:10200562020-09-27T16:30:00.000Zगिरधारी सिंह गहलोत 'तुरंत 'http://www.openbooksonline.com/profile/GIRDHARISINGHGAHLO

( 221 1221 1221 122 )

फ़ितरत से हूँ मैं सब से जुदागाना समझिये…

( 221 1221 1221 122 )

फ़ितरत से हूँ मैं सब से जुदागाना समझिये

है इश्क़ मुझे आप न दीवाना समझिये

दस्तूर निभाए हैं सभी प्यार के मैंने

रस्म-ओ-रह-ए-उल्फ़त से न बेगाना समझिये

रूदाद मेरे प्यार की है यारो हक़ीक़त

तारीख़ का क़िस्सा कि न अफ़्साना समझिये

सीखा है हुनर जल के बचा लेता हूँ ख़ुद को

मरता ही रहूँ ऐसा न परवाना समझिये

साक़ी को हिदायत है कि मय धीरे से डाले

बेकार मैं छलकूँ वो न पैमाना समझिये

हासिल है हमें जो भी ये जज़्बा-ए-मुहब्बत

अल्लाह का अनमोल-सा नज़राना समझिये

है पाक सनम मस्जिद-ओ-मंदर सा मेरा दिल

महफ़िल कि इसे आप न मयख़ाना समझिये

है आपकी यादों की महक से ये मुअत्तर

इस दिल को हुज़ूर आप न वीराना समझिये

खेली है ग़मों संग सदा आंखमिचौली

बचपन से 'तुरंत ' इन से है याराना समझिये

गिरधारी सिंह गहलोत 'तुरंत ' बीकानेरी

मौलिक व अप्रकाशित"
आती है जब शमीम-ए-सदाक़त ज़बान से(१२२ )tag:www.openbooksonline.com,2020-08-31:5170231:BlogPost:10163792020-08-31T13:30:00.000Zगिरधारी सिंह गहलोत 'तुरंत 'http://www.openbooksonline.com/profile/GIRDHARISINGHGAHLO

( 221 2121 1221 212 )

आती है जब शमीम-ए-सदाक़त ज़बान से

तो क्यों चले न हम जहाँ में यार शान से

जैसे बदलती रुख़ है सबा अपना यक ब यक

वैसे कभी पलटते नहीं हम बयान से

कार-ए-जियाँ में कट रही कैसे है ज़िंदगी

पूछेगा दर्द कौन किसी नौ-जवान से

मेरी सलामती है सुबूत-ए-शिक़स्त-ए-ज़ुल्म

ख़ाली गया है तीर जो निकला कमान…

( 221 2121 1221 212 )

आती है जब शमीम-ए-सदाक़त ज़बान से

तो क्यों चले न हम जहाँ में यार शान से

जैसे बदलती रुख़ है सबा अपना यक ब यक

वैसे कभी पलटते नहीं हम बयान से

कार-ए-जियाँ में कट रही कैसे है ज़िंदगी

पूछेगा दर्द कौन किसी नौ-जवान से

मेरी सलामती है सुबूत-ए-शिक़स्त-ए-ज़ुल्म

ख़ाली गया है तीर जो निकला कमान से

इज्ज़त बचानी आपको है बज़्म में अगर

तो गुफ्तगू करें न किसी बदज़बान से

शाख़ों से तोड़ पाए न कच्ची कली कोई

उम्मीद है चमन के हर इक बाग़बान से

जीना किसी के वास्ते आसान कब हुआ

गुज़रा नहीं है कौन यहाँ इम्तिहान से

सीखें अदब तमीज़-ओ-शराफ़त जनाब ख़ुद

ग़ायब हैं ऐसे लाल-ओ-गुहर अब दुकान से

अपने ही आस पास ख़ुशी ढूंढिए 'तुरंत '

बारिश ख़ुशी की होती नहीं आसमान से

गिरधारी सिंह गहलोत 'तुरंत ' बीकानेरी

मौलिक व अप्रकाशित
तमाम उम्र किया मैंने इन्तिज़ार तेरा (१२१ )tag:www.openbooksonline.com,2020-08-30:5170231:BlogPost:10164512020-08-30T10:30:00.000Zगिरधारी सिंह गहलोत 'तुरंत 'http://www.openbooksonline.com/profile/GIRDHARISINGHGAHLO

(1212 1122 1212 22 /112 )

तमाम उम्र किया मैंने इन्तिज़ार तेरा

नहीं रहा कभी मुमकिन भुलाना प्यार तेरा

न तेरी आहटों का सिलसिला रुका था कभी

हवाएँ करती रहीं ज़िक्र बार बार तेरा

सजा रखीं हैं करीने से दिल में यादें तेरी

कि दिल की धड़कनों पे अब भी इख़्तियार तेरा

अगरचे तुझ से मुलाक़ात अब है ना-मुमकिन

मगर है…

(1212 1122 1212 22 /112 )

