For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गनेश जी "बागी")

"ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक - २२

परम आत्मीय स्वजन

अप्रैल माह का मिसरा -ए- तरह मुग़ल काल के अंतिम दौर के शायर मोमिन खान 'मोमिन' की गज़ल से लिया गया है| मोमिन इश्क और मुहब्बत के शायर थे| उनकी ग़ज़लों का माधुर्य और नाज़ुकी उनके अशआर पढ़ने से सहज ही महसूस की जा सकती है| कहते हैं उनके एक शेर पर ग़ालिब ने अपना पूरा दीवान उनके नाम करने की घोषणा कर दी थी| इस बार का तरही मुशायरा ऐसे अज़ीम शायर को ओ बी ओ की तरफ से श्रद्धांजलि के रूप में समर्पित है| मिसरा है:-


 

"तेरा ही जी न चाहे तो बातें हज़ार हैं "

बह्र: बह्र मुजारे मुसम्मन अखरब मक्फूफ़ महजूफ

(इसी बह्र पर ओ बी लाइव तरही मुशायरा -१९ भी आयोजित हो चुका है जिसे य...

ते/२/रा/२/ही/१      जी/२/न/१/चा/२/हे/१    तो/१/बा/२/तें/२/ह/१    जा/२/र/१/हैं/२

(तख्तीय करते समय जहाँ हर्फ़ गिराकर पढ़े गए हैं उसे लाल रंग से दर्शाया गया है)


रदीफ: हैं 

काफिया: आर (हज़ार, बेकरार, खाकसार, इन्तिज़ार, करार आदि)


विनम्र निवेदन: कृपया दिए गए रदीफ और काफिये पर ही अपनी गज़ल भेजें | अच्छा हो यदि आप बहर में ग़ज़ल कहने का प्रयास करे, यदि नए लोगों को रदीफ काफिये समझने में दिक्कत हो रही हो तो आदरणीय तिलक राज कपूर जी की कक्षा में यहाँ पर क्लिककर प्रवेश ले लें और पुराने पाठों को ठीक से पढ़ लें|

मुशायरे की शुरुआत दिनाकं 28 अप्रैल 2012 दिन शनिवार लगते ही हो जाएगी और दिनांक 30 अप्रैल 2012 दिन सोमवार के समाप्त होते ही मुशायरे का समापन कर दिया जायेगा |


अति आवश्यक सूचना :- ओ बी ओ प्रबंधन ने यह निर्णय लिया है कि "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक २१ जो पूर्व की भाति तीन दिनों तक चलेगा,जिसके अंतर्गत आयोजन की अवधि में प्रति सदस्य अधिकतम तीन स्तरीय गज़लें ही प्रस्तुत की जा सकेंगीं | साथ ही पूर्व के अनुभवों के आधार पर यह तय किया गया है कि नियम विरुद्ध व निम्न स्तरीय प्रस्तुति को बिना कोई कारण बताये और बिना कोई पूर्व सूचना दिए प्रबंधन सदस्यों द्वारा अविलम्ब हटा दिया जायेगा, जिसके सम्बन्ध में किसी भी किस्म की सुनवाई नहीं की जायेगी |


मुशायरे के सम्बन्ध मे किसी तरह की जानकारी हेतु नीचे दिये लिंक पर पूछताछ की जा सकती है ...

"OBO लाइव तरही मुशायरे" के सम्बन्ध मे पूछताछ

 

( फिलहाल Reply Box बंद रहेगा जो  28 अप्रैल 2012 दिन शनिवार  लगते ही खोल दिया जायेगा )

यदि आप अभी तक ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार से नहीं जुड़ सके है तो www.openbooksonline.com पर जाकर प्रथम बार sign up कर लें |

Views: 5128

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

धन्यवाद आदरणीय धरम जी !

होना तो खत्म चाहिए कोटा रिजर्व अब

तेरा ही जी न चाहे तो बातें हज़ार हैं


जय हो जय हो

स्वागत है मित्र वीनस जी ! जय हो जय हो!

तुस्सी तो कमाल कर दिया अनुज ..... तुस्सी ग्रेट हो जी ..... लख - लख मुबारका

धन्यवाद आदरणीय अग्रज !

