For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गनेश जी "बागी")

'चित्र से काव्य तक' प्रतियोगिता अंक -१६  

नमस्कार दोस्तों !

इस बार की चित्र से काव्य तक प्रतियोगिता अंक-१६ में आप सभी का हार्दिक स्वागत है | रिमझिम बरसात के मौसम में ठंडी-ठंडी फुहार से युक्त सावन की मस्ती का प्रतिनिधित्व करता हुआ इस बार का नयनाभिराम चित्र अपने आप में अनमोल है जिसे हमारे विद्वान प्रतिभागियों द्वारा अनेक रूप में चित्रित किया जा सकता है |

साथियों! इस साल की भयंकर गर्मी झेलने के बाद जैसे ही सावन की ठंडी-ठंडी फुहारें आयीं वैसे ही अधिकतर बागों में झटपट झूले पड़ गए अब इन झूलों पर झूलने वालों को बचपन जैसी मस्ती तो आनी ही है    

मधुर सावनी है यहाँ, ठंडी मस्त फुहार.

मौसम की हैं मस्तियाँ, प्रियतम से अभिसार..

आइये तो उठा लें अपनी-अपनी लेखनी, और कर डालें इस चित्र का काव्यात्मक चित्रण, और हाँ.. पुनः आपको स्मरण करा दें कि ओ बी ओ प्रबंधन द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि यह प्रतियोगिता सिर्फ भारतीय छंदों पर ही आधारित होगी, कृपया इस प्रतियोगिता में दी गयी छंदबद्ध प्रविष्टियों से पूर्व सम्बंधित छंद के नाम व प्रकार का उल्लेख अवश्य करें | ऐसा न होने की दशा में वह प्रविष्टि ओबीओ प्रबंधन द्वारा अस्वीकार की जा सकती है | 

प्रतियोगिता के तीनों विजेताओं हेतु नकद पुरस्कार व प्रमाण पत्र  की भी व्यवस्था की गयी है जिसका विवरण निम्नलिखित है :-

"चित्र से काव्य तक" प्रतियोगिता हेतु कुल तीन पुरस्कार 
प्रथम पुरस्कार रूपये १००१
प्रायोजक :-Ghrix Technologies (Pvt) Limited, Mohali
A leading software development Company 

 

द्वितीय पुरस्कार रुपये ५०१
प्रायोजक :-Ghrix Technologies (Pvt) Limited, Mohali

A leading software development Company

 

तृतीय पुरस्कार रुपये २५१
प्रायोजक :-Rahul Computers, Patiala

A leading publishing House

नोट :-

(1) १४ तारीख तक रिप्लाई बॉक्स बंद रहेगा, १५  से १७ तारीख तक के लिए Reply Box रचना और टिप्पणी पोस्ट करने हेतु खुला रहेगा |

(2) जो साहित्यकार अपनी रचना को प्रतियोगिता से अलग रहते हुए पोस्ट करना चाहे उनका भी स्वागत है, अपनी रचना को"प्रतियोगिता से अलग" टिप्पणी के साथ पोस्ट करने की कृपा करे | 

सभी प्रतिभागियों से निवेदन है कि रचना छोटी एवं सारगर्भित हो, यानी घाव करे गंभीर वाली बात हो, रचना पद्य की किसी विधा में प्रस्तुत की जा सकती है | हमेशा की तरह यहाँ भी ओबीओ के आधार नियम लागू रहेंगे तथा केवल अप्रकाशित एवं मौलिक कृतियां ही स्वीकार किये जायेगें | 

विशेष :-यदि आप अभी तक  www.openbooksonline.com परिवार से नहीं जुड़ सके है तो यहाँ क्लिक कर प्रथम बार sign up कर लें|  

अति आवश्यक सूचना :- ओ बी ओ प्रबंधन ने यह निर्णय लिया है कि "चित्र से काव्य तक" प्रतियोगिता अंक-१६ , दिनांक १५ जुलाई  से १७ जुलाई   की मध्य रात्रि १२ बजे तक तीन दिनों तक चलेगी, जिसके अंतर्गत आयोजन की अवधि में प्रति सदस्य अधिकतम तीन पोस्ट ही दी जा सकेंगी साथ ही पूर्व के अनुभवों के आधार पर यह तय किया गया है कि नियम विरुद्ध व निम्न स्तरीय प्रस्तुति को बिना कोई कारण बताये और बिना कोई पूर्व सूचना दिए प्रबंधन सदस्यों द्वारा अविलम्ब हटा दिया जायेगा, जिसके सम्बन्ध में किसी भी किस्म की सुनवाई नहीं की जायेगी |