तमाम उम्र किया मैंने इन्तिज़ार तेरा

नहीं रहा कभी मुमकिन भुलाना प्यार तेरा

न तेरी आहटों का सिलसिला रुका था कभी

हवाएँ करती रहीं ज़िक्र बार बार तेरा

सजा रखीं हैं करीने से दिल में यादें तेरी
कि दिल की धड़कनों पे अब भी इख़्तियार तेरा

अगरचे तुझ से मुलाक़ात अब है ना-मुमकिन
मगर है ख़्वाब-ओ-तसव्वुर में तो शुमार तेरा

ख़िज़ाँ की उम्र है लेकिन सुरूर क़ायम है

कभी उतर न सका जो चढ़ा ख़ुमार तेरा

दिए हैं प्यार के जितने भी पल मुझे तूने

जनम जनम के लिए हूँ मैं कर्ज़दार तेरा

न तुझ से मिलने का अब है बचा ठिकाना कोई

बहा के ले गया दरिया सनम मज़ार तेरा

जहाँ भी है तू मिले रूह को सुकूँ तेरी

दुआगो दिल से है आशिक़ ये बेक़रार तेरा

जनम तू ले तो सही एक बार फिर से कहीं

क़सम से ढूंढ ही लेगा 'तुरंत ' यार तेरा

गिरधारी सिंह गहलोत 'तुरंत ' बीकानेरी |

मौलिक व अप्रकाशित
मुहब्बत की ज़मीँ देकर यक़ीं का आसमाँ दे दो (१२० )tag:www.openbooksonline.com,2020-08-28:5170231:BlogPost:10159282020-08-28T12:00:00.000Zगिरधारी सिंह गहलोत 'तुरंत 'http://www.openbooksonline.com/profile/GIRDHARISINGHGAHLO

( 1222 1222 1222 1222 )

मुहब्बत की ज़मीँ देकर यक़ीं का आसमाँ दे दो

रहोगे सिर्फ़ मेरे तुम मुझे बस यह ज़बाँ दे दो

न रक्खो चीज़ कोई तुम तअल्लुक़ जिसका ग़म से है

तुम्हारी सिसकियाँ आहें कराहें और फुगाँ दे दो

परख लें एक दूजे को किसी कोने में रह लूंगा

मुझे कुछ दिन किराये पर सनम दिल का मकाँ दे दो

मुहब्बत में नफ़'अ-नुक़्सान की परवाह किसको है

चलो रक्खो तुम्हीं सब फ़ायदा मुझको ज़ियाँ दे दो

मेरे जज़्बात की कुछ क़द्र करना सीख लो हमदम

मेरी परवाज़-ए-उल्फ़त को खुला तुम…

( 1222 1222 1222 1222 )
मुहब्बत की ज़मीँ देकर यक़ीं का आसमाँ दे दो
रहोगे सिर्फ़ मेरे तुम मुझे बस यह ज़बाँ दे दो
न रक्खो चीज़ कोई तुम तअल्लुक़ जिसका ग़म से है
तुम्हारी सिसकियाँ आहें कराहें और फुगाँ दे दो
परख लें एक दूजे को किसी कोने में रह लूंगा
मुझे कुछ दिन किराये पर सनम दिल का मकाँ दे दो
मुहब्बत में नफ़'अ-नुक़्सान की परवाह किसको है
चलो रक्खो तुम्हीं सब फ़ायदा मुझको ज़ियाँ दे दो
मेरे जज़्बात की कुछ क़द्र करना सीख लो हमदम
मेरी परवाज़-ए-उल्फ़त को खुला तुम आसमाँ दे दो
मेरे अरमान में शामिल तुम्हारी चाहतें भी हों
चढ़े परवान इश्क़ अपना वो ख़्वाबों का जहाँ दे दो
रक़ीबों को इशारे अलविदा के अब करो जानाँ
मुझे इश्क़-ए-हक़ीक़ी और उन्हें इश्क़-ए-गुमाँ दे दो
मुझे दरकार-ए-नूर-ए-मिह्र या महताब की क्या है
जहाँ पर सिर्फ़ नूर-ए-इश्क़ हो वो कहकशाँ दे दो
'तुरंत' इस आलम-ए-ख़ुदगर्ज़ से क्या माँगना कुछ भी
मुझे हक़ राज़दारी का मेरे ऐ मेहरबाँ दे दो

