परम आत्मीय स्वजन
अप्रैल माह का मिसरा -ए- तरह मुग़ल काल के अंतिम दौर के शायर मोमिन खान 'मोमिन' की गज़ल से लिया गया है| मोमिन इश्क और मुहब्बत के शायर थे| उनकी ग़ज़लों का माधुर्य और नाज़ुकी उनके अशआर पढ़ने से सहज ही महसूस की जा सकती है| कहते हैं उनके एक शेर पर ग़ालिब ने अपना पूरा दीवान उनके नाम करने की घोषणा कर दी थी| इस बार का तरही मुशायरा ऐसे अज़ीम शायर को ओ बी ओ की तरफ से श्रद्धांजलि के रूप में समर्पित है| मिसरा है:-
"तेरा ही जी न चाहे तो बातें हज़ार हैं "
बह्र: बह्र मुजारे मुसम्मन अखरब मक्फूफ़ महजूफ
(इसी बह्र पर ओ बी लाइव तरही मुशायरा -१९ भी आयोजित हो चुका है जिसे य...
ते/२/रा/२/ही/१ जी/२/न/१/चा/२/हे/१ तो/१/बा/२/तें/२/ह/१ जा/२/र/१/हैं/२
(तख्तीय करते समय जहाँ हर्फ़ गिराकर पढ़े गए हैं उसे लाल रंग से दर्शाया गया है)
रदीफ: हैं
काफिया: आर (हज़ार, बेकरार, खाकसार, इन्तिज़ार, करार आदि)
मुशायरे की शुरुआत दिनाकं 28 अप्रैल 2012 दिन शनिवार लगते ही हो जाएगी और दिनांक 30 अप्रैल 2012 दिन सोमवार के समाप्त होते ही मुशायरे का समापन कर दिया जायेगा |
अति आवश्यक सूचना :- ओ बी ओ प्रबंधन ने यह निर्णय लिया है कि "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक २१ जो पूर्व की भाति तीन दिनों तक चलेगा,जिसके अंतर्गत आयोजन की अवधि में प्रति सदस्य अधिकतम तीन स्तरीय गज़लें ही प्रस्तुत की जा सकेंगीं | साथ ही पूर्व के अनुभवों के आधार पर यह तय किया गया है कि नियम विरुद्ध व निम्न स्तरीय प्रस्तुति को बिना कोई कारण बताये और बिना कोई पूर्व सूचना दिए प्रबंधन सदस्यों द्वारा अविलम्ब हटा दिया जायेगा, जिसके सम्बन्ध में किसी भी किस्म की सुनवाई नहीं की जायेगी |
मुशायरे के सम्बन्ध मे किसी तरह की जानकारी हेतु नीचे दिये लिंक पर पूछताछ की जा सकती है ...
"OBO लाइव तरही मुशायरे" के सम्बन्ध मे पूछताछ
( फिलहाल Reply Box बंद रहेगा जो 28 अप्रैल 2012 दिन शनिवार लगते ही खोल दिया जायेगा )
यदि आप अभी तक ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार से नहीं जुड़ सके है तो www.openbooksonline.com पर जाकर प्रथम बार sign up कर लें |
Tags:
Replies are closed for this discussion.
Permalink Reply by Er. Ambarish Srivastava on May 1, 2012 at 12:01am धन्यवाद आदरणीय धरम जी !
Permalink Reply by वीनस केसरी on April 30, 2012 at 11:27pm होना तो खत्म चाहिए कोटा रिजर्व अब
तेरा ही जी न चाहे तो बातें हज़ार हैं
जय हो जय हो
Permalink Reply by Er. Ambarish Srivastava on May 1, 2012 at 12:02am स्वागत है मित्र वीनस जी ! जय हो जय हो!

तुस्सी तो कमाल कर दिया अनुज ..... तुस्सी ग्रेट हो जी ..... लख - लख मुबारका
Permalink Reply by Er. Ambarish Srivastava on May 1, 2012 at 12:03am धन्यवाद आदरणीय अग्रज !