मंच संचालक: अम्बरीष श्रीवास्तव

Views: 3723

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

वाह वाह वाह, आपको छंद में अपनी बात कहते देखना बहुत ही सुखकर लग  रहा है रेखा जोशी जी. आपके इस सद्प्रयास हेतु आपको कोटिश साधुवाद. बाकी की सभी बातें सीमा अग्रवाल जी ने कह ही दी हैं. प्रयास जारी रखें, मंजिल कोई ज्यादा दूर नहीं है.

आदरणीय प्रभाकर जी ,सादर नमस्ते ,आपका बहुत बहुत धन्यवाद ,ऐसे ही उत्साह बढ़ाते रहिये आपका आभार 

रेखा जी बहुत प्यारा रिमझिम सी फुहारों जैसा आपका छंद बहुत अच्छा लगा 

आदरणीया राजेश जी ,आपका आभार 

हरियाली आयी अंगना ,छायी मदमस्तियाँ.
मनभावन आए सामने ,झुक गयी आखियाँ,
झूले पड़ते पेड़ों पे ,झूल रही सखियाँ ,
झूमती नाचती गाती ,करती है बतियाँ .

आदरणीया रेखा जी वाह वाह क्या बात है निराला अंदाज ...जादुई 
झुक गयीं अखियाँ 
भ्रमर ५ 
भ्रमर ५ 

 

 रेखा जोशी जी ..

सुन्दर भावों से  रूप माला छंद  सजा.

क्या बात है....

सुन्दर भाव.... बढ़िया प्रयास है आदरणीया रेखा जोशी जी....

सादर बधाई स्वीकारें....

रेखा जी, आदरेया सीमा जी ने सत्य कहा है ...आपकी रचना रूपमाला से इतर है ...कृपया इस छंद की जानकारी प्राप्त करके पुनः अभ्यास करें ! सफलता अवश्य मिलेगी ....बहरहाल आपको बधाई !

आदरणीय ओ.बी.ओ. परिवार को मेरी यह दर्शक दीर्घा वाली (प्रतियोगिता से बाहर) रचना दोहे के रूप में समर्पित है

 

सावन महीना सास का, बहु को दिया पठाय|

पिय की याद ज्वाला बन, रात रात  तरसाय||

 

बाबुल के घर आय के, सखियन भेंट कराय|

तरल याद पिय की लिए,बगिया झूलन जाय||

 

झूला लिए हिलोर जब, मन गद गद हो जाय|

लड़कों की हठ खेलियाँ, हाय हाय चिल्लाय||

 

झूला झूले बावरे,  हम तो हुए पराय|

अब छोड़ो पिछा मेरा, दर्द पिया को जाय||

 

पिया बसे परदेश में, झूला हिचकी खाय|

याद कर रहे हैं हमें, झूलत पैर खुजाय||

 

झूल झूल है मस्तियाँ, अंग अंग गदराय|

प्रथम मिलन की याद को,सखि पूछत शरमाय||

 

दिवस रात की कह गई, सखियन के बहकाय|

गाल लाल से शर्म हुए, हाय राम गस खाय||

 

झूला उड़ ऊपर उड़ा  सखियन धूम मचाय|

चिकुट चिकूटी काटती, सब सखियन मुस्काय||

उमाशंकर मिश्र

 

वाह वाह  आदरणीय उमाशंकर जी........
गज़ब किया
यों तो सभी दोहे मेरा मन मोहे..........पर इसकी बात कुछ निराली है :

पिया बसे परदेश में, झूला हिचकी खाय|

याद कर रहे हैं हमें, झूलत पैर खुजाय||

____हाय हाय हाय हाय ...मर जावां गुड़ खा के...

____बधाई हो प्रभु

धनवाद अलबेला जी, जियो सदा गुड़ खाय

सारा जग अच्छा कहे, पड़ोसन गड़ीयाय

पड़ोसन गड़ीयाय, गाँव में खुशियाँ महके

सदा गुलाबी गाल , चाँद सा चहरा दमके

....................................................

