For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक २६

परम आत्मीय स्वजन, 

"ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" के शानदार पच्चीस अंक सीखते सिखाते संपन्न हो चुके हैं, इन मुशायरों से हम सबने बहुत कुछ सीखा और जाना है, इसी क्रम में "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक २६ मे आप सबका दिल से स्वागत है | इस बार का मिसरा हिंदुस्तान के मशहूर शायर जनाब राहत इन्दौरी साहब की ग़ज़ल से लिया गया है। इस बार का मिसरा -ए- तरह है :-

 .

"उँगलियाँ यूँ न सब पर उठाया करो"
    २१२        २१२        २१२       २१२ 
फाएलुन   फाएलुन   फाएलुन   फाएलुन

रदीफ़      : करो 
क़ाफ़िया  : आया (कमाया, उड़ाया, चबाया, खिलाया, लगाया इत्यादि) 

.

मुशायरे की शुरुआत दिनाकं २६ अगस्त २०१२ दिन रविवार लगते ही हो जाएगी और दिनांक २८ अगस्त २०१२ दिन मंगलवार के समाप्त होते ही मुशायरे का समापन कर दिया जायेगा | 


अति आवश्यक सूचना :- ओ बी ओ प्रबंधन ने यह निर्णय लिया है कि "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक २६ जो पूर्व की भाति तीन दिनों तक चलेगा, जिसके अंतर्गत आयोजन की अवधि में प्रति सदस्य अधिकतम तीन स्तरीय गज़लें ही प्रस्तुत की जा सकेंगीं | साथ ही पूर्व के अनुभवों के आधार पर यह तय किया गया है कि नियम विरुद्ध व निम्न स्तरीय प्रस्तुति को बिना कोई कारण बताये और बिना कोई पूर्व सूचना दिए प्रबंधन सदस्यों द्वारा अविलम्ब हटा दिया जायेगा, जिसके सम्बन्ध में किसी भी किस्म की सुनवाई नहीं की जायेगी | कृपया गिरह मतले के साथ न बांधे अर्थात तरही मिसरा का प्रयोग मतले में ना करें |  मुशायरे के सम्बन्ध मे किसी तरह की जानकारी हेतु नीचे दिये लिंक पर पूछताछ की जा सकती है:-

 


( फिलहाल Reply Box बंद रहेगा जो २६ अगस्त २०१२ दिन रविवार लगते ही खोल दिया जायेगा ) 

यदि आप अभी तक ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार से नहीं जुड़ सके है तो www.openbooksonline.com पर जाकर प्रथम बार sign up कर लें | 


    मंच संचालक 
राणा प्रताप सिंह
 
(सदस्य प्रबंधन समूह) 
ओपन बुक्स ऑनलाइन

Views: 23319

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

वक्त है कीमती यूँ न जाया करो 
ख्वाब की ज़द से बाहर भी आया करो ...aisi sunder si bate sunaya karo...

गीत मेरे हैं पहचान मेरी सनम 
दूसरों से सुनो खुद भी गाया करो ...maffilo me hame bhi bulaya karo...UMD.

बात होठों पे कुछ है निहां दिल में कुछ
ये गलत बात है सच नुमाया करो ...ekdam sahi nas pe aapane hath rakha hai Seema mam.

जिनके चेहरों पे सिलवट तजुर्बें की है 
उनके आगे सदा सर झुकाया करो ...is umda sher pe maineसर झुकाया..

आइना मत बनो सबके चेहरों का तुम 
खुद का चेहरा भी सबको दिखाया करो ..kya garaz hai ke mukh yun chhupaya karo...

sahndar ashaaro me piroi jandar GAZAL Seema ji wah!

bahut khoob seema ji bahut sundar ghazal he daad kubool karein

//वक्त है कीमती यूँ न जाया करो 
ख्वाब की ज़द से बाहर भी आया करो // सुन्दर मतला और उतना ही सुन्दर सन्देश.

//गीत मेरे हैं पहचान मेरी सनम 
दूसरों से सुनो खुद भी गाया करो //  बहुत खूब.


//बात होठों पे कुछ है निहां दिल में कुछ
ये गलत बात है सच नुमाया करो // क्या कहने हैं - वाह वाह वाह.

//कट न जाएँ कहीं ,तुम ज़रा देखना 
उंगलियाँ यूँ न सब पर उठाया करो // गिरह का यह अंदाज़ भी बढ़िया रहा, सही चेतावनी है.