गिरधारी सिंह गहलोत 'तुरंत ' बीकानेरी

मौलिक व अप्रकाशित
शब्दार्थ --फुगाँ =रोना धोना ,जियाँ =नुक़्सान ,
रक़ीबों=प्रतिद्वंदियों ,इश्क़-ए-हक़ीक़ी =यथार्थ का
प्यार , इश्क़-ए-गुमाँ =कल्पना का प्यार ,
नूर-ए-इश्क़=प्यार का प्रकाश ,दरकार-ए-नूर-ए-मिह्र=
सूर्य के प्रकाश की आवश्यकता,कहकशाँ =आकाशगंगा ,
आलम-ए-ख़ुदगर्ज़=स्वार्थी संसार
वक़्त ने हमसे मुसल्सल इस तरह की रंजिशें (११९ )tag:www.openbooksonline.com,2020-08-04:5170231:BlogPost:10143472020-08-04T16:00:00.000Zगिरधारी सिंह गहलोत 'तुरंत 'http://www.openbooksonline.com/profile/GIRDHARISINGHGAHLO

एक ग़ैर मुरद्दफ़ ग़ज़ल

(2122 2122 2122 212 )

वक़्त ने हमसे मुसल्सल इस तरह की रंजिशें

ख़ुदक़ुशी को हो गईं मज़बूर अपनी ख़्वाहिशें

अजनबी जो भी मिले सारे मुहब्बत से मिले

और की हैं ख़ास अपनों ने हमेशा साज़िशें

क्या ख़ुदा नाराज़ है कुछ आदमी से इन दिनों

गर्मियोँ के बाद आईं थोक में हैं बारिशें

क्यों नुज़ूमी को दिखाता हाथ है तू बार बार

क्या लकीरें हाथ की रोकेंगीं तेरी…

एक ग़ैर मुरद्दफ़ ग़ज़ल
(2122 2122 2122 212 )
वक़्त ने हमसे मुसल्सल इस तरह की रंजिशें
ख़ुदक़ुशी को हो गईं मज़बूर अपनी ख़्वाहिशें
अजनबी जो भी मिले सारे मुहब्बत से मिले
और की हैं ख़ास अपनों ने हमेशा साज़िशें
क्या ख़ुदा नाराज़ है कुछ आदमी से इन दिनों
गर्मियोँ के बाद आईं थोक में हैं बारिशें
क्यों नुज़ूमी को दिखाता हाथ है तू बार बार
क्या लकीरें हाथ की रोकेंगीं तेरी गर्दिशें
बात सब करते हैं लेकिन दी कहाँ आज़ादियाँ
मुल्क में हैं बेटियों पर अब तलक भी बंदिशें
कब तलक बरपा रहेगा क़ह्र क़ुदरत का ख़ुदा
और जलाएँगीं हमें कब तक वबा की आतिशें
अम्न आख़िर कब तलक होगा जहाँ में ऐ ख़ुदा
कब तलक दुनिया में ये ठंडी पड़ेंगीं शोरिशें
क्या दिलों से दुश्मनी का ख़ात्मा मुमकिन नहीं
क्यों ज़मीनों की हवस है क्यों दिलों में सोज़िशें
तू जवानी के ख़यालों से 'तुरंत ' अब दूर रह
नीम-जां इस जिस्म पर अब क्या करेंगीं वर्ज़िशें

गिरधारी सिंह गहलोत 'तुरंत ' बीकानेरी

मौलिक व अप्रकाशित

शब्दार्थ-शोरिशें =उपद्रव ,सोज़िशें =जलन
वर्ज़िशें=कसरतें
तू अपने आप को अब मेरे रू ब रू कर दे(११८ )tag:www.openbooksonline.com,2020-07-30:5170231:BlogPost:10138992020-07-30T10:30:00.000Zगिरधारी सिंह गहलोत 'तुरंत 'http://www.openbooksonline.com/profile/GIRDHARISINGHGAHLO

(1212 1122 1212 22 /112 )

तू अपने आप को अब मेरे रू ब रू कर दे

बहुत दिनों की मेरी पूरी आरज़ू कर दे

वबा के वार से दुश्वार हो गया जीना

ख़ुदाया अम्न को तारी तू चार सू कर दे

बता मैं दश्त में पानी कहाँ तलाश करूँ

चल अपनी चश्म के अश्कों से बा-वज़ू कर दे

ख़ुदा किसी को न औलाद ऐसी अब देना

जो वालिदेन की इज़्ज़त लहू लहू कर दे

मैं जानता हूँ सदाओं की भीड़…

(1212 1122 1212 22 /112 )
तू अपने आप को अब मेरे रू ब रू कर दे
बहुत दिनों की मेरी पूरी आरज़ू कर दे