बहुत खूब अम्बरीश भाई |
Permalink Reply by Er. Ambarish Srivastava on April 30, 2012 at 7:53pm ‘गज़ल’
अहसान मेरे आज भी जिन पे उधार हैं
ढूंढे कहाँ मिलेंगे बड़े फर्जदार हैं
रिश्तों में प्यार चाह रहा हर कोई यहाँ
मिलता ही सबको वक्त नहीं शर्मसार हैं
वो खुश नसीब हैं जो फ़तह पा गए यहाँ
हर जंग जीतते ही कहाँ शहसवार हैं
चाहा जिन्हें था आज भी मुझको मिले नहीं
वे बेवफा भले हैं मगर मेरा प्यार हैं
‘अम्बर’ की रकम यार के खाते में आ गयी
देना नहीं तो किस लिए लेते उधार हैं
--अम्बरीष श्रीवास्तव
गिरह का शेअर:
दिल चाहता है संग तेरे ख्वाब में चलूँ
तेरा ही जी न चाहे तो बातें हज़ार हैं

बहुत खूब, हरेक शेअर अपने आप में मुकम्मिल और बेहतरीन संदेश देता हुआ. हार्दिक बधाई स्वीकार करें आदरणीय अम्बरीष भाई जी
Permalink Reply by Er. Ambarish Srivastava on April 30, 2012 at 11:08pm आपका स्नेहाशीष है आदरणीय ! जय ओ बी ओ !
Permalink Reply by AVINASH S BAGDE on April 30, 2012 at 8:43pm ‘अम्बर’ की रकम यार के खाते में आ गयी
देना नहीं तो किस लिए लेते उधार हैं...WAH!
Permalink Reply by Er. Ambarish Srivastava on April 30, 2012 at 11:59pm धन्यवाद आदरणीय बागडे साहब !
Permalink Reply by वीनस केसरी on April 30, 2012 at 11:27pm वाह गुरु
छा गए
तुसी ग्रेट हो
:)))))))
1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा,रचना शीघ्र अनुमोदित कराने हेतु रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिख दें । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे
2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |
3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |
4-"OBO" मुफ्त विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)
5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |
गीतिका 'वेदिका' commented on SANDEEP KUMAR PATEL's blog post ग़ज़ल "बह रही गंगा अजल से पापियों के वास्ते"
Priyanka singh commented on Sarita Bhatia's blog post अनुभूति तुम्हारे प्यार की
अरुन शर्मा 'अनन्त' commented on Dr Ashutosh Vajpeyee's blog post वरो माँ
अरुन शर्मा 'अनन्त' commented on Kewal Prasad's blog post !!! गजल !!!
गीतिका 'वेदिका' commented on JAWAHAR LAL SINGH's blog post बिजली मिस्त्री की कहानी / जवाहर
गीतिका 'वेदिका' commented on rajesh kumari's blog post फिर मिलेंगे अगर खुदा लाया (तरही ग़ज़ल)
गीतिका 'वेदिका' commented on sanju singh's blog post अब चाँद तारे ख्वाबों में आते नहीं,
अरुन शर्मा 'अनन्त' commented on Prof. Saran Ghai's blog post अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ई-पत्रिका "प्रयास" का चतुर्थ अंक "माँ" विशेषांक
गीतिका 'वेदिका' commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post ग़ज़ल : जब नयन गुनगुना हो गया
गीतिका 'वेदिका' commented on कल्पना रामानी's blog post एक नवगीत--सूर्य देवा...© 2013 Created by Admin.
महत्वपूर्ण लिंक्स :- ग़ज़ल की कक्षा ग़ज़ल की बातें ग़ज़ल से सम्बंधित शब्द और उनके अर्थ रदीफ़ काफ़िया बहर परिचय और मात्रा गणना बहर के भेद व तकतीअ
ओपन बुक्स ऑनलाइन डाट कॉम साहित्यकारों व पाठकों का एक साझा मंच है, इस मंच पर प्रकाशित सभी लेख, रचनाएँ और विचार उनकी निजी सम्पत्ति हैं जिससे सहमत होना ओबीओ प्रबन्धन के लिये आवश्यक नहीं है | लेखक या प्रबन्धन की अनुमति के बिना ओबीओ पर प्रकाशित सामग्रियों का किसी भी रूप में प्रयोग करना वर्जित है |