//जिनके चेहरों पे सिलवट तजुर्बें की है 
उनके आगे सदा सर झुकाया करो // वाह बहुत खूब ! सीमा जी यह शेअर और ज्यादा पुख्ता हो सकता था. पता नहीं कहीं कुछ कमी लग रही है. वैसे "जिनके" (बहुवचन), "चेहरों" (बहुवचन)  के साथ "सिलवट" (एकवचन) और "तजुर्बें की है" (एकवचन) थोडा सा खल रहा है.  

//आइना मत बनो सबके चेहरों का तुम 
खुद का चेहरा भी सबको दिखाया करो // बेहतरीन, लाजवाब - हासिल-ए-गजल शेअर.

//तल्खियो की वजह मत भुलाना कभी
तल्खियों के असर भूल जाया करो// बहुत खूब !

आइना मत बनो सबके चेहरों का तुम 
खुद का चेहरा भी सबको दिखाया करो --लाजवाब..... उम्दा अशआर  से सजी बहुत ही खूबसूरत और लाजवाब ग़ज़ल दिली दाद हाज़िर है 

जिनके चेहरों पे सिलवट तजुर्बें की है
उनके आगे सदा सर झुकाया करो--------वाह, उम्दा ख्याल

बहुत ही लाजवाब गज़ल कही

हर शेर जोरदार  है  सुन्दर शिल्प सुन्दर भाव

आदरणीया सीमा जी बहुत बहुत बधाई

सीमाजी.. सीमाजी.. !!!! ..क्या बात है.. क्या बात है !

हर शेर ऊँची कहन को साझा करता हुआ. ग़ज़ल की विधा होती ही है बातचीत के लिहाज में. आपने तो जैसे इस परिभाषा का उदाहरण सा प्रस्तुत किया है. वाह वाह !

किस एक शेर को विशेष कहूँ ?!!!

ख्वाब की ज़द से बाहर आने को कहने वाला कितना टूट कर कहता है ! और नितांत अपने को ही कहता है. आपकी दरियादिली साफ़ दिख रही है, सीमाजी.

सच नुमाया करने को कहना आँखों में आँखें डाल कर कहने की साहस मांगता है. आपमें वह साहस है, मोहतरमा. बहुत खूब !

उसी अंदाज़ में आपके ग़ज़ल की गिरह भी लगी है.

जिनके चेहरों पे सिलवट तजुर्बें की है 
उनके आगे सदा सर झुकाया करो

तज़ुर्बे को सलाम करती इस कहन को सलाम .. .

एकबात ... तजुर्बों की सिलवट या सिलवटें.  खैर, शेर में बात ऊँची और असरदार है.

आइना मत बनो सबके चेहरों का तुम 
खुद का चेहरा भी सबको दिखाया करो

क्या बात है ?! यह सही भी है, लोग आईना तो बन जाने का दावा करते हैं लेकिन खुद को नहीं देख पाने का श्राप मोल ले लेते हैं .. !!!!

आखिरी शेर के लिये विशेष बधाई  कह रहा हूँ. तल्ख़ियों की वज़ह भूल जाने वाला बार-बार उन्हीं गलतियों को दुहराता है. लेकिन एक बार चटक बनने का कारण बना तो उसे बचा कर, सँवार कर आगे बढ़ा जाय,  उसका असर ही क्यों रहे ?  बहुत सुन्दर बात हुई है, बधाई.

लेकिन इन सभी शेरों में मुझे आपका यह शेर कचक भरा लगा. या सही कहिये, मैं इसकी कहन से एकसार नहीं हो पाया --

गीत मेरे हैं पहचान मेरी सनम 
दूसरों से सुनो खुद भी गाया करो

बहरहाल, आपकी इस कोशिश पर मैं दिल से दाद कह रहा हूँ.

सादर

बहुत  खूबसूरत ग़ज़ल के लिए
ढेरों दाद क़ुबूल कीजिये आदरणीया सीमा जी
आपकी ग़ज़ल पहली बार पढ़ रहा हूँ
मजा आ गया आपकी इस ग़ज़ल को पढ़ कर

आदरणीया सीमा जी, आपकी इस ग़ज़ल में जीवन दर्शन, व्यावहारिकता, सच्चाई, नसीहत, क्या कुछ नहीं है? एक भावपूर्ण ग़ज़ल...ये दो शेअर बहुत ही गहरे लगे...

//जिनके चेहरों पे सिलवट तजुर्बें की है 
उनके आगे सदा सर झुकाया करो

तल्खियो की वजह मत भुलाना कभी

तल्खियों के असर भूल जाया करो//

बेहतरीन ग़ज़ल के लिए हार्दिक बधाई स्वीकार कीजिये....