................................................

आगे की दो लाईन कोई पूरी कर दो मेरे भाइयों मुझसे नहीं जम रहा है

जय हो अलबेला जी आपका प्यार सदा स्वीकार थोड़ी ठिठोली है जी शिकायत मत करना

हार्दिक धनवाद जी


धनवाद अलबेला जी, जियो सदा गुड़ खाय

सारा जग अच्छा कहे, पड़ोसन गड़ीयाय

पड़ोसन गड़ीयाय, गाँव में खुशियाँ महके

सदा गुलाबी गाल , चाँद सा चहरा दमके

..............................

..................अलबेला को मिल गया, आपका आशीर्वाद
                                                 उमा जी है आपको, लाख लाख धनवाद

____जय हो आपकी.......

RSS

कृपया ध्यान दे...

New

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा,रचना शीघ्र अनुमोदित कराने हेतु रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिख दें । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-"OBO" मुफ्त विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

बृजेश नीरज replied to बृजेश नीरज's discussion लखनऊ चैप्टर का उदघाटन: एक रिपोर्ट
"आदरणीय राम भाई आपका आभार! अगले कार्यक्रमों में आपकी उपस्थिति प्रार्थनीय है।"
3 minutes ago
वीनस केसरी replied to वीनस केसरी's discussion विश्व भाषा समुदाय में वर्तमान भारतीय बोलचाल की भाषाएं in the group ग़ज़ल की बातें
"शुक्रिया विशाल भाई"
6 hours ago
सूबे सिंह सुजान commented on SANDEEP KUMAR PATEL's blog post ग़ज़ल "बह रही गंगा अजल से पापियों के वास्ते"
"wah wah..............bhut nayepan ke sath sunder rchna"
7 hours ago
सूबे सिंह सुजान liked SANDEEP KUMAR PATEL's blog post ग़ज़ल "बह रही गंगा अजल से पापियों के वास्ते"
7 hours ago

सदस्य कार्यकारिणी
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओ बी ओ चित्र से काव्य तक छंदोत्सव" अंक- 26 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय अरुण निगम साहब सादर अवकाश के दिन भी आपका मंच पर न होना सतत खलता रहा. मगर आपके इस प्रतिक्रया…"
7 hours ago

सदस्य कार्यकारिणी
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओ बी ओ चित्र से काव्य तक छंदोत्सव" अंक- 26 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय सत्यनारायण सिंह जी आपको कुण्डलिया सारगर्भित लगी मेरा रचना कर्म सफल हुआ सादर आभार. "
7 hours ago
Laxman Prasad Ladiwala replied to Admin's discussion "ओ बी ओ चित्र से काव्य तक छंदोत्सव" अंक- 26 in the group चित्र से काव्य तक
"जी आदरणीय "
7 hours ago

सदस्य कार्यकारिणी
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओ बी ओ चित्र से काव्य तक छंदोत्सव" अंक- 26 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय प्रधान सम्पादक जी सादर, आपका आशीष यूँ ही मिलता रहे मेरा उत्साह छंदों पर बना रहेगा. सादर आभार."
7 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion "ओ बी ओ चित्र से काव्य तक छंदोत्सव" अंक- 26 in the group चित्र से काव्य तक
"सादर आभार आदरणीय योगराभाईजी.. . "
7 hours ago

प्रधान संपादक
योगराज प्रभाकर replied to Admin's discussion "ओ बी ओ चित्र से काव्य तक छंदोत्सव" अंक- 26 in the group चित्र से काव्य तक
""ओबीओ चित्र से काव्य तक छन्दोत्सव" अंक-२६ को सफल बनाने के लिए सभी साथियों का दिल से…"
7 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion "ओ बी ओ चित्र से काव्य तक छंदोत्सव" अंक- 26 in the group चित्र से काव्य तक
"इसी कारण छंद प्रयास के क्रम में मात्राओं के लिहाज से संवेदनशील होना आवश्यक है आदरणीय लक्ष्मण प्रसाद…"
7 hours ago

सदस्य कार्यकारिणी
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओ बी ओ चित्र से काव्य तक छंदोत्सव" अंक- 26 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय अरुण निगम जी सादर आभार."
7 hours ago

© 2013   Created by Admin.

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service