वबा के वार से दुश्वार हो गया जीना
ख़ुदाया अम्न को तारी तू चार सू कर दे

बता मैं दश्त में पानी कहाँ तलाश करूँ
चल अपनी चश्म के अश्कों से बा-वज़ू कर दे

ख़ुदा किसी को न औलाद ऐसी अब देना
जो वालिदेन की इज़्ज़त लहू लहू कर दे

मैं जानता हूँ सदाओं की भीड़ है फिर भी
ख़ुदाया मुझ पे करम भी कभू कभू कर दे

सभी का फ़र्ज़ है रखना नज़र पड़ोसी पर
कि अम्न ख़त्म वतन का न ये अदू कर दे

तलाश करने हैं तुझको कभी जो ऐब तेरे
तो ख़ुद को आइने के दोस्त रू ब रू कर दे

जनम जनम की लिए तिश्नगी मैं आया हूँ
तू ख़ाली साक़िया मय का तेरा सुबू कर दे

ग़ज़ल करूँ मैं 'तुरंत' ऐसी नज़्म जो मुझको
हर एक वज़्म-ओ-इदारे की आबरू कर दे

गिरधारी सिंह गहलोत 'तुरंत ' बीकानेरी |

मौलिक व अप्रकाशित
अपने हिसार-ए-फ़िक्र से बाहर बशर निकल (११७ )tag:www.openbooksonline.com,2020-07-27:5170231:BlogPost:10137512020-07-27T17:00:00.000Zगिरधारी सिंह गहलोत 'तुरंत 'http://www.openbooksonline.com/profile/GIRDHARISINGHGAHLO

(221 2121 1221 212 )

अपने हिसार-ए-फ़िक्र से बाहर बशर निकल

दुनिया बदल गई है तू भी अब ज़रा बदल

रफ़्तार अपनी वक़्त कभी थामता नहीं

अच्छा यही है वक़्त के माफ़िक तू दोस्त ढल

पीछे रहा तो होंगी न दुश्वारियां ये कम

चाहे तरक़्क़ी गर तो ज़माने के साथ चल

रिश्ते निभाने के लिए है सब्र लाज़मी

रखना तुझे है गाम हर एक अब सँभल सँभल

तूफ़ान में चराग़ की मानन्द क्यों…

(221 2121 1221 212 )
अपने हिसार-ए-फ़िक्र से बाहर बशर निकल
दुनिया बदल गई है तू भी अब ज़रा बदल

रफ़्तार अपनी वक़्त कभी थामता नहीं
अच्छा यही है वक़्त के माफ़िक तू दोस्त ढल

पीछे रहा तो होंगी न दुश्वारियां ये कम
चाहे तरक़्क़ी गर तो ज़माने के साथ चल

रिश्ते निभाने के लिए है सब्र लाज़मी
रखना तुझे है गाम हर एक अब सँभल सँभल

तूफ़ान में चराग़ की मानन्द क्यों जले
जलना ही गर तुझे है तो मानन्द-ए-मिह्र जल

लम्हात जो मिलें उन्हें भरपूर जी लें आप
वापस न लौटता है कभी कोई बीता पल

बेकार क्यों नुजूमियों के पास जा रहा
होनी जहाँ में आज तलक है रही अटल

क्यों रहगुज़ार-ए-जुर्म को चुनता है ऐ बशर
क्यों भूलता है इसका बुरा होगा यार फल

कल से जनाब आज का रिश्ता जुड़ा हुआ
जो आज है वही तो बनेगा 'तुरंत ' कल

गिरधारी सिंह गहलोत 'तुरंत ' बीकानेरी

मौलिक व अप्रकाशित
मुहब्बत कीजिए यारो सदा दिलदार की सूरत (११६ )tag:www.openbooksonline.com,2020-07-07:5170231:BlogPost:10118602020-07-07T13:00:00.000Zगिरधारी सिंह गहलोत 'तुरंत 'http://www.openbooksonline.com/profile/GIRDHARISINGHGAHLO

ग़ज़ल (1222 1222 1222 1222 )

मुहब्बत कीजिए यारो सदा दिलदार की सूरत

भरोसा कीजिए मज़बूत इक दीवार की सूरत

रहें कुछ राज़ अपनी ज़िंदगी के राज़ ही बेहतर

नहीं अच्छा कि हो ये ज़िंदगी अख़बार की सूरत

ख़ुशी के चंद पल ही ज़िंदगी में दोस्त मिलते हैं

मगर आते हैं ग़म अक्सर सबा-रफ़्तार की सूरत

भले पैदा हुए हैं आप मुफ़लिस कीजिए कोशिश

न समझें आप ख़ुद को…

ग़ज़ल (1222 1222 1222 1222 )

मुहब्बत कीजिए यारो सदा दिलदार की सूरत
भरोसा कीजिए मज़बूत इक दीवार की सूरत

रहें कुछ राज़ अपनी ज़िंदगी के राज़ ही बेहतर
नहीं अच्छा कि हो ये ज़िंदगी अख़बार की सूरत