बहुत खूब अम्बरीश भाई |

‘गज़ल’

अहसान मेरे आज भी जिन पे उधार हैं

ढूंढे कहाँ मिलेंगे बड़े फर्जदार हैं

 

रिश्तों में प्यार चाह रहा हर कोई यहाँ 

मिलता ही सबको वक्त नहीं शर्मसार हैं

 

वो खुश नसीब हैं जो फ़तह पा गए यहाँ

हर जंग जीतते ही कहाँ शहसवार हैं

 

चाहा जिन्हें था आज भी मुझको मिले नहीं

वे बेवफा भले हैं मगर मेरा प्यार हैं

 

‘अम्बर’ की रकम यार के खाते में आ गयी 

देना नहीं तो किस लिए लेते उधार हैं

--अम्बरीष श्रीवास्तव

गिरह का शेअर:

दिल चाहता है संग तेरे ख्वाब में चलूँ    

तेरा ही जी न चाहे तो बातें हज़ार हैं

बहुत खूब, हरेक शेअर अपने आप में मुकम्मिल और बेहतरीन संदेश देता हुआ. हार्दिक बधाई स्वीकार करें आदरणीय अम्बरीष भाई जी

आपका स्नेहाशीष  है आदरणीय ! जय ओ बी ओ !

‘अम्बर’ की रकम यार के खाते में आ गयी 

देना नहीं तो किस लिए लेते उधार हैं...WAH!

धन्यवाद आदरणीय बागडे साहब !

वाह गुरु
छा गए
तुसी ग्रेट हो 

:)))))))

RSS

कृपया ध्यान दे...

New

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा,रचना शीघ्र अनुमोदित कराने हेतु रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिख दें । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-"OBO" मुफ्त विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

वीनस केसरी commented on Admin's group सुझाव एवं शिकायत
"मेरे विचार में आयोजन को समुचित विस्तार देने के लिए उचित निवेदन किया गया हैअरुण निगम जी का सुझाव…"
14 minutes ago
वीनस केसरी commented on SANDEEP KUMAR PATEL's blog post ग़ज़ल "बह रही गंगा अजल से पापियों के वास्ते"
"अच्छी ग़ज़ल हुई है संदीप जी बधाई स्वीकार करें"
18 minutes ago
Neeraj Mishra commented on Neeraj Mishra's blog post जब दर्द गुजरता हो दिल से [नज़्म]
"gratitude my dear sir Brijesh ji"
18 minutes ago
वीनस केसरी commented on Abhinav Arun's blog post ग़ज़ल - मंडी से आढ़त तक सबकी पर्ची कटी हुई !
"इस घर से उस घर तक जाने में रोना हँसना , सब कुछ गुड्डे गुड़ियों का एक खेला ही तो है । सुख दुःख…"
19 minutes ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on anwar suhail's blog post खनिकर्मी
"आदरणीय सुहैल साहब,  आपने मुझे बहुत बड़ी इज़्ज़त बख़्शी है. हम समवेत सीखते हैं और अपनी-अपनी समझ…"
46 minutes ago
सूबे सिंह सुजान commented on सूबे सिंह सुजान's blog post तरही ग़ज़ल--आपसे मिलकर ये जाना दोस्ती क्य चीज़ है।
" Ashok Kumar Raktale.....आपका बहुत-बहुत धन्यवाद"
58 minutes ago

सदस्य कार्यकारिणी
Ashok Kumar Raktale commented on Raj Lally Sharma's blog post "ग़ज़ल " राज 'लाली'
"राजनीतिज्ञों पर व्यंग करती सुन्दर गजल के लिए बहुत बहुत दाद कुबुलें आदरणीय राज लल्ली शर्मा जी."
1 hour ago

सदस्य कार्यकारिणी
Ashok Kumar Raktale commented on poonam singh's blog post क्यों नही लिखती तुमको
"भावों को सुन्दर शब्द दिए हैं आदरणीया सदर बधाई स्वीकारें."
1 hour ago

सदस्य कार्यकारिणी
Ashok Kumar Raktale commented on Kewal Prasad's blog post !!! नवगीत !!!
"आदरणीय केवल प्रसाद जी सादर, बहुत सुन्दर नवगीत रचा है मंच पर हुई कार्यशाला का असर नवगीत की रचना में…"
1 hour ago
बृजेश नीरज commented on POOJA AGARWAL's blog post फेरीवाला
"आपके इस प्रयास पर आपको बधाई।एक सुंदर रचना बनते बनते रह गयी। यहां आपसी संवाद के द्वारा मैंने बहुत…"
1 hour ago

सदस्य कार्यकारिणी
Ashok Kumar Raktale commented on Gul Sarika Thakur's blog post सुनो ऋतुराज
"समन्दर के ज्वार की चाहत नभ के दर्पण में स्वयं को निहारना नहीं होता वह तो चन्द्रिका की सोलह कलाएं…"
1 hour ago
बृजेश नीरज commented on anwar suhail's blog post खनिकर्मी
"एक नई जमीन की बात की है। मेहनतकश के संघर्ष को बहुत सुंदरता से रचना में गढ़ा है आपने। आपको ढेरों बधाई।"
1 hour ago

© 2013   Created by Admin.

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service