//गीत मेरे हैं पहचान मेरी सनम 
दूसरों से सुनो खुद भी गाया करो 


बात होठों पे कुछ है निहां दिल में कुछ
ये गलत बात है सच नुमाया करो 

कट न जाएँ कहीं ,तुम ज़रा देखना 
उंगलियाँ यूँ न सब पर उठाया करो 

जिनके चेहरों पे सिलवट तजुर्बें की है 
उनके आगे सदा सर झुकाया करो 

आइना मत बनो सबके चेहरों का तुम 
खुद का चेहरा भी सबको दिखाया करो//
वाह आदरेया सीमाजी वाह .......इन बेहतरीन अशआर के लिए दिली मुबारकबाद क़ुबूल फरमाएं .....सादर

मुश्किलें देख कर डर न जाया करो।
ग़म के लम्हों में भी मुस्कुराया करो॥

गर बनानी है पहचान तुमको नई,
लीक से हट के रस्ते बनाया करो॥

आंधियों और तूफान में हूँ पला,
ऐ हवाओं न मुझको डराया करो॥

दोस्ती प्यार औ सब्र ईमान को,
ज़िंदगी में ज़रूर आजमाया करो॥

आजकल शहर का हाल अच्छा नहीं,
शाम ढलते ही घर तुम भी आया करो॥

बस समंदर के जैसे बड़े न बनो,
प्यास भी तो किसी की बुझाया करो॥

सब नहीं एक से इस ज़माने में हैं,
“उँगलियाँ यूं न सब पर उठाया करो”॥

हर तरफ नूर तुमको नज़र आएगा,
पहले दिल के अंधेरे मिटाया करो॥

दिल से नफ़रत के काँटे हटाकर ज़रा,
गुल मुहब्बत के “सूरज” खिलाया करो॥


डॉ. सूर्या बाली “सूरज”

आंधियों और तूफान में हूँ पला,

ऐ हवाओं न मुझको डराया करो॥ --> क्या बहादुरी और ज़िन्दादिली है.. वाह..

हर तरफ नूर तुमको नज़र आएगा,

पहले दिल के अंधेरे मिटाया करो॥ --> ये तो सबसे ज़रुरी है वरना हर रौशनी बेकार है.. बहुत ख़ूब..

सादर,

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity


सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  उत्साहित बने रहने और सतत चलते रहने के सुझाव से निस्सृत होती सकारात्मकता का आयाम आश्वस्तिकारी…"
yesterday
धर्मेन्द्र कुमार सिंह replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जब कविता कोश चल सकता है तो ओबीओ क्यूँ नहीं। वहाँ भी शुरू में जो लोग थे आज नहीं हैं। नए-नए लोग…"
Saturday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"चर्चा में आपकी उपस्थिति तथा आपके भावमय शब्दों का स्वागत है आदरणीय मिथिलेश जी. "
Saturday
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "प्यारी दुश्मन" -[लघु कथा] (18)
"मेरी इस रचना के अवलोकन हेतु पाठकों को हार्दिक धन्यवाद।"
Friday
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "शह और शिकस्त" - [लघुकथा] 25 (शतरंज संदर्भित) - शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"मेरी इस रचना पर 446 अवलोकन हेतु हार्दिक आभार पाठकों के प्रति।"
Friday
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post सूरज के तेवर (लघुकथा) [छंदोत्सव-58 चित्र से प्रेरित] /शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"रचना पटल पर उपस्थिति, समीक्षात्मक टिप्पणी और सवाल हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया कान्ता रॉय जी। मेरी…"
Friday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" सादर नमस्कार आदरणीय मंच। कुछ अन्य सुझाव: 1- सदस्यों से सहयोग राशि एकत्रित कर ओबीओ की पत्रिका…"
Jun 1
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अच्छा सुझाव"
Jun 1
Gajendra shrotriya replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"प्रतिष्ठित मंच के सभी सम्माननीय सदस्यों को सादर प्रणाम🙏ओ बी ओ परिवार के समक्ष बनी इस विषम परिस्थिति…"
May 31
Manjeet kaur replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"ओ बी ओ मंच से बहुत कुछ सीखने को मिला इसके बंद होने की खबर दुखद और पीड़ादाई लगी। अजय गुप्ता जी की…"
May 30
Manjeet kaur commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"धर्मेंद्र कुमार जी आज के मुश्किल दौर में इतना जिगरा ! यथार्थ और सटीक वर्णन के लिए बहुत बहुत बधाई"
May 30
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .मंच

दोहा सप्तक. . . . . मंचअभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।यह जग…See More
May 30

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service