ख़ुशी के चंद पल ही ज़िंदगी में दोस्त मिलते हैं
मगर आते हैं ग़म अक्सर सबा-रफ़्तार की सूरत

भले पैदा हुए हैं आप मुफ़लिस कीजिए कोशिश
न समझें आप ख़ुद को क़ल्ब से नादार की सूरत

बुलंदी तक पहुँचना हो सभी का एक ही मक़सद
न सपने हों किसी के इक गिरी सरकार की सूरत

क़दम आगे बढ़ाना सीख लें जो ज़ीस्त में अपनी
हमेशा जीते रहते हैं सिपह सालार की सूरत

न टूटे हैं किसी तकलीफ़ और ज़ुल्म-ओ-सितम से हम
कभी हम रह नहीं सकते किसी लाचार की सूरत

किसी का दिल न तोड़ें हों भले हालात कैसे भी
चिपक जाएगी उसकी बद्दुआ आज़ार की सूरत

हमारा क्या बिगाड़ेगी 'तुरंत'आफ़त कि हो मुश्किल
ख़िज़ाँ के दौर को गिनते हैं हम गुलबार की सूरत

गिरधारी सिंह गहलोत 'तुरंत ' बीकानेरी

मौलिक व अप्रकाशित
उमड़ता जब हृदय में प्यार कविता जन्म लेती है (११५ )tag:www.openbooksonline.com,2020-07-04:5170231:BlogPost:10116502020-07-04T08:00:00.000Zगिरधारी सिंह गहलोत 'तुरंत 'http://www.openbooksonline.com/profile/GIRDHARISINGHGAHLO

ग़ज़ल (1222 *4 )

उमड़ता जब हृदय में प्यार कविता जन्म लेती है

प्रकृति जब जब करे शृंगार कविता जन्म लेती है

नहीं देखा अगर जाये किसी से जुल्म निर्धन पर

बने संघर्ष जब आधार कविता जन्म लेती है

हुआ विचलित अगर मन है किसी भी बात को लेकर

गलत जब हो नहीं स्वीकार कविता जन्म लेती है

कभी पीड़ा हुई इतनी हुआ सहना जिसे…

ग़ज़ल (1222 *4 )

उमड़ता जब हृदय में प्यार कविता जन्म लेती है
प्रकृति जब जब करे शृंगार कविता जन्म लेती है

नहीं देखा अगर जाये किसी से जुल्म निर्धन पर
बने संघर्ष जब आधार कविता जन्म लेती है

हुआ विचलित अगर मन है किसी भी बात को लेकर
गलत जब हो नहीं स्वीकार कविता जन्म लेती है

कभी पीड़ा हुई इतनी हुआ सहना जिसे मुश्किल
बहे जब आँसुओं की धार कविता जन्म लेती है

नयन देखे कहीं पर खूबसूरत नायिका अप्रतिम
लगें बजने हृदय के तार कविता जन्म लेती है

ज़रूरी हो गया सरकार की करतूत पर लिखना
बने जब जब क़लम तलवार कविता जन्म लेती है

बसंती हो गया मौसम चली होली की' पिचकारी
मनाते जब भी' हम त्यौहार ,कविता जन्म लेती है

उड़ानें नित्य सपनों की नहीं संभव कि हों पूरी
सपन होते कभी साकार कविता जन्म लेती है

'तुरंत' अब तक यही देखा दुखों की हो विदाई जब
खुशी के पल मिलें दो चार कविता जन्म लेती है

गिरधारी सिंह गहलोत 'तुरंत' बीकानेरी |

मौलिक व अप्रकाशित
तुरंत ' के चन्द विरही दोहे(११४ )tag:www.openbooksonline.com,2020-06-28:5170231:BlogPost:10113122020-06-28T10:00:00.000Zगिरधारी सिंह गहलोत 'तुरंत 'http://www.openbooksonline.com/profile/GIRDHARISINGHGAHLO

'तुरंत ' के चन्द विरही दोहे

वर्षा लाई देश में , जगह जगह पर बाढ़ |

प्रिय तेरे दर्शन बिना , शुष्क गया आषाढ़ ||

इधर विरह में सांवरे , गात हो रहा पीत |

इस बारी भी क्या हुआ , काम न पूरा मीत ||

पशु-पक्षी भी कर रहे , पिय के साथ किलोल |

अँसुअन बारिश झेलते , मेरे रक्त कपोल ||

दिन कटता गृह कार्य में , कठिन काटनी रात |

पल सुधियों…

'तुरंत ' के चन्द विरही दोहे

वर्षा लाई देश में , जगह जगह पर बाढ़ |
प्रिय तेरे दर्शन बिना , शुष्क गया आषाढ़ ||

इधर विरह में सांवरे , गात हो रहा पीत |
इस बारी भी क्या हुआ , काम न पूरा मीत ||

पशु-पक्षी भी कर रहे , पिय के साथ किलोल |
अँसुअन बारिश झेलते , मेरे रक्त कपोल ||

दिन कटता गृह कार्य में , कठिन काटनी रात |
पल सुधियों के पीव की , बची सिर्फ सौगात ||

ग्रीष्म ताप तो हर गई , सावन की बरसात |
हृदय अगन कैसे बुझे , सोचूं मैं दिन-रात ||

नभ पर बदली देखकर , नाचे मस्त मयूर |
पद नर्तन कैसे करें , पिया रहे जब दूर ||

जब से पिय परदेश में ,चुप चुप है पाज़ेब |
खुशियों की बरसात पर , आ बैठा आसेब ||

आँगन बारिश नीर की , इधर बरसते नैन |
दो पल भी मिलता नहीं , मेरे मन को चैन ||

गर्म तवे पर ज्यों करे , जल छन छन आवाज़ |
दग्ध बदन पर बज रही , बरखा बनकर साज़ ||

क्यों कर अब सिंगार से , रखना प्रियतम मोह |
वर्षा की रुत में अगर , सहना पड़े विछोह ||

गिरधारी सिंह गहलोत 'तुरंत ' बीकानेरी

मौलिक व अप्रकाशित
वफ़ा के देवता को बेवफ़ा हम कैसे होने दें(११३ )tag:www.openbooksonline.com,2020-06-25:5170231:BlogPost:10106822020-06-25T10:00:00.000Zगिरधारी सिंह गहलोत 'तुरंत 'http://www.openbooksonline.com/profile/GIRDHARISINGHGAHLO

ग़ज़ल ( 1222 1222 1222 1222 )

वफ़ा के देवता को बेवफ़ा हम कैसे होने दें

बताओ ग़ैर का तुमको ख़ुदा हम कैसे होने दें

नहीं क़ानून की दफ़्आत में कुछ ज़िक्र उलफ़त का

मुहब्बत में क़ज़ा की हो सज़ा हम कैसे होने दें

बिठा कर तख़्त पर हमने रखा है ताज तेरे सर

हमीं पर ज़ुल्म की बारिश बता हम कैसे होने दें

किसी को आसरा गर दे नहीं सकते ज़माने में

किसी को जानकर बे-आसरा हम कैसे होने दें

नतीज़ा ख़ूब भुगता है मरासिम में मसाफ़त…

ग़ज़ल ( 1222 1222 1222 1222 )

वफ़ा के देवता को बेवफ़ा हम कैसे होने दें

बताओ ग़ैर का तुमको ख़ुदा हम कैसे होने दें

नहीं क़ानून की दफ़्आत में कुछ ज़िक्र उलफ़त का

मुहब्बत में क़ज़ा की हो सज़ा हम कैसे होने दें

बिठा कर तख़्त पर हमने रखा है ताज तेरे सर

हमीं पर ज़ुल्म की बारिश बता हम कैसे होने दें

किसी को आसरा गर दे नहीं सकते ज़माने में

किसी को जानकर बे-आसरा हम कैसे होने दें

नतीज़ा ख़ूब भुगता है मरासिम में मसाफ़त का

दिलों के दरमियाँ फिर फ़ासला हम कैसे होने दें

ख़ताएँ की सज़ा भुगती सबक़ से दूरियाँ फिर भी

ख़ताएँ फिर वही हर मर्तबा हम कैसे होने दें

ज़रूरत जो हुई ज़र की कभी ईमान भी डोला

मगर किरदार से इज़्ज़त जुदा हम कैसे होने दें

ग़मों की मेज़बानी में कटी है उम्र ये सारी

ख़ुशी इसके लिए तुमको ख़फ़ा हम कैसे होने दें

सफ़ीना जब भी सौंपा है डुबाया है 'तुरंत' उसने

उसे फिर ज़िंदगी का नाख़ुदा हम कैसे होने दें

गिरधारी सिंह गहलोत 'तुरंत ' बीकानेरी

मौलिक व अप्रकाशित

मीर तक काश कभी दर्द का मंज़र पहुँचे (११२ )tag:www.openbooksonline.com,2020-06-19:5170231:BlogPost:10101062020-06-19T19:00:00.000Zगिरधारी सिंह गहलोत 'तुरंत 'http://www.openbooksonline.com/profile/GIRDHARISINGHGAHLO

ग़ज़ल (2122 1122 1122 22 /112 )

मीर तक काश कभी दर्द का मंज़र पहुँचे

और मज़मून-ए-शिकायत की झलक भर पहुँचे

आज किस हाल में है देख रिआया रहती

ग़म ज़रा उसका किसी दिल के तो अंदर पहुँचे

सिर्फ़ बातें ही किया करते गुहर लाने हैं

क्या कभी आप तह-ए-आब-ए-समंदर पहुँचे

जो घरों में हैं दुआ है कि सभी शाद रहें

और बिछड़ा है जो भटका है जो वो घर…

ग़ज़ल (2122 1122 1122 22 /112 )

मीर तक काश कभी दर्द का मंज़र पहुँचे
और मज़मून-ए-शिकायत की झलक भर पहुँचे

आज किस हाल में है देख रिआया रहती
ग़म ज़रा उसका किसी दिल के तो अंदर पहुँचे

सिर्फ़ बातें ही किया करते गुहर लाने हैं
क्या कभी आप तह-ए-आब-ए-समंदर पहुँचे

जो घरों में हैं दुआ है कि सभी शाद रहें
और बिछड़ा है जो भटका है जो वो घर पहुँचे

हमने पैगाम-ए-मुहब्बत है रवाना तो किया
बस दुआ कीजै सलामत वो कबूतर पहुँचे

हमने उल्फ़त की रखी थी कभी बुनियाद-ए-मकाँ
उनकी ज़ानिब से मगर हिज्र के पत्थर पहुँचे

हम तो तैयार हैं पलकों पे उन्हें रखने को
कोई ख़ुशियों से कहे तो सही दर पर पहुँचे

ये रिवायत है कि प्यासा ही कुएँ तक जाता
क्या कभी देखा कि दरिया पे समंदर पहुँचे

तिश्नगी आँखों से पीने से मिटे कैसे 'तुरंत'
जब लबों तक ही नहीं बादा का साग़र पहुँचे

गिरधारी सिंह गहलोत 'तुरंत ' बीकानेरी

मौलिक व अप्रकाशित
अगर है जीना तो फ़िक्रों के कारवाँ से निकल(१११ )tag:www.openbooksonline.com,2020-06-17:5170231:BlogPost:10104082020-06-17T10:30:00.000Zगिरधारी सिंह गहलोत 'तुरंत 'http://www.openbooksonline.com/profile/GIRDHARISINGHGAHLO

ग़ज़ल(1212 1122 1212 22 /112 )

अगर है जीना तो फ़िक्रों के कारवाँ से निकल

हिसार का जो बनाया उस आसमाँ से निकल

कहा ख़ुशी ने कि हूँ इंतज़ार में कब से

है मेरी बारी अरे ग़म तू इस मकाँ से निकल

अमीर है तो क़ज़ा क्या न आएगी तुझको

फ़ना न होगा तू ऐसे बशर गुमाँ से निकल

ख़ुदा ग़रीब की ख़ातिर तू अश्क बन जा मेरे

दुआ का रूप ले मेरी सदा ज़बाँ से निकल

बिना पसीना बहाये नसीब बनता नहीं

नुज़ूमी और लकीरों के साएबाँ से निकल

हयात लेती है जो भी वो…

ग़ज़ल(1212 1122 1212 22 /112 )

अगर है जीना तो फ़िक्रों के कारवाँ से निकल

हिसार का जो बनाया उस आसमाँ से निकल

कहा ख़ुशी ने कि हूँ इंतज़ार में कब से

है मेरी बारी अरे ग़म तू इस मकाँ से निकल

अमीर है तो क़ज़ा क्या न आएगी तुझको

फ़ना न होगा तू ऐसे बशर गुमाँ से निकल

ख़ुदा ग़रीब की ख़ातिर तू अश्क बन जा मेरे

दुआ का रूप ले मेरी सदा ज़बाँ से निकल

बिना पसीना बहाये नसीब बनता नहीं

नुज़ूमी और लकीरों के साएबाँ से निकल

हयात लेती है जो भी वो इम्तिहाँ दे दे

तू कामयाब सदा हो के इम्तिहाँ से निकल

न बन कभी तू कोई उलझनों का सैयारा

अगर बना है तो जल्दी से कहकशाँ से निकल

अगर तिजारतों का शौक है तो तय कर ले

तू सब से पहले तो फ़िक्र-ए-नफ़ा-ज़ियाँ से निकल

जहाँ पे आबरू नीलाम हर घड़ी होती

'तुरंत ' देर न कर तू अभी वहाँ से निकल

गिरधारी सिंह गहलोत 'तुरंत ' बीकानेरी

मौलिक व अप्रकाशित
परिंदा तिफ़्ल हो उसके भी पर तो रहते हैं(११० )tag:www.openbooksonline.com,2020-06-15:5170231:BlogPost:10100582020-06-15T20:00:00.000Zगिरधारी सिंह गहलोत 'तुरंत 'http://www.openbooksonline.com/profile/GIRDHARISINGHGAHLO

(1212 1122 1212 22 /112 )

परिंदा तिफ़्ल हो उसके भी पर तो रहते हैं

ग़रीब हो भले ख़्वाबों में घर तो रहते हैं

भले ही ज़िंदगी हासिल हुई अमीरों सी

मगर उन्हें भी कुछ अन्जाने डर तो रहते हैं

हुआ है बंद कभी एक रास्ता मत डर

खुले कहीं न कहीं और दर तो रहते हैं

मिला न एक सुबू गाँव में तमन्ना का

भले ही हसरतों के कूज़ा-गर तो…

(1212 1122 1212 22 /112 )

परिंदा तिफ़्ल हो उसके भी पर तो रहते हैं
ग़रीब हो भले ख़्वाबों में घर तो रहते हैं

भले ही ज़िंदगी हासिल हुई अमीरों सी
मगर उन्हें भी कुछ अन्जाने डर तो रहते हैं

हुआ है बंद कभी एक रास्ता मत डर
खुले कहीं न कहीं और दर तो रहते हैं

मिला न एक सुबू गाँव में तमन्ना का
भले ही हसरतों के कूज़ा-गर तो रहते हैं

सताए धूप मुसीबत की ,छाँव कर देंगे
हर एक घर में पुराने शजर तो रहते हैं

भुलाना जान के ऐबों को अपने ठीक नहीं
कि ऐब दीदा-ए-अहल-ए-नज़र तो रहते हैं

है अब भी मुल्क में जारी तिजारत-ए-पैकर
हवस के आज तलक सौदा-गर तो रहते हैं

दिखाए ख़ौफ़ जो बच्चों को मान कर चलिए
तमाम उम्र कुछ उनके असर तो रहते हैं

हमेशा फैसले के वक़्त ग़ौर कर लें 'तुरंत '
हयात भर ही कुछ अगर और मगर तो रहते हैं

गिरधारी सिंह गहलोत 'तुरंत ' बीकानेरी

मौलिक व अप्रकाशित
कच्चे आमों जैसा खट्टा कभी शहद सा होता जीवन (१०९ )tag:www.openbooksonline.com,2020-06-10:5170231:BlogPost:10096452020-06-10T18:00:00.000Zगिरधारी सिंह गहलोत 'तुरंत 'http://www.openbooksonline.com/profile/GIRDHARISINGHGAHLO

एक गीत

कच्चे आमों जैसा खट्टा

कभी शहद सा होता जीवन |

पाया जीवन है जिसने भी

पल पल देनी पड़े परीक्षा |

कैसे भी हालात किसी के

जीवन की मत करें उपेक्षा |

करते अगर भ्रूण की हत्या

या करते हत्या अपनी तुम

पाप हमेशा कहलायेंगे

न्याय करेगा अगर समीक्षा |

अपनी नादानी के कारण

क्यों करते खिलवाड़ मनुज तुम

मिटटी के सम ठोकर मारो

क्या…

एक गीत

कच्चे आमों जैसा खट्टा
कभी शहद सा होता जीवन |

पाया जीवन है जिसने भी
पल पल देनी पड़े परीक्षा |
कैसे भी हालात किसी के
जीवन की मत करें उपेक्षा |
करते अगर भ्रूण की हत्या
या करते हत्या अपनी तुम
पाप हमेशा कहलायेंगे
न्याय करेगा अगर समीक्षा |
अपनी नादानी के कारण
क्यों करते खिलवाड़ मनुज तुम
मिटटी के सम ठोकर मारो
क्या इतना है सस्ता जीवन |

कच्चे आमों जैसा खट्टा
कभी शहद सा होता जीवन |

माना मन को विचलित करते
जीवन में तूफान सभी को |
कभी कभी ही लगे निरंतर
ये जीना आसान सभी को |
कंटक बन कर चुभते रहते
विकट कई हालात जगत में
हुए उपस्थित ऐसे मंज़र |
जो करते हैरान सभी को |
लाख नज़र आती कठिनाई
हमें बचाना इसको फिर भी
मिला ईश से वर जो सुंदर
पुष्पों का गुलदस्ता जीवन |

कच्चे आमों जैसा खट्टा
कभी शहद सा होता जीवन |

अगर आपके जीवन में सुख
कूट कूट कर भरे पड़े हैं |
दीन दुखी को बांटो थोड़े
ग़म से जो अधमरे पड़े हैं |
जिनका नहीं जगत में कोई
पालन हारा सिवा ईश के
भांति भांति के जख्म अभी तक
जिन लोगों के हरे पड़े हैं |
इसमें भी संतोष मिलेगा
और मिलेगी सदा दुआएं
औरों के आँगन यदि देखो
जीता हँसता गाता जीवन |

कच्चे आमों जैसा खट्टा
कभी शहद सा होता जीवन |

गिरधारी सिंह गहलोत 'तुरंत' बीकानेरी |

मौलिक व अप्रकाशित